{"_id":"119-72829","slug":"Badaun-72829-119","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा का अनावरण"}
स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा का अनावरण
Badaun
Updated Sat, 17 Aug 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जरीफनगर (बदायूं)। स्वतंत्रता दिवस पर सांसद धर्मेंद्र यादव ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चौ. बदन सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मंौके पर उन्होंने कहा कि चौधरी साहब की बहादुरी के किस्से नौजवानों के लिए प्रेरणादायी हैं। सांसद ने आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल के निलंबन को सही ठहराया।
जरीफनगर गांव में जन्मे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चौ. बदन सिंह यादव की आदमकद प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे सांसद धर्मेद्र यादव ने कहा कि अंग्रजों को नाकों चने चबाने वाले चौधरी साहब का जन्म पांच फरवरी, 1893 को जरीफनगर में हुआ था। वह 1942 तक आठ बार जेल गए। उस समय अंग्रजों ने चौधरी साहब को जिंदा या मुर्दा पकड़ने के लिए इनाम का ऐलान किया था। उसी दौरान चौधरी साहब ने अपने साथियों के साथ मिलकर बितरोई रेलवे स्टेशन को लूट लिया था। देश कोे आजाद कराने में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा। चौधरी साहब 1923 से 1931 तक कौंसिल के सदस्य के साथ डिस्ट्रिक बोर्ड के चेयरमैन भी रहे। 1931 से 1952 तक संयुक्त प्रांत की विधान सभा के सदस्य भी रहे। 1962 में उनका निधन हुआ। मेरठ-बदायूं मार्ग चौधरी बदन सिंह के नाम पर बना हुआ है। जल्द ही रसूलपुर में स्वतंत्रता सेनानी ताराचंद्र महाशय की भी मूर्ति की स्थापना की जाएगी।
सांसद ने आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल के निलंबन को सही ठहराते हुए कहा कि केंद्र सरकार इस मुद्दे को बेवजह का तूल दे रही है। सोनिया गांधी नागपाल की बहाली को तो चिट्ठी लिख रही लेकिन पाकिस्तान ने भारत की सीमा में घुसकर पांच जवानों को शहीद कर दिया उस पर कोई एक्शन लेना भूल गई हैं। केंद्र सरकार के मंत्री गरीबों का मजाक उड़ाते घूम रहे हैं। सपा संसद से लेकर सड़क तक गरीबों के हक की हमेशा लड़ाई लड़ती रहेगी। इस अवसर पर दर्जा राज्यमंत्री प्रदीप यादव, विधायक रामखिलाड़ी यादव, ओमकार सिंह यादव, एमएलसी बनवारी सिंह यादव, पूर्व मंत्री अजीत यादव, राजीव यादव, नरेशपाल सिंह यादव, पूर्व सांसद शांति देवी यादव, सुनील कुमार, सहसवान के चेयरमैन नूरुद्दीन आदि मौजूद रहे। समारोह का संचालन दुर्वेश कुमार और अध्यक्षता पूर्व एमएलसी ऋषिपाल सिंह ने की।