{"_id":"119-55544","slug":"Badaun-55544-119","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराती की ट्रैक्टर की चपेट में आकर मौत"}
बाराती की ट्रैक्टर की चपेट में आकर मौत
Badaun
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राम घंटाघर चौराहे पर हुआ हादसा
उझानी। बारात में नाच रहे बाराती को ट्रैक्टर ने चपेट में ले लिया। ट्रॉली के पहिए के नीचे आए बाराती की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मृत बाराती को लेकर अस्पताल भी पहुंची, लेकिन डाक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।
यह हादसा बृहस्पतिवार रात लगभग 8 बजे नगर के सेंटर प्वाइंट घंटाघर चौराहे पर हुआ। नगर के मोहल्ला बहादुरगंज निवासी राजाबाबू की बेटी की बारात मुरादाबाद जिले के बिलारी थानाक्षेत्र के गांव सहरिया से आई थी। दूल्हा के भाई जबरसिंह का ससुर बिलारी में थानपुर गांव का निवासी 40 वर्षीय रामपाल भी आया। बारात चढ़त के दौरान लोग नाचते-गाते हुए घंटाघर चौराहे से निकले। इसी बीच कछला की ओर से ट्रैक्टर आ गया। बैंडबाजों की धुन पर बाराती नाच रहे थे कि तभी ट्र्रैक्टर की ट्राली की चपेट में रामपाल आ गया। ट्राली का पहिया उसके सिर पर होकर उतर गया।
विज्ञापन
घायल रामपाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। यह देख बारातियों का गुस्सा फूट पड़ा। बारातियों ने ट्रैक्टर के ड्राइवर को दबोच लिया। सूचना के बाद एसएसआई रामनरेश चौधरी मय फोर्स मौके पर पहुंचे। उन्होंने रामपाल को जिंदा बताते हुए अस्पताल पहुंचा दिया। डॉक्टर राजकुमार ने रामपाल को देखते ही मृत घोषित कर दिया। बावजूद इसके अस्पताल की एंबुलेंस से रामपाल को जिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए बारातियों ने अस्पताल में हंगामा भी किया। हादसे के बाद बारात भी नहीं चढ़ पाई। बाराती भी देर रात तक अस्पताल में डटे रहे।
विज्ञापन