फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   सदर में 133 शिकायतें आईं, एक भी निस्तारित नहीं

सदर में 133 शिकायतें आईं, एक भी निस्तारित नहीं

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Badaun
Badaun Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
तहसील दिवस का हाल
विज्ञापन

पूरनपुर में 58 और बीसलपुर में आईं 85 शिकायतें
सिर्फ 5 का हुआ निस्तारण

सिटी रिपोर्टर
पीलीभीत। तहसील दिवस सदर की अध्यक्षता डीएम अमित गुप्ता ने की। यहां 133 शिकायतें आई, लेकिन एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। डीएम ने यहां अधिकारियों से शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने की हिदायत दी।
उन्होंने निस्तारित संदर्भों का बारीकी से निरीक्षण किया। तहसील दिवस में पुलिस, शिक्षा, विकास, सिंचाई, राजस्व, विद्युत, समाज कल्याण व बाल विकास विभागों की कुल 133 शिकायतें आईं। मौके पर किसी भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो पाया। इस मौके पर एएसपी डॉ अरविंद भूषण पांडे, डीआरडीए के पीडी डॉ दिनेश कुमार सिंह, सीएमओ डॉ राकेश तिवारी, ईई अखिलेश कुमार श्रीवास्तव एसडीएम सदर पीके आर्य, तहसीलदार इंद्रकांत द्विवेदी व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बीसलपुर। एडीएम शिवाकांत द्विवेदी की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस में आई 85 में से एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो पाया। एडीएम ने शिकायतें निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के जिम्मेदार अधिकारियों के हवाले कर दी हैं। संचालन तहसीलदार नन्हेलाल यादव ने किया। विभिन्न विभागों के तहसील और ब्लाक स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरनपुर। एसडीएम रामप्रकाश की अध्यक्षता में कृषि प्रसार कार्यालय सभागार में लगे तहसील दिवस में 58 फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखी। जिसमें से पांच का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। एसडीएम ने प्राप्त शिकायतों का समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करन के निर्देश दिए। इस मौके पर सीओ रमेश बाबू यादव, तहसीलदार रामसुधार, बीडीओ राजेंद्र कुमार आदि अधिकारी कर्मचारी थे।


ग्रामीण आज से बैठेंगे भूख हड़ताल पर
बीसलपुर। गांव पुरैना निवासी देवेंद्र कुमार, ओमपाल, मुरारी लाल, कुंवरपाल और रतनलाल ने मंगलवार को तहसील दिवस में आए एडीएम शिवाकांत द्विवेदी को पत्र देकर 21 नवंबर से भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी है। पत्र में कहा गया है कि कस्बा टिकरी से उनके गांव तक जाने वाला पक्का मार्ग गन्ने की ओवरलोड ट्रॉलियाें और ट्रकों के निकलने से काफी जर्जर हो गया है। पत्र में यह भी कहा गया है कि पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से इस जर्जर मार्ग की मरम्मत कराने के संबंध में कई बार कहा गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पत्र में कहा गया कि इसी सिलसिले में वे लोग 21 नवंबर से गांव के बाहर स्थित गन्ना क्रय केंद्र परिसर में भूख हड़ताल पर बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed