फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   सांसद धर्मेंद्र ने खोला घोषणाओं का पिटारा

सांसद धर्मेंद्र ने खोला घोषणाओं का पिटारा

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Badaun
Badaun Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
- चुनावों की आहट से सक्रिय हुए नेता
उघैती। लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही सांसद धर्मेंद्र यादव ने घोषणाओं का पिटारा खोलना शुरू कर दिया है। सांसद ने अगले छह महीने में जिले व क्षेत्र में युद्धस्तर पर विकास कार्य कराए जाने की घोषणा की। संसद धर्मेंद्र यादव ने ग्राम खंडुआ में रामलीला व देवउठान मेला का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने बदायूं को नेताजी की कर्मस्थली बताकर विकास की गंगा बहाने का वायदा किया।
ग्राम खंडुआ में सोमवार शाम रामलीला व देव उठान मेले का शुभारंभ के दौरान क्षेत्रीय संासद धर्मेंद्र यादव ने कहा राम को आदर्श मानकर उनके द्वारा किये गये कार्यों को लोगों को अमल में लाना चाहिये और उनसे सीख लेकर अच्छे कर्म करना चाहिये। श्री यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव में किये गये वायदे प्राथमिकता के आधार पर पूरे किये जायगें। उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र में विकास कराने में कोई कसर नहीं छोडे़ंगे। उन्होंने कहा कि उघैती से नाधा तक चौड़ी सड़क का निर्माण कराया जायेगा। साथ ही नरौरा से उघैती होते हुए नहर निकाली जायेगी। जिससे किसानों को आसानी से सिंचाई हो सकेगी।
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक ओंकार सिंह यादव, एमएलसी बनवारी सिंह यादव, आशीष यादव, ब्रजेश यादव, प्रेमपाल सिंह यादव, सुरेश सिंह चौहान, नूरूद्दीन, राजेन्द्र पाठक, हरप्रसाद पटेल सहित अन्य लोगों को मेला संचालक करतार सिंह यादव, राजेन्द्र प्रसाद उपाध्याय सहित मेला कमेटी के लोगों ने प्रतीक चिह्न भेंट कर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद धर्मेंद्र का हुआ जोरदार स्वागत
बिल्सी। समाजवादी पार्टी द्वारा धर्मेंद्र यादव को प्रत्याशी घोषित होने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की। साथ ही आज नगर के मोहल्ला संख्या आठ में जिला सचिव रईस अहमद के आवास पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। साथ ही उन्होने सांसद को इस बार भारी मतों से विजयी बनाने का आश्वासन भी दिया। इस मौके पर हाजी आरिफ हुसैन, हाजी इब्ने हसन, बदलू चौधरी, शाकिर हुसैन, रियासत हुसैन, मुलायम सिंह राठौर, नसीम मलिक, अकील अहमद आदि मौजूद रहे।

धमेंद्र और सर्वराज को प्रत्याशी बनाए जाने पर खुशी जताई
सैदपुर। आगामी लोक सभा चुनाव में बदायूं लोक सभा क्षेत्र से धर्मेंद्र यादव और आंवला लोक सभा क्षेत्र से कुंवर सर्वराज सिंह को प्रत्याशी घोषित किए जाने पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। इस मौैके पर अखिलेश दयाल सक्सेना, कुलदीप शर्मा, पंकज शर्मा, विनोद शर्मा, पवन शर्मा, मोनू शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed