Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   स्वीटी सुपारी के नमूने में लेबल फेल, निर्माता पर रिपोर्ट

स्वीटी सुपारी के नमूने में लेबल फेल, निर्माता पर रिपोर्ट

Sun, 29 Jul 2012 12:00 PM IST
Badaun
Badaun Updated Sun, 29 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बदायूं। स्वीटी सुपारी के नमूने का लेबल फेल होने पर निर्माता के खिलाफ एडीएम कोर्ट में रिपोर्ट दर्ज कराकर डेढ़ लाख का जुर्माना डाला है। लेबल पर निर्माता द्वारा ‘बच्चों के प्रयोग के लिए नहीं’ न दर्शाए जाने के कारण यह कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह ने पिछले साल अक्तूबर माह में शहर की एक दुकान से स्वीटी सुपारी का नमूना लिया। इसे लखनऊ जांच को भेजा गया। नवंबर माह में इसकी रिपोर्ट आई थी। जिला अभिहित अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि कंपनी से नॉमिनी का नाम पूछा गया। उसके बाद एडीएम कोर्ट से नोटिस जारी किया गया। जवाब आने के बाद इसी कोर्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया और निर्माता सुरेश चंद्र अग्रवाल, गिर्राज सुपारी ट्रेडर्स मथुरा पर डेढ़ लाख का जुर्माना डाला गया है।
विज्ञापन


दूध विक्रेता पर भी जुर्माना
दूध में मिलावट के मुकदमे में विक्रेता सुरेंद्र पाल उर्फ नरेशपाल निवासी उझानी पर भी एडीएम प्रशासन संजय कुमार सिंह ने एक लाख का जुर्माना डाला है। गोशाला उझानी से दूध का नमूना लिया गया था जो जांच में अधोमानक पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लीपापोती में जुटा महकमा
सरसों तेल के चक्र ब्रांड के नमूने के लेबल फेल आने के बाद खाद्य विभाग लीपापोती में जुटा है। यही कारण है कि एडीएम कोर्ट में एक सप्ताह बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। विभाग के अफसरों का तर्क है कि ब्रांड के नॉमिनी के नाम नोटिस देने की तैयारी की जा रही है। इस प्रक्रिया में तीन महीने तक का समय लगता है। सूत्र बताते हैं कि पहले विभाग को आरोपी के खिलाफ केस दायर करना था, लेकिन नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed