{"_id":"1-41418","slug":"Badaun-41418-119","type":"story","status":"publish","title_hn":"700 गरीब परिवारों की छात्राओं को नहीं मिलेगा लाभ"}
700 गरीब परिवारों की छात्राओं को नहीं मिलेगा लाभ
Badaun
Updated Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बदायूं। वर्ष 2008 में शुरु हुई सावित्री बाई फुले बालिका मदद योजना बंद हो गई। इस योजना केे तहत गरीब परिवारों की छात्राओं को निर्धारित रकम दी जाती थी। ताकि उन्हें पढ़ाई के दौरान भार महसूस न हो। योजना बंद होने से 700 छात्राओं का लाभ भी खत्म हो गया। यह कक्षा 11 की छात्राएं हैं,जिन्होंने पिछले साल आवेदन किए थे।
मालूम हो कि योजना के तहत चार साल में लगभग 2200 छात्राओं को लाभ मिला है। यह छात्राएं कक्षा 11 और 12 की हैं। कक्षा 11 पास करने वाली छात्रा को 15 हजार रुपये और एक साइकिल एवं कक्षा12 की छात्रा को दस हजार रुपये सहायतार्थ दिए जा रहे हैं। यह छात्राएं बीपीएल और अंत्योदय कार्ड धारक परिवारों की हैं। पिछले साल जिले की कक्षा 11 की लगभग 700 छात्राओं ने इस लाभ के लिए आवेदन किया था, एक साल तो इन्हें लाभ दे दिया गया, लेकिन अब कक्षा 12 का लाभ नहीं मिलेगा। बताया जाता है कि इन छात्राओं द्वारा भेजे गए आवेदन शासन अब स्वीकार नहीं करेगा। कई छात्राएं तो ऐसी हैं जिनके आवेदन शासन से स्वीकृत हो गई, जिन्हें पिछले साल का लाभ नहीं मिला। वह साइकिलों के लिए आज भी महकमे के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन अधिकारी-कर्मचारी कोई जवाब देने को तैयार नहीं हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक सुशीला अग्रवाल का कहना है कि योजना के बंद होने के बाद छात्राओं को लाभ नहीं मिलेगा। कक्षा 11 में पास होने वाली इन छात्राओं को अगली कक्षा में जाने के बाद लाभ मिलता, पर उस पर ब्रेक लग गया है। कुछ छात्राओं को साइकिलें दी जानी हैं, वह कंपनी से आते ही वितरित की जाएंगी।