{"_id":"1-40765","slug":"Badaun-40765-119","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक से मेटाडोर भिड़ी, दो लोगों की मौत"}
खड़े ट्रक से मेटाडोर भिड़ी, दो लोगों की मौत
Badaun
Updated Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बिसौली (बदायूं)। बदायूं-चंदौसी हाइवे पर शनिवार की तड़के खड़े ट्रक में पीछे से मेटाडोर ने टक्कर मार दी। हादसा तब हुआ जब ट्रक का ड्राइवर टायर पंचर होने पर उसकी स्टेपनी बदल रहा था। हादसे में ड्राइवर समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि ट्रक की छत पर सो रहे 16 लोग घायल हो गए। सभी घायल थाना हजरतपुर क्षेत्र केगांव सुंदरपुर के रहने वाले हैं। पांच घायलों की हालत गंभीर होने पर बदायूं के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शेष घायल बिसौली के सीएचसी में भर्ती अपना इलाज करवा रहे हैं। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर उन्हें परिवार के लोगों को सौंप दिया। इस हादसे के बाद पीछे से आ रहा एक अन्य टैंकर मेटाडोर से भिड़ गया। इससे मेटाडोर का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हुआ है।
गांव सुंदरपुर निवासी लटूरी के 28 वर्षीय पुत्र आसिन शनिवार की मध्यरात्रि में अपनी खरबूजे की फसल ट्रक में लादकर उसे बेचने के लिए चंदौसी ले जा रहे थे। चंदौसी में खरबूजे उतारने के लिए आसिन गांव समेत आसपास इलाके के 16 मजदूरों को भी साथ ले गए थे। घटना शनिवार सुबह तड़के लगभग पांच बजे की है। बिसौली से आगे निकलते ही ट्रक का टायर बर्स्ट हो गया। इसे बदलने के लिए 40 वर्षीय ड्राइवर राजू निवासी गांव नवादा थाना सिविल लाइंस बदायूं ट्रक के नीचे लेटा हुआ था। जबकि आसिन ट्रक से उतरकर खड़े हुए थे।
इस दौरान बदायूं की ओर से तीव्रगति से आ रही एक मेटाडोर ट्रक से भिड़ गई। इस दुर्घटना में राजू और आसिन की मौकेपर ही मौत हो गई। जबकि ट्रक की छत पर सो रहे गांव सुंदरपुर निवासी पुष्पेंद्र, कलुआ, मोरपाल, रामदयाल, हाजिद, आदेश, सुनील, श्रीपाल, सचिन और नन्हें के अलावा गांव हर्रनगला निवासी बब्लू, दिनेश, अवनेश और अदिति घायल हो गए। इस दौरान बदायूं की ओर से ही आ रहा एक टैंकर मेटाडोर से भिड़ गया। इस दुर्घटना में मेटाडोर का ड्राइवर प्रदीप गंभीर रूप से घायल हुआ है।
विज्ञापन
इनकी हालत है गंभीर
दुर्घटना में सुनील, आदेश, पुष्पेंद्र, मोरपाल, रामदयाल और दिनेश की हालत गंभीर होने पर उन्हें बदायूं के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं प्रदीप को मुरादाबाद भेजा गया है।