फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   फायरिंग में विवाहिता की जान गई

फायरिंग में विवाहिता की जान गई

Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
Badaun
Badaun Updated Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कादरचौक (बदायूं)। थाना क्षेत्र केगांव बरचऊ में बुधवार की दोपहर पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में एक विवाहिता की गोली लगने से मौत हो गई। घटना केबाद इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों पक्षों के लोग वहां से असलहे लेकर भाग निकले। एक पक्ष का मुखिया पुलिस ने बेहोशी की हालत में हिरासत में लिया है। देर शाम तक इस मामले में तहरीर न मिलने की वजह से पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन

गांव निवासी राजाराम यादव और मुनीष यादव के बीच होली के पर्व पर शराब केनशे में कहासुनी हो गई थी। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच फायरिंग भी हुई थी। हालांकि ग्रामीणों के हस्तक्षेप से मामला सुलह-समझौता हो गया था लेकिन दोनों के दिलों में बदले की आग धधक रही थी।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। राजाराम ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर खेत पर काम कर रहे मुनीष को पीटकर घायल कर दिया। मारपीट में मुनीष बेहोश हो गया। इस पर मुनीष पक्ष के लोग असलहे लेकर वहां आ धमके। दोनों ओर से फायरिंग होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एक गोली घर के दरवाजे पर बैठी रामभजन की 20 वर्षीय विवाहित पुत्री चंद्रकली को लग गई। इससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर एसपी रतन श्रीवास्तव ने घटनास्थल का मुआयना कर थाना पुलिस को दोनों पक्षों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।


होली पर मायके आई थी चंद्रकली
रामभजन ने अपनी पुत्री चंद्रकली का विवाह कांशीरामनगर के थाना एटा क्षेत्र के गांव धीरजनगला निवासी इंद्रपाल के साथ तीन वर्ष पूर्व की थी। उसका एक पुत्र तीन साल और एक की उम्र पांच माह है। रामभजन ने बताया कि होली पर उसकी पुत्री मायके आई थी। तब से यहीं ठहरी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed