{"_id":"119-104906","slug":"Badaun-104906-119","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित कार खाई में गिरी, चार घायल"}
अनियंत्रित कार खाई में गिरी, चार घायल
Badaun
Updated Mon, 27 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
अलापुर। कासंगज से कार से उसावां के गांव वमनपुरा जा रहे लोग म्याऊ के पास कार के खाई में पलट जाने से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
कासगंज निवासी सुनील (21), निर्दोष (45) और अलापुर के कस्बा ककराला निवासी लवली (23) अपने एक साथी के साथ उसावां के गांव वमनपुरा में अपने संबंधी के पुत्र की गोद भराई की रस्म में शामिल होने कार से जा रहे थे। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर म्याऊ-अभियासा के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। इससे कार सवार लोग घायल हो गए। चीखपुकार सुनकर खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर म्याऊ चौकी पुलिस भी पहुंच गई। घायलों के संबंधी भी मौके पर पहुंच गए। घायलों में निर्दोष और सुनील की हालत गंभीर बताई जा रही है। खाई में गिरी कार की तलाशी लेने पर पुलिस को एक लाइसेंसी रायफल मिली। पुलिस ने रायफल को अपने कब्जे में ले लिया है।