फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Zoonotic Langya Virus Found in China amid covid-19

China: कोरोना के कोहराम के बीच चीन में मिला नया वायरस, 35 लोग मिले संक्रमित

Tue, 09 Aug 2022 11:36 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइपे
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइपे Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 09 Aug 2022 11:36 AM IST
सार

ताइवान की सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल के मुताबिक, चीन में जूनोटिक लंग्या वायरस मिला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कम से कम 35 लोग इससे संक्रमित मिले हैं। 

विज्ञापन
Zoonotic Langya Virus Found in China amid covid-19
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

चीन में कोरोना के कोहराम के बीच नया वायरस मिला है। ताइवान की सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल(CDC) के मुताबिक, चीन में जूनोटिक लैंग्या वायरस मिला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस वायरस से अब तक 35 लोग संक्रमित मिले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस वायरस की पहचान और प्रसार की निगरानी के लिए न्यूक्लिक एसिड परीक्षण विधि का उपयोग किया जाएगा। 

विज्ञापन


ताइपे टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, लैंग्या वायरस चीन के शेडोंग और हेनान प्रांत में पाया गया है। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक यह वायरस जानवरों से इंसानों में फैल रहा है।

विज्ञापन

इंसानों से संक्रमण के नहीं मिले संकेत 
ताइवान के सीडीसी के उप महानिदेशक चुआंग जेन-हिसियांग ने बताया, अभी तक इस वायरस के इंसानों से इंसानों में संचरण के संकेत नहीं मिले हैं। हालांकि, अभी यह जांच की जा रही है कि इस वायरस के मनुष्यों के बीच प्रसार की कितनी संभावना है। उन्होंने बताया सीरोलॉजिकल सर्वे की रिपोर्ट के मुताबिक, करीब दो प्रतिशत बकरियां और पांच प्रतिशत कुत्तों में लैंग्या वायरस की पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, चीन में कोरोना के बाद एक नया वायरस ‘जूनोटिक लैंग्या’ पाया गया है। ताइवान के रोग नियंत्रण केंद्र (सीडीसी) के मुताबिक, अब तक  इस वायरस के 35 संक्रमित मिल चुके हैं। ताइपे वायरस की पहचान करने और इसके प्रसार की निगरानी के लिए एक न्यूक्लिक एसिड परीक्षण विधि स्थापित करेगा। ताइपे टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, लैंग्या वायरस चीन के शेडोंग और हेनान प्रांत में पाया गया है। 

शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, यह वायरस जानवरों से इंसानों में फैल रहा है। ताइवानी सीडीसी के उप महानिदेशक चुआंग जेन-हिसियांग ने बताया, अभी तक इस वायरस के इंसानों से इंसानों में संचरण के संकेत नहीं मिले हैं। हालांकि, अभी यह जांच की जा रही है कि इस वायरस के मनुष्यों में प्रसार की कितनी आशंका है। 

उन्होंने बताया सीरोलॉजिकल सर्वे की रिपोर्ट के मुताबिक, करीब दो प्रतिशत बकरियों और पांच प्रतिशत कुत्तों में लैंग्या वायरस की पुष्टि हुई है। जांच ने चीन के शेडोंग और हेनान प्रांतों में लैंग्या हेनिपावायरस के तेज संक्रमण वाले 35 रोगियों की पहचान हुई, जिनमें से 26 केवल लैंग्या वायरस से संक्रमित थे, जिसमें कोई अन्य रोगजनक नहीं था।

25 जंगली जानवरों में ‘शू’ ज्यादा खतरनाक
सीडीसी के उप महानिदेशक ने कहा कि 25 जंगली जानवरों की प्रजातियों के परीक्षण के परिणाम बताते हैं कि शू (चूहे जैसा दिखने वाला एक छोटा कीटभक्षी स्तनपायी जानवर) लैंग्या हेनिपावायरस का एक प्राकृतिक भंडार हो सकता है। अभी इस वायरस के बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है।


लिवर-किडनी पर गंभीर असर
लैंग्या वायरस से संक्रमित 26 रोगियों में बुखार, थकान, खांसी, भूख न लगना, मांसपेशियों में दर्द, मितली, सिरदर्द और उल्टी जैसे कई लक्षण देखने को मिले। इससे पीड़ित लोगों में श्वेत रक्त कोशिकाओं में भी कमी दिखाई दी। साथ ही प्लेटलेट में कमी, लिवर और किडनी पर इसके गंभीर नतीजे दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed