फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Zohran Mamdani likely to be New York next mayor unless two of his opponents quit race says donald Trump

Zohran Mamdani: 'जोहरान ममदानी न्यूयॉर्क के अगले मेयर बन सकते हैं, लेकिन...', राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला

Fri, 05 Sep 2025 08:51 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 05 Sep 2025 08:51 AM IST
सार

जोहरान खुले तौर पर फलस्तीनी मुद्दों का समर्थन करते हैं। उन्होंने इस्राइल की गाजा में सैन्य कार्रवाई को 'नरसंहार' कहा और वहां समान अधिकारों वाला एक राष्ट्र बनाने की वकालत की। उनके विरोधी उन्हें इस कारण यहूदी विरोधी बताते हैं।

विज्ञापन
Zohran Mamdani likely to be New York next mayor unless two of his opponents quit race says donald Trump
डोनाल्ड ट्रंप और जोहरान ममदानी - फोटो : पीटीआई/एक्स/जोहरान ममदानी

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्हें लगता है कि डेमोक्रेट पार्टी के उम्मीदवार जोहरान ममदानी न्यूयॉर्क शहर के अगले मेयर बन सकते हैं, लेकिन उनके खिलाफ चुनाव लड़ रहे तीन प्रमुख उम्मीदवारों में से दो को दौड़ से बाहर होना पड़ेगा। हालांकि ट्रंप ने ये नहीं बताया कि वे दो उम्मीदवार कौन से होंगे। गुरुवार रात एक कार्यक्रम में जब एक रिपोर्टर ने ट्रंप से पूछा कि क्या उन्होंने दौड़ में शामिल किसी उम्मीदवार को दौड़ से बाहर होने के लिए कहा, तो ट्रंप ने इससे इनकार किया। 
विज्ञापन


ट्रंप ने क्या कहा
ट्रंप ने कहा कि 'मुझे नहीं लगता ममदानी तब तक जीत सकते हैं, जब तक कि मुकाबला सिर्फ दो लोगों के बीच न हो। ममदानी ने थोड़ी बढ़त बना ली है, मुझे नहीं पता कि ये कैसे हुआ।' 33 वर्षीय ममदानी जून में हुए ड्रेमोक्रेटिक प्राइमरी चुनाव में पूर्व मेयर एंड्रयू कुओमो को हराकर सभी को हैरान कर दिया था। हालांकि कुओमो अब भी चुनाव मैदान में हैं और वे निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। इनके अलावा मौजूदा मेयर एरिक एडम्स भी चुनाव मैदान में हैं, जिससे न्यूयॉर्क मेयर पद का चुनाव बेहद दिलचस्प हो गया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Donald Trump: ट्रंप ने तकनीक के दिग्गजों को दी डिनर पार्टी, मस्क रहे नदारद; जानिए कौन-कौन सीईओ रहे मौजूद
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन हैं जोहरान ममदानी
33 वर्षीय जोहरान न सिर्फ अमेरिका के सबसे बड़े शहर में मेयर बनने की दौड़ में हैं, बल्कि अगर वो जीतते हैं तो वो न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम और पहले भारतीय-अमेरिकी सबसे युवा मेयर बनेंगे। जोहरान का जन्म युगांडा की राजधानी कंपाला में हुआ था। उनके माता-पिता भारतीय मूल के हैं। जोहरान की मां मीरा नायर एक मशहूर फिल्म निर्माता हैं, जिन्होंने 'मानसून वेडिंग', 'द नेमसेक' और 'मिसिसिपी मसाला' जैसी अंतरराष्ट्रीय फिल्मों का निर्देशन किया है। उनके पिता महमूद ममदानी कोलंबिया यूनिवर्सिटी में मानव विज्ञान के प्रोफेसर हैं। जोहरान खुले तौर पर फलस्तीनी मुद्दों का समर्थन करते हैं। उन्होंने इस्राइल की गाजा में सैन्य कार्रवाई को 'नरसंहार' कहा और वहां समान अधिकारों वाला एक राष्ट्र बनाने की वकालत की। उनके विरोधी उन्हें इस कारण यहूदी विरोधी बताते हैं, लेकिन न्यूयॉर्क के करीब 8 लाख मुस्लिम मतदाताओं के बीच वे खासे लोकप्रिय हैं।

अमेरिका का सबसे ज्यादा यहूदी आबादी वाला शहर है न्यूयॉर्क
न्यूयॉर्क इस्राइल के बाहर दुनिया में सबसे ज्यादा यहूदी आबादी वाला शहर है। जोहरान ममदानी इस्राइल विरोधी हैं और वे खुलेआम इस्राइल के अस्तित्व पर सवाल उठाते हैं। यही वजह है कि जोहरान ममदानी के न्यूयॉर्क मेयर बनने पर यहूदियों का अमेरिका के इस प्रमुख शहर पर दबदबा कम हो सकता है। पहले ही न्यूयॉर्क में यहूदियों के खिलाफ घृणा अपराध की घटनाएं बढ़ गई हैं और जोहरान ममदानी के मेयर बनने के बाद इनमें बढ़ोतरी हो जाए तो उसमें हैरानी नहीं होगी। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed