फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Zelenskyy urges Trudeau to boost funding for Ukrainian arms production, strengthen sanctions on Russia

जेलेंस्की की ट्रूडो से बातचीत: युद्ध में समर्थन के लिए किया शुक्रिया, रूस पर प्रतिबंध सख्त करने का भी आग्रह

Mon, 30 Dec 2024 02:25 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 30 Dec 2024 02:25 AM IST
सार

यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूस के खिलाफ युद्ध में यूक्रेन को वायु रक्षा प्रणाली NASAMS जैसी रक्षा सहायता देने के लिए कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो का धन्यवाद किया। इसके साथ ही उन्होंने रूस के खिलाफ प्रतिबंधों को और सख्त करने पर भी चर्चा की।

विज्ञापन
Zelenskyy urges Trudeau to boost funding for Ukrainian arms production, strengthen sanctions on Russia
वलोडिमिर जेलेंस्की। - फोटो : x/@ZelenskyyUa

विस्तार

दो साल से ज्यादा समय से चल रहे रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में आय दिन कोई ना कोई नया मोड़ आ जाता है। इसी बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से बात की। जहां उन्होंने ट्रूडो से यूक्रेन के लिए हथियारों के उत्पादन में मदद करने के लिए धन बढ़ाने और स्थानीय स्तर पर हथियारों के निर्माण के अवसर तलाशने का आग्रह किया। जेलेंस्की ने यह भी कहा कि यूक्रेन के मजबूत रुख और स्थायी शांति के लिए सहयोगियों के साथ समन्वय महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन


जेलेंस्की ने ट्रूडो का किया शुक्रिया
यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूस के खिलाफ युद्ध में यूक्रेन को वायु रक्षा प्रणाली NASAMS जैसी रक्षा सहायता देने के लिए कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो का धन्यवाद किया। इसके साथ ही उन्होंने रूस के खिलाफ प्रतिबंधों को और सख्त करने पर भी चर्चा की, खासकर रूस के प्रचार नेटवर्क और छाया बेड़े को निशाना बनाने की बात की। 
विज्ञापन


बता दें कि यह जेलेंस्की का G7 देशों से दूसरा संपर्क था। इससे पहले 23 दिसंबर को उन्होंने यू.के. से भी बात की थी, जहां उन्होंने यू.के. से रक्षा उत्पादन में निवेश करने और रूस के छाया टैंकर बेड़े पर प्रतिबंधों को और सख्त करने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाटो और यूरोपीय संघ के साथ बैठक
दिसंबर में, ज़ेलेंस्की ने नाटो और यूरोपीय संघ के देशों के साथ कई बैठकें की थीं, जिसमें उन्होंने यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन से यूक्रेन के यूरोपीय संघ में शामिल होने की प्रक्रिया, रूस की जमी हुई संपत्तियों का उपयोग करने और यूक्रेन की वायु रक्षा को मजबूत करने पर चर्चा की थी।


इससे पहले, नवंबर में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने यूक्रेन को लंबी दूरी की मिसाइलों का उपयोग करने की अनुमति दी थी, जिससे रूस के अंदरूनी हिस्सों को निशाना बनाया जा सके। इसके साथ ही, यूक्रेन अब अपने हथियारों और सहायता स्रोतों में विविधता लाने का प्रयास कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed