फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Zelenskyy says President Trump is living in Russian disinformation space over recent comments, reports

Ukraine: 'रूसी दुष्प्रचार के प्रभाव में हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप', वोलोदिमीर जेलेंस्की का बयान

Wed, 19 Feb 2025 05:00 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 19 Feb 2025 05:00 PM IST
सार

Ukraine: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस के दुष्प्रचार के प्रभाव में हैं। ट्रंप ने कहा था कि जेलेंस्की की अप्रूवल रेटिंग चार फीसदी है, जिसके जवाब में जेलेंस्की ने यह टिप्पणी की है।  

विज्ञापन
Zelenskyy says President Trump is living in Russian disinformation space over recent comments, reports
राष्ट्रपति जेलेंस्की और ट्रंप (फाइल) - फोटो : अमर उजाला/एजेंसी

विस्तार

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बुधवार को कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस के दुष्प्रचार के प्रभाव में हैं। एक दिन पहले ट्रंप ने मार-ए-लागो में कहा था कि जेलेंस्की की अप्रूवल रेटिंग चार फीसदी है। इस पर जेलेंस्की ने कीव में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, हमने इस दुष्प्रचार को देखा है। हम समझते हैं कि यह रूस से आ रहा है। ट्रंप इस दुष्प्रचार के प्रभाव में हैं। 
विज्ञापन


ट्रंप के सुझाव पर यूक्रेनी राष्ट्रपति ने क्या कहा
ट्रंप ने सुझाव दिया था कि यूक्रेन को चुनाव कराने चाहिए, जो युद्ध और मार्शल लॉ के कारण अभी तक नहीं हो पाए हैं। उन्होंने कहा था कि चुनाव यूक्रेनी संविधान के अनुसार होने चाहिए। जेलेंस्की ने कहा कि युद्ध के कारण यूक्रेन की जनता की राय और अप्रूवल रेटिंग सही नहीं हो सकती। यह बयान उन्होंने उस समय दिया, जब वह अमेरिका के विशेष दूत कीथ केलॉग से मुलाकात करने वाले थे, जो बुधवार को कीव पहुंचे ते। केलॉग यूक्रेनी अधिकारियों और सैन्य कमांडरों से मुलाकात करेंगे। 
विज्ञापन


युद्ध के लिए अमेरिका ने कीव को ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी राष्ट्रपति ने मंगलवार को युद्ध के लिए कीव को जिम्मेदार ठहराया था। सऊदी अरब में अमेरिका और रूस की उच्च स्तरीय बैठक हुई थी, जिसमें यूक्रेन और उसके यूरोप समर्थकों को शामिल नहीं किया गया था। ट्रंप के बयानों से यूक्रेनी अधिकारियों के नाराज होने की संभावना है। 24 फरवरी 2022 को रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण शुरू किया था, तबसे यूक्रेन के अधिकारी रूस का मुकाबलना करने के लिए अमेरिका से मदद का आग्रह कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल के महीनों में जंग के मैदान से कई गंभीर खबरें सामने आई हैं। पूर्वी इलाके में रूसी सेना के हमलों के सामने यूक्रेनी बल कमजोर पड़ते नजर आ रहे हैं। यूक्रेनी सेना को अग्रिम मोर्चे के कुछ बिंदुओं पर पीछे धकेला गया है। ट्रंप ने फ्लोरिडा में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यूक्रेन को युद्ध शुरू नहीं करना चाहिए था और इसे रोकने के लिए एक समझौता करना चाहिए था। वहीं, केलॉग ने अपनी कीव यात्रा के दौरान कहा कि उनकी कोशिश होगी कि वह यूक्रेनी अधिकारियों की जरूरी बातें सुनें और यह सुनिश्चित करें कि आगे की रणनीति सही हो।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed