{"_id":"674d2c61a9e4e12c28093657","slug":"zelensky-seeks-nato-security-guarantees-and-weapons-before-russia-talks-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ukraine Tension: यूक्रेन ने रूस से बातचीत के लिए किया इनकार? जेलेंस्की बोले- पहले नाटो की सुरक्षा गारंटी और...","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Ukraine Tension: यूक्रेन ने रूस से बातचीत के लिए किया इनकार? जेलेंस्की बोले- पहले नाटो की सुरक्षा गारंटी और...
Mon, 02 Dec 2024 09:12 AM IST
काव्या मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Mon, 02 Dec 2024 09:12 AM IST
सार
वोलोदिमीर जेलेंस्की ने यूरोपीय संघ के नए कूटनीति प्रमुख काजा कालास और यूरोपीय संघ परिषद के प्रमुख एंटोनियो कोस्टा से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने कहा कि बातचीत से पहले देश को मजबूत स्थिति में होना जरूरी।
विज्ञापन
वोलोदिमिर जेलेंस्की
- फोटो : ANI
विस्तार
रूस और यूक्रेन में दो साल से अधिक समय से जंग जारी है। इस युद्ध के थमने के आसार दिख भी नहीं रहे। दोनों ही देश पीछे हटने को तैयार नहीं है। इस बीच, कीव के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रविवार को साफ कह दिया कि वह रूस के साथ किसी भी बातचीत से पहले उनके देश को नाटो से सुरक्षा गारंटी तथा खुद की रक्षा के लिए और अधिक हथियारों की आवश्यकता है।
विज्ञापन
'नाटो के लिए यूक्रेन को निमंत्रण देना हमारे अस्तित्व के लिए जरूरी'
जेलेंस्की ने यूरोपीय संघ के नए कूटनीति प्रमुख काजा कालास और यूरोपीय संघ परिषद के प्रमुख एंटोनियो कोस्टा से मुलाकात के बाद यह बात कही। कोस्टा के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जेलेंस्की ने कहा, 'नाटो में शामिल होने के लिए यूक्रेन को निमंत्रण देना हमारे अस्तित्व के लिए एक जरूरी बात है।'
विज्ञापन
यह है मामला
यूक्रेन को कठिन सर्दियों का सामना करना पड़ रहा है। रूस उसके बिजली ग्रिड पर विनाशकारी बमबारी कर रहा है और कीव की थकी हुई सेना अग्रिम मोर्चे पर अपनी जमीन खो रही है। जनवरी में डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद अमेरिकी समर्थन के भविष्य को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। संभव है कि वह तुरंत शांति समझौते की तलाश में कीव को दर्दनाक रियायतें देने के लिए मजबूर कर सकते हैं।
विज्ञापन
क्या बोले राष्ट्रपति जेलेंस्की?
यूक्रेनी राष्ट्रपति का कहना है कि क्रेमलिन के साथ किसी भी बातचीत से पहले उनके देश को मजबूत स्थिति में होना चाहिए। उन्होंने नाटो के साथ आगे बढ़ने और खुद की रक्षा के लिए काफी संख्या में लंबी दूरी के हथियारों की मांग की। उन्होंने कहा कि जब हमारे पास ये सभी चीजें होंगी और हम मजबूत होंगे, उसके बाद ही हमें हत्यारों में से किसी एक से मिलने का बहुत महत्वपूर्ण एजेंडा बनाना होगा।
उन्होंने यह भी कहा, 'यूरोपीय संघ और नाटो को किसी भी वार्ता में शामिल होना चाहिए।'
यूरोपीय संघ यूक्रेन को देगा अपना अटूट समर्थ: कोस्टा
कोस्टा ने कहा कि यूरोपीय संघ यूक्रेन को अपना अटूट समर्थन देगा। उन्होंने जेलेंस्की से कहा, 'हम इस आक्रामक युद्ध के पहले दिन से ही आपके साथ खड़े हैं, और आप हम पर भरोसा कर सकते हैं कि हम आपके साथ खड़े रहेंगे।' यूरोपीय संघ की नई नेतृत्व टीम यह दिखाने के लिए उत्सुक है कि वह रूस के हमले के खिलाफ कीव का समर्थन करने के लिए दृढ़ है।
अमेरिका-यूक्रेन के बीच संबंध
अमेरिका ने यूक्रेन को पहली बार रूस में लंबी दूरी की एटीएसीएमएस मिसाइलों को दागने की मंजूरी दी तो रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस सप्ताह कीव में अपनी नई ओरेशनिक मिसाइल से सरकारी इमारतों पर हमला करने की धमकी दी। अधिकारियों ने कहा कि रविवार को एक रूसी ड्रोन ने दक्षिणी खेरसॉन क्षेत्र में एक बस पर विस्फोटक गिराए, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि रूसी सेना ने पूर्व में दो नए फ्रंटलाइन गांवों पर कब्जा करने का दावा किया।