फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Zelensky Says World Faces Choice To Be 'With Putin Or With Peace', UK Germany reacts on Trump Dictator Remark

Ukraine: जेलेंस्की ने पुतिन को लेकर दुनिया को चेताया; ट्रंप के तानाशाह वाले बयान पर यूक्रेन के साथ जर्मनी-यूके

Thu, 20 Feb 2025 09:59 AM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव / लंदन / बर्लिन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव / लंदन / बर्लिन Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 20 Feb 2025 09:59 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की तरफ से जेलेंस्की को तानाशाह कहे जाने पर कई देशों ने प्रतिक्रिया दी है। यूरोप के नेताओं के बयानों से साफ दिख रहा है कि वे यूक्रेन के समर्थन में खड़े हैं और ट्रंप के बयान से असहमत हैं। वहीं जेलेंस्की ने दुनिया के सामने दो विकल्प रखें हैं, जिसमें पहला- पुतिन के साथ खड़े होना या दूसरा- शांति के साथ।

विज्ञापन
Zelensky Says World Faces Choice To Be 'With Putin Or With Peace', UK Germany reacts on Trump Dictator Remark
ट्रंप के तानाशाह वाले बयान पर यूक्रेन के साथ जर्मनी-यूके - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की को 'तानाशाह' कहे जाने पर यूरोप और यूक्रेन में खासी नाराजगी देखी जा रही है। इस बयान के बाद जेलेंस्की ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लेकर दुनिया को चेताया है, उन्होंने कहा कि दुनिया के सामने अब दो ही विकल्प हैं—या तो वे पुतिन के साथ खड़े हों या शांति के साथ।
विज्ञापन


अमेरिका से सकारात्मक सहयोग की उम्मीद- जेलेंस्की
बुधवार को अपने वीडियो संबोधन में वोलोडिमिर जेलेंस्की ने ट्रंप की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, 'भविष्य पुतिन के साथ नहीं, बल्कि शांति के साथ है। यह पूरी दुनिया के लिए एक चुनाव है—या तो वे पुतिन के साथ होंगे या शांति के साथ। हमें शांति को चुनना चाहिए।' वोलोडिमिर जेलेंस्की ने यह भी कहा कि वे गुरुवार को अमेरिकी दूत कीथ केलॉग से मुलाकात करेंगे और अमेरिका के साथ सकारात्मक सहयोग की उम्मीद रखते हैं।
विज्ञापन




ब्रिटेन ने दिया यूक्रेन को समर्थन
वहीं ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने जेलेंस्की को अपना समर्थन दिया और कहा कि यूक्रेन में युद्ध के कारण चुनाव नहीं कराना पूरी तरह से उचित है। उन्होंने आगे कहा, 'युद्ध के दौरान चुनाव न कराने का फैसला यूक्रेन का लोकतांत्रिक अधिकार है, जैसे ब्रिटेन ने द्वितीय विश्व युद्ध के समय किया था।' स्टार्मर ने यह भी कहा कि अमेरिका और यूरोप को एकजुट होकर यूक्रेन के समर्थन में काम करना चाहिए।  

ट्रंप के बयान पर जर्मनी की कड़ी प्रतिक्रिया
इधर जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज ने अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप की टिप्पणी को 'गलत और खतरनाक' बताया। उन्होंने कहा, 'जेलेंस्की यूक्रेन के लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए राष्ट्रपति हैं। युद्ध के दौरान चुनाव न कराना यूक्रेन के संविधान में स्पष्ट रूप से लिखा है।' वहीं जर्मनी की विदेश मंत्री एनालेना बेयरबॉक ने ट्रंप के बयान को बेतुका करार दिया और कहा कि असली तानाशाही रूस और बेलारूस में देखी जा सकती है, न कि यूक्रेन में।

यूक्रेन चाहता है स्थायी शांति- जेलेंस्की
वहीं इससे पहले राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन युद्ध के पहले दिन से ही इसे खत्म करना चाहता था, लेकिन वो ऐसी शांति चाहता है जिससे रूस भविष्य में दोबारा हमला न कर सके। उन्होंने कहा, 'हम चाहते हैं कि रूस फिर कभी यूक्रेन पर हमला न करे, हमारे लोग कैद से वापस आएं और हमारे देश का भविष्य सुरक्षित रहे।'


मैक्रों और कीर स्टार्मर करेंगे अमेरिका का दौरा 
अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वाल्ट्ज ने बुधवार को बताया कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर यूक्रेन में रूस के युद्ध को समाप्त करने के उद्देश्य से अन्य बैठकों के बीच अगले हफ्ते वाशिंगटन का दौरा करेंगे। रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौते पर पहुंचने की संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया- 'हम सभी पक्षों से बातचीत कर रहे हैं, और फिर अगला कदम यह है कि हम अधिक विवरण पर बातचीत शुरू करने के लिए तकनीकी टीमों को आगे बढ़ाने जा रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed