{"_id":"6774af6cc2261c338f04979a","slug":"zelensky-has-big-expectations-from-trump-in-the-new-year-said-he-will-support-ukraine-in-stopping-russia-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ukraine Crisis: नए साल में जेलेंस्की को ट्रंप से बड़ी उम्मीदें, कहा- वे रूस को रोकने में देंगे यूक्रेन का साथ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Ukraine Crisis: नए साल में जेलेंस्की को ट्रंप से बड़ी उम्मीदें, कहा- वे रूस को रोकने में देंगे यूक्रेन का साथ
Wed, 01 Jan 2025 08:29 AM IST
बशु जैन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: बशु जैन
Updated Wed, 01 Jan 2025 08:29 AM IST
सार
यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि हमें पता है कोई भी हमको शांति उपहार के तौर पर नहीं देगा। लेकिन हम रूस को रोकने और युद्ध को समाप्त करने के लिए प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि नए अमेरिकी राष्ट्रपति शांति स्थापित करना चाहते हैं और वे ऐसा कर भी पाएंगे। मुझे उम्मीद है कि वे पुतिन की आक्रामकता को समाप्त कर देंगे।
विज्ञापन
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की
- फोटो : एएनआई
विस्तार
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने देशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए युद्ध विराम और शांति स्थापित करने पर बात की। उन्होंने कहा कि यूक्रेन को कोई भी देश शांति उपहार के तौर पर नहीं देगा, लेकिन रूस के हमलों को रोकने के लिए अमेरिका हमेशा यूक्रेन के साथ खड़ा रहेगा। जेलेंस्की ने 21 मिनट के वीडियो में कहा कि मजबूत यूक्रेन ही शांति स्थापित करके विश्वव्यापी सम्मान प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन
यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि हमें पता है कोई भी हमको शांति उपहार के तौर पर नहीं देगा। लेकिन हम रूस को रोकने और युद्ध को समाप्त करने के लिए प्रयास करेंगे। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और नवनिर्वाचित अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुई बातचीत के बारे में चर्चा की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नए अमेरिकी राष्ट्रपति शांति स्थापित करना चाहते हैं और वे ऐसा कर भी पाएंगे। मुझे उम्मीद है कि वे पुतिन की आक्रामकता को समाप्त कर देंगे। वह समझते हैं कि दूसरे के बिना पहला असंभव है। यह कोई सड़क पर होने वाला झगड़ा नहीं है, जहां दोनों पक्षों को शांत करने की जरूरत है। यह एक विक्षिप्त देश की ओर से एक सभ्य देश के खिलाफ आक्रमण है। हम अमेरिका के साथ मिलकर रूस को शांति के लिए मजबूर करने में सक्षम हैं।
विज्ञापन
ज़ेलेंस्की ने कहा कि रूस पर न तो युद्ध में और न ही बातचीत में भरोसा किया जा सकता है। अगर आज रूस आपसे हाथ मिलाता है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि कल वही हाथ आपको मारना शुरू नहीं कर देगा। रूसी उन लोगों से डरते हैं जो स्वतंत्र हैं। मुझे लगता है कि वे स्वतंत्रता से डरते हैं।
यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि पिछले साल यूक्रेन ने दक्षिणी रूस के कुर्स्क क्षेत्र में घुसपैठ की थी। इस दौरान रूसी लक्ष्यों पर लंबी दूरी के ड्रोन हमले किए थे तथा घरेलू स्तर पर निर्मित ड्रोन और अन्य हथियार विकसित किए थे। उन्होंने कहा कि आने वाले साल में हर दिन मुझे और हम सभी को लड़ना होगा ताकि यूक्रेन मजबूत हो सके। ऐसे ही मजबूत यूक्रेन का सम्मान किया जाता है और उसकी बात सुनी जाती है, युद्ध के मैदान में और बातचीत की मेज पर भी।
हाल ही में अमेरिका ने यूक्रेन को सैन्य और आर्थिक सहायता दी थी। ट्रंप कई बाार अमेरिका द्वारा यूक्रेन को दी जा रही अरबों डॉलर की आर्थिक और सैन्य मदद की आलोचना कर चुके हैं। मगर यूक्रेन के राष्ट्रपति को उम्मीद है कि ट्रंप उनका समर्थन करेंगे।