{"_id":"6307b50d3067fc2861345904","slug":"zaporizhzhia-n-plant-cut-off-from-electrical-grid-for-1st-time-ukraine","type":"story","status":"publish","title_hn":"Zaporizhzhia N-plant: जपोरिज्जिया परमाणु प्लांट की बिजली ग्रिड काटी गई, पैदा हो सकता है नया संकट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Zaporizhzhia N-plant: जपोरिज्जिया परमाणु प्लांट की बिजली ग्रिड काटी गई, पैदा हो सकता है नया संकट
Thu, 25 Aug 2022 11:14 PM IST
Amit Mandal
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 25 Aug 2022 11:14 PM IST
सार
रूस ने फरवरी में यूक्रेन पर आक्रमण किया था और मार्च में जपोरिज्जिया संयंत्र पर कब्जा कर लिया था और तब से इसे नियंत्रित कर रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : Agency (File Photo)
विस्तार
यूक्रेन की सरकारी परमाणु कंपनी एनरगोटम (Energoatom) ने कहा कि रूस के कब्जे वाले जपोरिज्जिया (Zaporizhzhia) परमाणु ऊर्जा संयंत्र में पिछले दो रिएक्टरों को गुरुवार को यूक्रेन के बिजली ग्रिड से काट दिया गया, क्योंकि पास की आग ने ओवरहेड बिजली लाइनों को क्षतिग्रस्त कर दिया था। कंपनी ने कहा कि यूरोप के सबसे बड़ी परमाणु केंद्र जपोरिज्जिया संयंत्र के पास स्थित एक कोयला संयंत्र की राख के गड्ढों में आग लग गई और इसे ग्रिड से जोड़ने वाली बिजली लाइनों को नुकसान पहुंचा। इसके चलते स्टेशन की दो काम करने वाली बिजली इकाइयों को नेटवर्क से डिस्कनेक्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
कंपनी ने कहा कि संयंत्र की सुरक्षा प्रणालियां सामान्य रूप से काम कर रही हैं और एक रिएक्टर ब्लॉक को ग्रिड से जोड़ने का काम चल रहा है। एक ऊर्जा अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर रॉयटर्स को बताया कि जिन दो रिएक्टरों के बिजली ग्रिड को काट दिया गया था, वे डीजल जनरेटर द्वारा संचालित किए जा रहे थे। प्रत्येक बिजली इकाई जिसमें एक रिएक्टर, एक कूलिंग प्रणाली और अन्य उपकरण शामिल हैं, उनमें तीन सोवियत युग के डीजल जनरेटर हैं जो अब सप्ताहों तक काम करने में सक्षम नहीं हैं।
विज्ञापन
रूस ने फरवरी में यूक्रेन पर आक्रमण किया था और मार्च में जपोरिज्जिया संयंत्र पर कब्जा कर लिया था और तब से इसे नियंत्रित कर रहा है। हालांकि यह एनरगोटम से यूक्रेनी तकनीशियनों द्वारा संचालित किया जा रहा है। बिजली संयंत्र में कुल छह रिएक्टर हैं।
विज्ञापन