फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Zaporizhzhia N-plant cut off from electrical grid for 1st time: Ukraine

Zaporizhzhia N-plant: जपोरिज्जिया परमाणु प्लांट की बिजली ग्रिड काटी गई, पैदा हो सकता है नया संकट

Thu, 25 Aug 2022 11:14 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: Amit Mandal Updated Thu, 25 Aug 2022 11:14 PM IST
सार

रूस ने फरवरी में यूक्रेन पर आक्रमण किया था और मार्च में जपोरिज्जिया संयंत्र पर कब्जा कर लिया था और तब से इसे नियंत्रित कर रहा है।

विज्ञापन
Zaporizhzhia N-plant cut off from electrical grid for 1st time: Ukraine
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

यूक्रेन की सरकारी परमाणु कंपनी एनरगोटम (Energoatom) ने कहा कि रूस के कब्जे वाले जपोरिज्जिया (Zaporizhzhia) परमाणु ऊर्जा संयंत्र में पिछले दो रिएक्टरों को गुरुवार को यूक्रेन के बिजली ग्रिड से काट दिया गया, क्योंकि पास की आग ने ओवरहेड बिजली लाइनों को क्षतिग्रस्त कर दिया था। कंपनी ने कहा कि यूरोप के सबसे बड़ी परमाणु केंद्र जपोरिज्जिया संयंत्र के पास स्थित एक कोयला संयंत्र की राख के गड्ढों में आग लग गई और इसे ग्रिड से जोड़ने वाली बिजली लाइनों को नुकसान पहुंचा। इसके चलते स्टेशन की दो काम करने वाली बिजली इकाइयों को नेटवर्क से डिस्कनेक्ट कर दिया गया।  

विज्ञापन


कंपनी ने कहा कि संयंत्र की सुरक्षा प्रणालियां सामान्य रूप से काम कर रही हैं और एक रिएक्टर ब्लॉक को ग्रिड से जोड़ने का काम चल रहा है। एक ऊर्जा अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर रॉयटर्स को बताया कि जिन दो रिएक्टरों के बिजली ग्रिड को काट दिया गया था, वे डीजल जनरेटर द्वारा संचालित किए जा रहे थे। प्रत्येक बिजली इकाई जिसमें एक रिएक्टर, एक कूलिंग प्रणाली और अन्य उपकरण शामिल हैं, उनमें तीन सोवियत युग के डीजल जनरेटर हैं जो अब सप्ताहों तक काम करने में सक्षम नहीं हैं। 
विज्ञापन


रूस ने फरवरी में यूक्रेन पर आक्रमण किया था और मार्च में जपोरिज्जिया संयंत्र पर कब्जा कर लिया था और तब से इसे नियंत्रित कर रहा है। हालांकि यह एनरगोटम से यूक्रेनी तकनीशियनों द्वारा संचालित किया जा रहा है। बिजली संयंत्र में कुल छह रिएक्टर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed