फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Yoga guru Ramdevs launch of TV channels in Nepal faces opposition

काठमांडू: बाबा रामदेव के चैनलों का नेपाल में विरोध, बगैर इजाजत चलते मिले तो होगी कार्रवाई

Sun, 21 Nov 2021 10:07 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, काठमांडु
पीटीआई, काठमांडु Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 21 Nov 2021 10:07 PM IST
सार

Controversy in Nepal over Ramdev's channel :शुक्रवार को दो टीवी चैनल आस्था नेपाल टीवी और पतंजलि नेपाल टीवी का शुभारंभ किया गया था। इस मौके पर बाबा रामदेव व उनके निकट सहयोगी आचार्य बालकृष्ण भी मौजूद थे। 

विज्ञापन
Yoga guru Ramdevs launch of TV channels in Nepal faces opposition
बाबा रामदेव - फोटो : पीटीआई

विस्तार

योगगुरु बाबा रामदेव द्वारा नेपाल में दो टेलीविजन चैनल चालू करने का विरोध शुरू हो गया है। नेपाल सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को कहा कि यदि ये बगैर इजाजत व तय प्रक्रिया का पालन किए बिना चालू किए गए होंगे तो कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


नेपाल के पीएम शेर बहादुर देउबा व कम्युनिस्ट पार्टी आफ नेपाल माओइस्ट सेंटर के चेयरमैन पुष्प कमल दहल प्रचंड ने शुक्रवार को दो टीवी चैनल आस्था नेपाल टीवी और पतंजलि नेपाल टीवी का शुभारंभ किया था। इस मौके पर बाबा रामदेव व उनके निकट सहयोगी आचार्य बालकृष्ण भी मौजूद थे। ये दोनों चैनल धार्मिक व योग से संबंधित कार्यक्रमों के लिए शुरू किए गए हैं। 
विज्ञापन


पंजीयन के लिए आवेदन नहीं किया
हालांकि नेपाल के सूचना व प्रसारण विभाग के महानिदेशक गोगन बहादुर हैमल ने कहा है कि दोनों चैनलों की ओर से पंजीयन के लिए कभी आवेदन नहीं दिया गया। इनके द्वारा चैनल शुरू करने की तय प्रक्रिया का भी पालन नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि हमने पाया कि ये चैनल बगैर कानूनी औपचारिकता पूरी किए चालू किए गए हैं और बगैर इजाजत के इनका प्रसारण ढांचा तैयार किया गया है तो हम इनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। हैमल ने कहा कि हम पतंजलि नेपाल द्वारा जारी बयान पर भरोसा नहीं कर सकते। हमने सचाई का पता लगाने के लिए एक कमेटी का गठन किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पतंजलि योगपीठ नेपाल ने यह कहा
पतंजलि योगपीठ नेपाल ने बयान जारी कहा है कि उसने कंपनी रजिस्ट्रार के कार्यालय के माध्यम से टेलीविजन चैनल्स की सत्यापन प्रक्रिया का पालन किया है। इसके साथ ही टीवी चैनल्स से संबंधित निकायों से अन्य इजाजतों की प्रक्रिया भी शुरू की जा चुकी है। 


प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही चालू करेंगे
हम टीवी चैनल्स का वास्तविक प्रसारण नहीं करते हैं, हम इसके लिए सिर्फ तकनीकी तैयारी करते हैं। हमने सिर्फ टेलीविजन प्रसारण कार्यालय का उद्धाटन किया है। टीवी चैनल्स पर योग, आयुर्वेद शिक्षा, संस्कृति, साहित्य, आध्यात्मिक दर्शन के कार्यक्रम प्रसारित होंगे। हम तय प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही प्रसारण शुरू करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed