फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Yet another chief of China’s strategic missile force under probe for corruption

China: 'मिसाइल बल कार्यक्रम' में भ्रष्टाचार, हैरत में कम्युनिस्ट सरकार; एक और सैन्य अधिकारी पर गिर सकती है गाज

Fri, 19 Jul 2024 04:22 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Fri, 19 Jul 2024 04:22 PM IST
सार

चीन के खुफिया मिसाइल बल कार्यक्रम में अनियमितताओं के आरोप में इससे पहले पूर्व रक्षा मंत्री ली शांगफू पर भी कार्रवाई हो चुकी है। अब कम्युनिस्ट पार्टी ने एलान किया है कि इस मामले में अन्य बड़े नेताओं के खिलाफ भी भ्रष्टाचार विरोधी जांच शुरू की जाएगी। 

विज्ञापन
Yet another chief of China’s strategic missile force under probe for corruption
शी जिनपिंग - फोटो : एएनआई

विस्तार

चीन के खुफिया मिसाइल और परमाणु बल कार्यक्रम में भ्रष्टाचार और अनियमितताएं की खबरें सामने आने के बाद सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी सचेत हो गई है। मिसाइल बल कार्यक्रम में अनियमितताओं के आरोप में इससे पहले पूर्व रक्षा मंत्री ली शांगफू पर भी कार्रवाई हो चुकी है। अब कम्युनिस्ट पार्टी ने एलान किया है कि इस मामले में अन्य बड़े नेताओं के खिलाफ भी भ्रष्टाचार विरोधी जांच शुरू की जाएगी। 

विज्ञापन


बर्खास्त किए जा चुके हैं ली शांगफू और युचाओ
आपको बता दें कि इससे पहले चीन के खुफिया मिसाइल और परमाणु कार्यक्रम के जिम्मेदारी पूर्व रक्षा मंत्री जनरल ली शांगफू के कंधों पर थी। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भ्रष्टाचार और अनियमितता की खबरें सामने आईं थी। जांच के घेरे में शांगफू के उत्तराधिकारी माने जाने वाले जनरल ली युचाओ भी आ गए थे। जांच के बाद शांगफू और युचाओ को बर्खास्त कर दिया गया था। 
विज्ञापन


सुन जिनमिंग पर गिर सकती है गाज
गुरुवार को कम्युनिस्ट पार्टी की अनुशासनात्मक समिति ने शांगफू और युचाओ के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच के साथ एक और एलान किया। समिति ने एलान किया है कि रॉकेट और परमाणु बल कार्यक्रम के वर्तमान प्रमुख जनरल सुन जिनमिंग के खिलाफ भी भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को सिलसिले में जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2015 में हुआ था मिसाइल बल का गठन
बीते वर्ष के चीन के महत्वपूर्ण मिसाइल बल कार्यक्रम में कथित अनियमितताओं को लेकर सात पूर्व और मौजूदा अधिकारी जांच के घेरे में हैं। इनमें से एक नाम जनरल सुन जिनमिंग का भी है। पीएलए की 20वीं केंद्रीय समिति के सदस्य सुन जिनमिंग ने वर्ष 2022 में चीन की रॉकेट फोर्स की जिम्मेदारी संभाली थी। वर्ष 2015 में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने रॉकेट बल का गठन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed