{"_id":"6a5e1c6c41badbc8120b56c2","slug":"yemens-houthis-announce-immediate-naval-blockade-against-saudi-arabia-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम एशिया में छिड़ी नई जंग?: सऊदी अरब के खिलाफ हूती विद्रोहियों ने किया बड़ा एलान, लागू की नौसैनिक नाकेबंदी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पश्चिम एशिया में छिड़ी नई जंग?: सऊदी अरब के खिलाफ हूती विद्रोहियों ने किया बड़ा एलान, लागू की नौसैनिक नाकेबंदी
Mon, 20 Jul 2026 06:32 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Mon, 20 Jul 2026 06:32 PM IST
सार
यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के खिलाफ तत्काल प्रभाव से नौसैनिक नाकेबंदी लागू करने का एलान कर दिया है। संगठन का कहना है कि यह कदम करीब 12 साल से जारी घेराबंदी के जवाब में उठाया गया है। पिछले सप्ताह हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब पर मिसाइल हमले भी किए थे। क्या यह फैसला पूरे पश्चिम एशिया में नए सैन्य तनाव और समुद्री संकट की शुरुआत बनेगा? आइए, विस्तार से पूरे मामले को समझते हैं...
विज्ञापन
हूती विद्रोहियों ने क्यों लागू की नौसैनिक नाकेबंदी?
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए तत्काल प्रभाव से नौसैनिक नाकेबंदी लागू करने की घोषणा की है। रॉयटर्स के मुताबिक संगठन के सैन्य प्रवक्ता ने टेलीविजन पर प्रसारित बयान में कहा कि अब सऊदी अरब के खिलाफ समुद्री प्रतिबंध लागू रहेगा। हूती विद्रोहियों ने इसे 'आंख के बदले आंख' की नीति के तहत उठाया गया कदम बताया है। इस घोषणा के बाद पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हूती विद्रोहियों ने क्यों लिया ये फैसला?
हूती विद्रोहियों का आरोप है कि सऊदी अरब ने उनके नियंत्रण वाले इलाकों पर जमीन, समुद्र और हवाई मार्ग से व्यापक प्रतिबंध लगाए हैं। इस दौरान उनके बंदरगाहों और हवाई अड्डों को भी लंबे समय तक बाधित किया गया और प्राकृतिक संसाधनों का दोहन किया गया। इसी कारण अब सऊदी अरब के खिलाफ समुद्री नाकेबंदी लागू करने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन
क्या हाल के दिनों में दोनों पक्षों के बीच संघर्ष बढ़ा?
पिछले सप्ताह हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब पर मिसाइल हमले किए थे। संगठन ने आरोप लगाया था कि सऊदी अरब ने उनके नियंत्रण वाले एक हवाई अड्डे पर बमबारी की है। हूती विद्रोहियों का दावा है कि इसी घटना के बाद उन्होंने जवाबी कार्रवाई की। इन मिसाइल हमलों ने दोनों पक्षों के बीच पिछले कुछ वर्षों से बनी अपेक्षाकृत शांत स्थिति को फिर से तनावपूर्ण बना दिया है।
विज्ञापन