Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Xi Trump and Putin will meet in Shenzhen When will the trilateral summit take place world eyes on China

शेनझेन में होगी शी, ट्रंप और पुतिन की मुलाकात: कब होगा पहला त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन? दुनिया की निगाहें चीन पर

Mon, 16 Nov 2026 10:01 AM IST
प्रशांत तिवारी एएनआई, वर्ल्ड डेस्क, बीजिंग।
एएनआई, वर्ल्ड डेस्क, बीजिंग। Published by: प्रशांत तिवारी Updated Mon, 16 Nov 2026 10:01 AM IST
सार

चीन ने पुष्टि की है कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग 19 नवंबर को शेनझेन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ पहले त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। हालांकि, बैठक का एजेंडा अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है।

विज्ञापन
Xi Trump and Putin will meet in Shenzhen When will the trilateral summit take place world eyes on China
शी जिनपिंग, व्लादिमीर पुतिन और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

चीन ने सोमवार को पुष्टि की कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग अपने अमेरिकी और रूसी समकक्षों, डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन के साथ गुरुवार, 19 नवंबर को शेनझेन में पहले त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन में मुलाकात करेंगे। चीन के विदेश मंत्रालय ने एक संक्षिप्त बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि 19 नवंबर को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग शेनझेन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ चीन-रूस-अमेरिका राष्ट्राध्यक्षों की बैठक करेंगे।

विज्ञापन


बैठक के एजेंडे पर सस्पेंस बरकरार
अधिकारियों ने इस ऐतिहासिक बैठक के संभावित विषयों और चर्चा के प्रमुख मुद्दों के बारे में कोई अतिरिक्त जानकारी साझा नहीं की है। ऐसे में मुख्य भूमि चीन में होने वाली इस उच्चस्तरीय बैठक का विस्तृत एजेंडा अभी भी स्पष्ट नहीं है। यह राजनयिक घटनाक्रम चीन के प्रमुख तकनीकी केंद्र शेनझेन में आयोजित होने वाले व्यापक क्षेत्रीय कार्यक्रमों के साथ हो रहा है। चाइना काउंसिल फॉर द प्रमोशन ऑफ इंटरनेशनल ट्रेड की रविवार को की गई घोषणा और शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति शी जिनपिंग समेत एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग संगठन की 12 अर्थव्यवस्थाओं के नेता 17 से 18 नवंबर तक ग्वांगडोंग प्रांत में आयोजित होने वाले एपीईसी सीईओ शिखर सम्मेलन 2026 में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


12 अर्थव्यवस्थाओं के नेता और 115 बड़ी कंपनियों के अधिकारी होंगे शामिल
शिन्हुआ के अनुसार, चाइना काउंसिल फॉर द प्रमोशन ऑफ इंटरनेशनल ट्रेड की उपाध्यक्ष ली किंगशुआंग ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, चिली, हांगकांग, इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, मैक्सिको, रूस, थाईलैंड, वियतनाम और मेजबान देश चीन के प्रतिनिधि नेता सम्मेलन में अपने विचार रखेंगे और विभिन्न पैनल सत्रों में हिस्सा लेंगे। इस उच्चस्तरीय राजनीतिक भागीदारी के साथ-साथ फॉर्च्यून ग्लोबल 500 में शामिल कंपनियों के 115 वरिष्ठ अधिकारी भी सम्मेलन में जुटेंगे। ली किंगशुआंग ने बताया कि मुख्य भूमि चीन से बाहर के देशों में अमेरिकी कंपनियों का प्रतिनिधिमंडल सबसे बड़ा होगा। इनकी हिस्सेदारी सम्मेलन में भाग लेने वाली कुल कंपनियों का लगभग 20 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका, रूस और जापान के कारोबारी संगठनों की भी रहेगी भागीदारी
सम्मेलन में प्रमुख अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों के अलावा अमेरिका, रूस और जापान के व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। 'एक साथ समृद्ध होने और भविष्य जीतने' की थीम पर आधारित यह मंच एपीईसी आर्थिक नेताओं के सप्ताह के दौरान निजी क्षेत्र के उद्देश्यों और सरकारी नीतियों के बीच महत्वपूर्ण कड़ी का काम करेगा। इसके माध्यम से कारोबारी जगत की प्राथमिकताओं और सरकारों की आर्थिक नीतियों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने पर जोर दिया जाएगा।

आपूर्ति श्रृंखला, डिजिटल और हरित अर्थव्यवस्था पर होगा जोर
सम्मेलन में होने वाली चर्चाओं का मुख्य केंद्र आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत बनाना, क्षेत्रीय व्यापारिक व्यवस्थाओं को अधिक सुगम बनाना और डिजिटल व हरित अर्थव्यवस्थाओं में संयुक्त उद्यमों को बढ़ावा देना होगा। इन मुद्दों को वैश्विक आर्थिक सहयोग और क्षेत्रीय व्यापार के विस्तार के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सम्मेलन में शामिल होने वाले कारोबारी प्रतिनिधि इन क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने और साझा आर्थिक अवसर विकसित करने से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे।


ये भी पढ़ें: अमेरिका में हवाई संकट बरकरार: तीसरे दिन दो हजार उड़ानें रद्द, ट्रंप ने बाइडन प्रशासन पर क्या आरोप लगाए?

एपीईसी बिजनेस एडवाइजरी काउंसिल की बैठक भी शुरू
इन चर्चाओं की तैयारी के तहत 14 नवंबर को शेनझेन में एपीईसी बिजनेस एडवाइजरी काउंसिल की चौथी बैठक शुरू हुई। इसका उद्देश्य आगामी नेताओं के शिखर सम्मेलन के लिए निजी क्षेत्र की ओर से नीतिगत सुझाव तैयार करना है। इस तरह शेनझेन में होने वाले आयोजनों में एक ओर वैश्विक राजनीतिक नेतृत्व की भागीदारी देखने को मिलेगी, वहीं दूसरी ओर व्यापार और अर्थव्यवस्था से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर भी व्यापक चर्चा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed