फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Xi, Putin reaffirm 'old friend' ties in face of US challenges

China: 'हम तब भी साथ थे, आज भी साथ हैं...', अमेरिका की चुनौतियों के बीच शी और पुतिन ने दोहराई 'पुरानी दोस्ती'

Tue, 02 Sep 2025 11:23 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 02 Sep 2025 11:23 AM IST
सार

China: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आपसी मुलाकातों के दौरान एक-दूसरे को 'पुराना दोस्त' और 'प्रिय मित्र' कहकर संबोधित किया। यह मुलाकात ऐसे समय पर हो रही है, जब दोनों देश अमेरिकी नीति की चुनौती का सामना कर रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Xi, Putin reaffirm 'old friend' ties in face of US challenges
व्लादिमीर पुतिन, डोनाल्ड ट्रंप, खुरेलसुख उखना - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मंगलवार को अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन का स्वागत करते हुए उन्हें अपना 'पुराना दोस्त' बताया। दोनों नेताओं की मुलाकातों का एक सिलसिला तब शुरू हुआ है, जब उनके देशों को अमेरिका से अलग-अलग चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। हाल के वर्षों में चीन और रूस के बीच संबंध और गहरे हुए हैं, खासकर 2022 की शुरुआत में यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद से। 
विज्ञापन


हम तब भी साथ थे, आज भी साथ हैं: पुतिन
वहीं, पुतिन ने भी जिनपिंग को 'प्रिय मित्र' कहकर संबोधित किया और कहा कि मॉस्को और बीजिंग के बीच संबंध 'अभूतपूर्व ऊंचाई पर' पहुंच गए हैं। पुतिन ने कहा, हम तब भी साथ थे, आज भी साथ हैं। औपचारिक वार्ताओं के बाद दोनों नेताओं ने अपने कुछ वरिष्ठ सहयोगियों के साथ चाय पर एक और बैठक की योजना बनाई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'PAK में परिवार के कारोबार के कारण भारत से मजबूत संबंधों की दी बलि', पूर्व NSA का ट्रंप पर हमला
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन में आज भव्य सैन्य परेड
दोनों नेताओं के बीच वार्ताओं का सिलसिला तब शुरू हुआ, तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन में वे शामिल हुए। आज बीजिंग में द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति की 80वीं वर्षगांठ पर एक भव्य चीनी सैन्य परेड होनी है। 

सोवियत संघ ने की थी चीन की मदद
द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान सोवियत संघ एशिया में अधिकतर समय तटस्थ रहा, लेकिन 1930 के दशक में जापान के आक्रमण के खिलाफ लड़ाई में उसने चीन की मदद की थी। युद्ध के आखिरी दिनों में सोवियत संघ ने जापान के खिलाफ युद्ध का एलान किया और अपनी सेना को जापान के कब्जे वाले उत्तरपूर्वी चीन में भेजा। 

व्यापार से रूस को सहारा दे रहा चीन
चीन यूक्रेन युद्ध में तटस्थ है, लेकिन उसने रूस के साथ व्यापार जारी रखते हुए उसे आर्थिक सहारा दिया है, जबकि पश्चिमी देशों ने रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं। चीन की कुछ कंपनियों पर रूसी सैन्य उद्योग की मदद करने के आरोप भी लगे हैं।


ये भी पढ़ें: एससीओ सम्मेलन से बौखलाए ट्रंप के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो, बोले- भारत को रूस की नहीं, हमारी जरूरत

रूस, चीन और मंगोलिया की त्रिपक्षीय बैठक
शी और पुतिन ने अपनी बातचीत से पहले मंगोलिया के राष्ट्रपति खुरेलसुख उखना के साथ त्रिपक्षीय बैठक की। मंगोलिया, चीन और रूस के बीच स्थित है। पुतिन ने शुरुआती भाषण में कहा कि तीनों देश अच्छे पड़ोसी हैं और उनकी आपसी संबंधों को आगे बढ़ाने में साझा रुचि है। उन्होंने कहा, हमारे तीनों देशों के बीच कई समानताएं हैं।

पुतिन ने पिछले साल किया था मंगोलिया का दौरा
पुतिन ने 2024 में मंगोलिया का आधिकारिक दौरा किया था। उस समय मंगोलियाई सरकार ने अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) के उस वारंट को नजरअंदाज कर दिया था जिसमें यूक्रेन पर आक्रमण को लेकर पुतिन पर युद्ध अपराधों के आरोप लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed