ट्रेड वार के बीच जिनपिंग ने ट्रंप को लिखा पत्र, मतभेद निपटाने के लिए साथ आने की अपील
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपने अमेरिकी समकक्ष को लिखे एक पत्र में आपसी सम्मान के आधार पर मतभेदों को निपटाने और पारस्परिक लाभ के लिए सहयोग बढ़ाने का अनुरोध किया है। ऐसा इसलिए ताकि चीन-अमेरिकी रिश्तों को सही रास्ते पर लाया जा सके।
शी ने ट्रंप को पत्र में लिखा, ‘एक स्वस्थ और स्थिर द्विपक्षीय रिश्ते चीन, अमेरिका और दुनिया के लिए काफी मायने रखते हैं। मुझे उम्मीद है कि दोनों पक्ष उस सिद्धांत और दिशा में कार्य करेंगे, जिस पर आप और मैं सहमत हुए हैं। हम समन्वय, सहयोग और स्थिरता के आधार पर द्विपक्षीय रिश्तों को आगे बढ़ाने पर काम कर रहे हैं।'
उन्होंने लिखा, आइए हम आपसी सम्मान के आधार पर मतभेदों को निपटाएं और आपसी लाभ के लिए सहयोग का विस्तार करें, ताकि हमारे संबंधों को सही रास्ते पर लाया जा सकें। शी जिनपिंग ने पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना की स्थापना की 70 वीं वर्षगांठ पर दिए बधाई संदेश के लिए भी ट्रंप को धन्यवाद दिया। चीनी राष्ट्रपति का पत्र ऐसे समय में आया है जब दोनों देशों में व्यापार युद्ध चरम पर है।
ट्रंप बोले, चीन के साथ ठोस ट्रेड वार्ता पर पहुंचे
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका-चीन के बीच पहले चरण की व्यापार समझौता वार्ता बेहद मजबूत रही है। इस घोषणा के बाद ही न्यूयॉर्क में शेयर बाजार में उछाल देखने को मिला। ट्रंप ने अमेरिका के दौरे पर आए चीनी उपराष्ट्रपति लियू हे के साथ बैठक के बाद पहले चरण में मजबूत सौदे पर पहुंचने की पुष्टि की है। ट्रंप ने इस घोषणा के साथ ही एक शर्त भी लागू बताई। उन्होंने कह कि सौदे को अब भी कागज पर उतारना बाकी है जिसमें कम से कम तीन से पांच हफ्ते तक का समय लग सकता है। अमेरिकी कंपनियों ने भी इस बयान का स्वागत किया है।