फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Worrying: 93 thousand deaths in America due to drug overdose amid Corona epidemic

चिंताजनक : कोरोना महामारी के बीच दवाओं के ओवरडोज से अमेरिका में 93 हजार मौतें

Mon, 19 Jul 2021 07:48 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 19 Jul 2021 07:48 AM IST
सार

  • 2020 में ओवरडोज से मौत में 30 फ़ीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई
  • 2020 दवाओं के ओवरडोज से होने वाली मौतों के लिए सबसे घातक साल रहा
  • 2019 में दवाओं की ओवरडोज से 70,630 लोगों की मौत हुई

विज्ञापन
Worrying: 93 thousand deaths in America due to drug overdose amid Corona epidemic
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

कोरोना महामारी के बीच दूसरे कारणों से होने वाली मौतें भी थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अमेरिकी स्वास्थ्य संस्था सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) ने बताया है कि वर्ष 2020 में दवाओं की ओवरडोज से 93 हजार लोगों की मौत हुई है। इस अनुसार, 2020 दवाओं के ओवरडोज होने वाली मौतों के लिए सबसे घातक साल रहा है। 

विज्ञापन


पूरी दुनिया में साल 2020 ओवरडोज से मौत के लिए सबसे घातक रहा
नेशनल सेंटर फॉर हेल्थ स्टैटिस्टिक्स (एनसीएचएस) के अनुसार, दवा की डोज के मामले में 1999 के बाद लगातार बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। वर्ष 2019 में दवाओं की ओवरडोज से 70,630 लोगों की मौत हुई थी।
विज्ञापन


2020 में ओवरडोज से मौत में 30 फ़ीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जॉन हॉपकिंस ब्लूमबर्ग स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ प्रेक्टिस के डीन डॉ. जोशुआ सार्फस्टेन बताते हैं कि यह अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी है। वे बताते हैं कि महामारी में ओवरडोज से मौतों के मामले बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिर क्यों बढ़ रहे हैं पीड़ित 
डॉक्टर जोशुआ का कहना है कि लोग राहत के लिए दवाओं का सहारा ले रहे हैं। थोड़ा आराम पर वह खुद से दवाओं की डोज बढ़ा लेते हैं। यही ओवरडोज लोगों की मौत का कारण बन रही है। महामारी में बिना डॉक्टरी सलाह के दवाओं का इस्तेमाल बढ़ा है। 


जरूरत से ज्यादा दवा कर सकती है उल्टा असर 
विशेषज्ञों के मुताबिक, किसी बीमारी की दवा का ओवरडोज लिए जाने पर उसका उल्टा असर हो सकता है। जैसे डायबिटीज की दवा का अगर अधिक डोज लेने पर शरीर में शुगर का स्तर अत्यधिक कम हो जाता है, जिससे अत्यधिक पसीना आना, कमजोरी महसूस होना, बहुत भूख-प्यास जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। मरीज को लगता है मानो शरीर में जान ही नहीं रह गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed