फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Worldwide welcome to ban single-use plastic, praises Modi for this courageous move

Single-Use Plastic Ban: सिंगल यूज प्लास्टिक पर पाबंदी का दुनियाभर में स्वागत, साहसी कदम के लिए मोदी की तारीफ

Fri, 01 Jul 2022 03:38 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 01 Jul 2022 03:38 PM IST
सार

भारत में डेनमार्क के राजदूत फ्रेडी स्वेने ने कहा, मैं समझता हूं कि यह बहुत बड़ा विचार है। भारत द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक पर पाबंदी इस धरती को बड़ा तोहफा है।

विज्ञापन
Worldwide welcome to ban single-use plastic, praises Modi for this courageous move
भारत में डेनमार्क के राजदूत फ्रेडी स्वेने - फोटो : ANI

विस्तार

भारत में आज से सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर लगाई गई पाबंदी का दुनियाभर में स्वागत हो रहा है। कई देशों ने इस साहसिक कदम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। 

विज्ञापन


देश में 1 जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक वस्तुओं के उत्पादन, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसका स्वागत करते हुए भारत में डेनमार्क के राजदूत फ्रेडी स्वेने ने कहा, मैं समझता हूं कि यह बहुत बड़ा विचार है। भारत द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक पर पाबंदी इस धरती को बड़ा तोहफा है। भारत इस दिशा में बड़ा योगदान दे रहा है। इसलिए मैं भारत को बधाई देता हूं।' 
विज्ञापन


नॉर्वे के प्रभारी राजदूत मार्टिन बॉटहेम ने केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह महत्वपूर्ण कदम उठाने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा,'मैं भारत और प्रधानमंत्री मोदी को इस महत्वपूर्ण कदम के लिए बधाई देना चाहता हूं। इससे प्लास्टिक की मात्रा कम होगी, जो धरती और महासागरों को नुकसान पहुंचा रही है। समुद्र में से प्लास्टिक को एकत्र करने और पुनर्नवीनीकरण करने की जरूरत है। यह हवा में फैलता है और हमारी सांसों में घुलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नॉर्वे के दूत ने कहा कि यह एक वैश्विक समस्या है। भारत को अपने प्रयास में सफल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमने आज दिल्ली स्थित दूतावास परिसर में एकल-उपयोग वाली प्लास्टिक की वस्तुओं को खत्म करने का फैसला किया है। इनमें प्लास्टिक की बोतलों समेत कुछ वस्तुएं ऐसी भी हैं जो भारत की प्रतिबंध की सूची में नहीं हैं।  

इन 19 वस्तुओं पर लगाई पाबंदी
प्लास्टिक कचरा प्रबंधन नियम के तहत देश में आज से सिंगल यूज प्लास्टिक की 19 वस्तुओं पर प्रतिबंध लगाया गया है। इनमें थर्माकोल से बनी प्लेट, कप, गिलास, कटलरी जैसे कांटे, चम्मच, चाकू, पुआल, ट्रे, मिठाई के बक्सों पर लपेटी जाने वाली फिल्म, निमंत्रण कार्ड, सिगरेट पैकेट की फिल्म, प्लास्टिक के झंडे, गुब्बारे की छड़ें और आइसक्रीम पर लगने वाली स्टिक, क्रीम, कैंडी स्टिक और 100 माइक्रोन से कम के बैनर शामिल हैं।

रोज निकलता है इतना प्लास्टिक कचरा
एक अनुमान के अनुसार भारत में रोज 1.5 लाख टन कचरा निकलता है। इसमें से 9589 टन प्लास्टिक का कचरा होता है। केवल 30 फीसदी प्लास्टिक ऐसा होता है, जिसका पुन: इस्तेमाल के लिए रिसाइकल किया जा सकता है। 70 फीसदी का उपचार नहीं हो पाता है। 


80 देशों में है सिंगल यूज प्लास्टिक पर पाबंदी
विश्व के 80 देशों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर पाबंदी है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार इन देशों पूरी तरह या आंशिक प्रतिबंध लगा रखे हैं। अफ्रीका के भी 30 देशों में भी पाबंदी पूरी तरह लागू है। यूरोप में प्लास्टिक बैग के इस्तेमाल पर अलग से टैक्स लगा दिया गया है या उसका शुल्क लेते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed