फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Updates West Asia Russia US Israel Hezbollah Pakistan Algeria India UN latest news in hindi

World Updates: इंटरनेट स्वतंत्रता के मामले में चीन की स्थिति सबसे खराब, फिनलैंड में विमान हादसे में दो की मौत

Fri, 18 Oct 2024 09:47 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 18 Oct 2024 09:47 AM IST
विज्ञापन
World Updates West Asia Russia US Israel Hezbollah Pakistan Algeria India UN latest news in hindi
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

इंटरनेट स्वतंत्रता के मामले में चीन दुनिया में सबसे खराब स्थान पर है। अमेरिका के गैर-लाभकारी संगठन फ्रीडम हाउस की सालाना रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। ‘फ्रीडम ऑन द नेट’ (फॉन्ट) नाम से इस रिपोर्ट में जून-2023 से मई-2024 के बीच एकत्र संबंधित डाटा के आधार पर जब इंटरनेट स्वतंत्रता का मूल्यांकन किया गया तो उसमें चीन अंतिम पायदान पर आया। इस रिपोर्ट में लोगों को इंटरनेट तक पहुंचने में आने वाली बाधाओं, सामग्री पर सीमाएं और उपयोगकर्ताओं के उल्लंघन के संदर्भ में इंटरनेट स्वतंत्रता का आकलन किया गया। चीन को 100 में से सिर्फ 9 अंक मिले हैं। एजेंसी

विज्ञापन

फिनलैंड में विमान हादसा, दो की मौत
द्वितीय विश्व युद्ध के समय का एक विमान दक्षिणी फिनलैंड में उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे दो जर्मन पायलटों की मौत हो गई। पुलिस ने कहा, सिंगल इंजन और दो सीटों वाला टी-6 टेक्सन विमान 1930 के दशक का लोकप्रिय अमेरिकी सैन्य प्रशिक्षण विमान था। इसका इस्तेमाल हवाई शो में होता था। बुधवार को यह एक जंगल में यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ने यूक्रेन को दिए 49 पुराने टैंक
 कीव द्वारा अतिरिक्त बेड़े के अनुरोध के कुछ महीनों बाद ऑस्ट्रेलिया अपने 49 पुराने एम1ए1 अब्राम टैंक यूक्रेन को दिए हैं। ऑस्ट्रेलियाई रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा करते हुए इस मदद को रूसी हमले के खिलाफ जरूरी बताया। 

विज्ञापन

करनाल की अदिति को बाल श्रम आधारित कलाकृति पर सम्मान
 हरियाणा में करनाल की रहने वाली उदीयमान कलाकार अदिति आनंद (25) को लंदन में विक्टोरिया और अल्बर्ट संग्रहालय के चित्रण पुरस्कारों में उभरते चित्रकार की श्रेणी में विजेता घोषित किया गया है। इंग्लैंड के कैम्ब्रिज में एंग्लिया रस्किन विवि (एआरयू) की छात्रा अदिति को हाल में एक समारोह में उनकी कलाकृति ‘मैरीगोल्ड्स’ के लिए पुरस्कृत किया गया। यह कलाकृति सितंबर 2025 तक लंदन में विश्व प्रसिद्ध विक्टोरिया और अल्बर्ट (वी एंड ए) डिजाइन संग्रहालय में प्रदर्शित की जाएगी। वी एंड ए पुरस्कारों के लिए प्राप्त 2,000 से अधिक प्रविष्टियों में से चयनित ‘मैरीगोल्ड्स’ ने पुरस्कार के रूप में 3,000 पाउंड जीता है। 

मुंबई में ताइवान का आर्थिक केंद्र खुलने पर चीन ने जताया एतराज
मुंबई में ताइपे आर्थिक और सांस्कृतिक केंद्र के आधिकारिक संचालन की घोषणा के बाद चीन ने बृहस्पतिवार को भारत से ताइवान के मुद्दों पर सावधानी बरतने का आग्रह किया। चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि उसे अन्य देशों की ओर से ताइवान के साथ राजनयिक संबंध बनाने, उनके बीच किसी भी प्रकार के आधिकारिक संपर्क व बातचीत पर कड़ा एतराज है। वह भारत से एक-चीन सिद्धांत के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का पालन करने का आग्रह करता है। यह भारत-चीन संबंध के लिए राजनीतिक आधार के रूप में कार्य करता है।

दरअसल, ताइवान की ओर से बुधवार को मुंबई में ताइपे आर्थिक और सांस्कृतिक केंद्र का उद्घाटन किया गया। यह भारत में ताइवान का तीसरा कार्यालय है। मीडिया से बातचीत के दौरान चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि भारत को ताइवान से जुड़े मुद्दों को विवेकपूर्ण और उचित तरीके से सुलझाना चाहिए। उसने भारत-चीन रिश्ते सुधारने के लिए ताइवान के साथ किसी भी प्रकार की आधिकारिक बातचीत नहीं करने की बात दोहराई। निंग ने कहा, विश्व में केवल एक ही चीन है और ताइवान चीन का एक अभिन्न अंग है।

बांग्लादेश में चुनाव अगले साल हो सकते हैं: विधि सलाहकार
बांग्लादेश के विधि सलाहकार आसिफ नजरूल ने कहा कि अगले चुनाव 2025 में हो सकते हैं, जब चुनाव से पहले की सभी तैयारियां पूरी हो जाएंगी। इन तैयारियों में नए चुनाव आयोग का गठन भी शामिल है। नजरूल के मुताबिक, एक खोज समिति जल्द ही बनाई जाएगी, जो नए चुनाव आयोग के गठन में मदद करेगी। नया चुनाव आयोग फिर एक सही मतदाता सूची तैयार करेगा और उसके बाद चुनाव होंगे।  

राष्ट्रपति मुर्मू ने लिलॉन्गवे में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक सैनिकों को दी श्रद्धांजलि
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लिलॉन्गवे स्थित राष्ट्रीय स्मारक का दौरा किय और उन सैनिकों व नागरिकों को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान और अन्य सैन्य अभियानों में अपने प्राणों की आहुति दी। राष्ट्रपति ने फूल चढ़ाकर शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की और उनके बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा, यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हम उन वीरों को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंन देश की रक्षा के लिए अपनी जान दी। 

रूस में अगले सप्ताह होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे चीन के राष्ट्रपति शी

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग अगले सप्ताह रूस में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे, जिस दौरान वह ‘ग्लोबल साउथ’ के लिए एक नये युग की शुरूआत करने को लेकर अन्य पक्षों के साथ बातचीत करेंगे। चीन के विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी। हालांकि, शी की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ बैठक के बारे में अभी तक कोई स्पष्टता नहीं है। मोदी भी इस शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले हैं।

यह ब्रिक्स के विस्तार के बाद पहला शिखर सम्मेलन होगा, जिसका आयोजन रूस की अध्यक्षता में हो रहा है। चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने यहां कहा कि शी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर, 22 से 24 अक्टूबर तक रूस के कज़ान में आयोजित होने वाले 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

रूसी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी का जताया आभार

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि वह युक्रेन युद्ध को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से जताई गई चिंता को लेकर आभारी हैं। मीडिया के साथ बातचीत के दौरान पुतिन से जब पूछा गया कि क्या वे रूस और यूक्रेन के बीच शांति वार्ता में भारत की कोई भूमिका देखते हैं, इस पर पुतिन ने मोदी को दोस्त बताते हुए उनके साथ अपने अच्छे संबंधों का जिक्र किया। 
 
पुतिन ने कहा कि युद्ध खत्म करने के लइए एक समयसीमा तय  करना मुश्किल है और ऐसा करना सही नहीं होगा। उन्होंने अमेरिका और नाटो पर आरोप लगाया कि वे रूस को इस युद्ध में धकेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि आखिर में रूस ही जीत हासिल करेगा। उन्होंने आगे कहा कि रूसी सेना अब दुनिया की सबसे मजबूत और आधुनिक सेनाओं में से एक बन गई है। उन्होंने कहा, नाटो हमारे खिलाफ इस युद्ध में हार जाएगा। हमारे पास बढ़त होगी। हम जीतेंगे। 

श्रीलंका: हाथियों से टकराने के बाद ईंधन ट्रेन पलटी, दो हाथियों की मौत

श्रीलंका के पूर्वी हिस्से में शुक्रवार को एक ईंधन ट्रेन हाथियों के झुंट से टकराने के बाद पलट गई। जिससे दो हाथियों की मौत हो गई। यह ट्रेन करीब एक लाख  लीटर पेट्रोल लेकर चल रही थी। इस हादसे के कारण बट्टीक्लोआ-कोलंबो मुख्य लाइन पर ट्रेन सेवाएं पूरी तरह से बाधित हो गईं। ट्रेन कोलंबो से बट्टीक्लोआ की ओर जा रही थीं, जब उसने मिन्नेरिया और हिगुराकगोडा रेलवे स्टेशनों के बीच करीब तीन बजे से 3.30 बजे के बीच हाथियों के झुंड को टक्कर मारी। यह जगह कोलंबों के उत्तर-पूर्व में करीब 100 किलोमीटर दूर है। 

बांग्लादेश में 2025 तक चुनाव संभावित
 बांग्लादेश के कानून सलाहकार आसिफ नजरूल ने कहा कि देश में अगला चुनाव 2025 में संभावित है। उन्होंने कहा, नए चुनाव आयोग के गठन में मदद के लिए जल्द ही एक समिति का गठन किया जाएगा। यह त्रुटिहीन मतदाता सूची तैयार करेगा और फिर चुनाव कराए जाएंगे।  

सिंगापुर : गैर मुस्लिम विरोधी की गिरफ्तारी
देश में कथित तौर पर आतंकी संगठन आईएसआईएस के समर्थक 17 वर्षीय किशोर को आंतरिक सुरक्षा अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। उसकी गिरफ्तारी गैर मुस्लिमों पर हमला करने की साजिश को अंजाम देने से कुछ हफ्ते पहले ही हो गई। वह रसोईघर में चाकू या कैंची का इस्तेमाल करना चाहता था।  

तुर्किये में बस हादसा  ६ की मौत, 25 घायल
 तुर्किये में जापान के पर्यटकों को ले जा रही एक बस सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई। मध्य प्रांत अक्सराय में हुई इस दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए हैं। गवर्नर मेहमत अली कुंबुज़ोग्लू ने कहा, यह स्पष्ट नहीं है कि अक्सराय-अंकारा मोटरवे पर दुर्घटना का कारण क्या था।  

हूती नेटवर्क से संबंध २ भारतीय प्रतिबंधित
वाशिंगटन। अमेरिका ने ईरानी तेल परिवहन करने वाले हूती नेटवर्क से कथित संबंधों पर दो भारतीयों सहित 18 कंपनियों-व्यक्तियों पर प्रतिबंध लगाया है। इस काम से मिलने वाला पैसा हूती को इस्राइल पर हमले करने और लाल सागर क्षेत्र में शिपिंग को बाधित करने में सक्षम बनाता है। कंपनियों में मार्शल आइलैंड्स-पंजीकृत चांगताई शिपिंग एंड मोशनविगेशंस लिमिटेड तथा यूएई स्थित इंडो गल्फ शिप मैनेजमेंट शामिल हैं। 

भारत से लेबनान भेजी गई मानवीय मदद की पहली खेप
भारत ने इस्राइल के साथ युद्ध में फंसे लेबनान को मानवीय मदद भेजी है। भारत संकटग्रस्त देश को 33 टन आवश्यक चिकित्सा आपूर्ति भेज रहा है। आज, 11 टन की पहली चिकित्सा आपूर्ति खेप भेजी गई। दवाओं की भारी कमी से जूझ रहे लेबनान को यह मदद काफी राहत पहुंचाएगी। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में चिकित्सा सहायता भेजे जाने की पुष्टि की है। इस खेप में हृदय संबंधी दवाएं, गैर-स्टेरायडल एंटी-इंफ्लेमेटरी ड्रग्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी एजेंट, एंटीबायोटिक्स और एनेस्थेटिक्स सहित कई तरह के फार्मास्युटिकल उत्पाद शामिल हैं। 

संकट में भारत ने की सबसे पहले मदद : लेबनानी दूत
भारत ने एक बार फिर संकट के समय में सबसे पहले प्रतिक्रिया देने वाले देश के तौर पर अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है। भारत में लेबनान के राजदूत रबी नर्श ने हाल ही में पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बीच लेबनान को भारत की त्वरित मानवीय सहायता का जिक्र किया। नर्श ने कहा, हमला शुरू होने के बाद से लेबनान में मानवीय मदद बढ़ी है। हमारे अच्छे दोस्तों में भारत सर्वोपरि है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed