Updates: पेरिस ओलंपिक में बारिश में ब्रिटिश पीएम ने नहीं पहना रेनकोट, पाकिस्तान में अहमदिया डॉक्टर की हत्या
सिंगापुर में अंतर नस्लीय विवाह के 2,300 बच्चों ने लिया डबल बैरेल्ड रेस 2023 में हिस्सा
रिपोर्ट के अनुसार, जिन बच्चों के माता-पिता अलग-अलग नस्ल से हैं, उनमें से 28.4 फीसदी ने 2023 में डबल बैरल्ड रेस में हिस्सा लिया। बता दें कि 2011 में सिंगापुर में अंतर जातीय विवाह से जन्में बच्चों के जन्म पंजीकरण के लिए डबल-बैरेल्ड रेस पंजीकृत करने की अनुमति दी गई है।
पाकिस्तान में अहमदिया डॉक्टर की हत्या
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक अहमदिया डॉक्टर की उसके क्लिनिक में गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने कहा कि डॉक्टर जकौर रहमान (50 वर्षीय) लाहौर से करीब 200 किलोमीटर दूर गुजरात के लाला मूसा में स्थित अपने डेंटल क्लीनिक में थे। तभी मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात लोग वहां पहुंचे और उन पर गोलियां चला दीं। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई और अपराधी फरार हो गए।
मृतक के परिजनों ने कहा कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी और हत्या धार्मिक आस्था से प्रेरित लगती है। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और तीन बेटियां हैं। जमात-ए-अहमदिया पाकिस्तान ने कहा कि डॉक्टर रहमान गुजरात इकाई के उसके पदाधिकारी थे।