फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Updates US UK Australia Russia China Pakistan Afghanistan Middle East other countries news in hindi

Updates: इक्वाडोर में भूस्खलन के कारण छह की मौत; मेलबर्न जा रहे जेट के इंजन में लगी आग, न्यूजीलैंड में लैंडिंग

Mon, 17 Jun 2024 03:10 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 17 Jun 2024 03:10 PM IST
विज्ञापन
World Updates US UK Australia Russia China Pakistan Afghanistan Middle East other countries news in hindi
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
इक्वाडोर में भूस्खलन के कारण छह लोगों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में 30 लोग लापता हो गए हैं। भूस्खलन बानोस डी अगुआ सांता शहर में हुआ, जो शहर के केंद्र में है। इक्वाडोर के लोक निर्माण मंत्री ने प्रभावित हुए सभी लोगों के लिए शोक व्यक्त की। अल साल्वाडोर में भारी बारिश के कारण रेड अलर्ड जारी किया गया है। 
विज्ञापन

अमेरिकी नौसेना ने हूतियों से ग्रीक चालक दल को बचाया

अमेरिकी नौसैन्य बल केंद्रीय कमान ने लाइबेरियाई ध्वज व ग्रीक स्वामित्व वाले बड़े वाणिज्यिक जहाज एमवी ट्यूटर से चालक दल को बचा लिया। लाल सागर में इस जहाज पर 12 जून को ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने हमला कर दिया था। अमेरिकी सेना के ड्वाइट डी. आइजनहावर कैरियर स्ट्राइक ग्रुप ने जहाज के चालक दल के सदस्यों को शनिवार को एयरलिफ्ट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूसी अधिकारियों को बंधक बनाने वाले आईएस आतंकी ढेर

रूसी सुरक्षाबलों ने देश के दक्षिणी क्षेत्र में स्थित एक हिरासत केंद्र पर धावा बोल दो कारागार अधिकारियों को बंधक बनाने वाले आतंकी संगठन आईएस से जुड़े आतंकियों को मार गिराया। सुरक्षा बलों ने बंधक बनाए गए दोनों अधिकारियों को सकुशल मुक्त करा लिया। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी रिया नोवोस्ती ने रविवार को संघीय दंड सेवा के हवाले से बताया, रोस्तोव-ऑन-डॉन में हिरासत केंद्र में बंधकों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। बंधक बनाने वालों को खत्म कर दिया गया है।
विज्ञापन

अगले बजट के लिए पाकिस्तान सरकार ने किया दर्जनों समस्याओं को उजागर

नकदी की कमी से जूज रही पाकिस्तान की सरकार ने अगले साल के बजट के लिए लगभग एक दर्जन समस्याओं को उजागर किया है। इसमें अनुमानित आर्थिक विकास, जलवायु या प्राकृतिक आपदाओं के साथ-साथ राज्य के स्वामित्व वाली संस्थाओं का लगातार खराब प्रदर्शन शामिल है। 

वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब और सचिव इम्दादुल्ला बोसाल ने संसद को राजकोषीय जोखिमों पर एक लिखित बयान सौंपते हुए कहा कि अनुमानित ब्याज दर से अधिक, गैर-कर राजस्व संग्रह से कम और उच्च सब्सिडी का सबस् महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ा है। 

 

इंजन में आग लगने के कारण मेलबर्न जा रहे जेट को न्यूजीलैंड एयरपोर्ट लैंडिंग

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न जा रहे वर्जिन ऑस्ट्रेलिया बोइंग 737-800 जेट के इंजन में आग लगने से एक यात्री को न्यूजीलैंड एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया। इंजन में आग लगने के कारण जेट को न्यूजीलैंड एयरपोर्ट की तरफ मोड़ दिया गया।  

नेपाल: सोने की तस्करी के मामले में चीनी और भारतीय नागरिक गिरफ्तार
नेपाल पुलिस ने सोने की तस्करी से संबंधित दो अलग-अलग मामलों में राजधानी के भिन्न-भिन्न स्थानों से एक भारतीय एवं एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि शेराब ग्याल्मो उर्फ सोनम गुरुंग नामक एक चीनी नागरिक के पास से नेपाल पुलिस के केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीआईबी) ने काठमांडू के बाहरी इलाके बौधा तिंचुली में सोमवार को छह किलो सोना और 48 लाख नेपाली रुपये की नकदी बरामद कर उसे गिरफ्तार किया। एजेंसी ने उसके पास से तीन मोबाइल फोन और एक नेपाली नागरिकता दस्तावेज भी जब्त किया है।

पाक की क्षेत्रीय संप्रभुता के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं करेंगे: सेना प्रमुख

पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने सोमवार को चेतावनी दी कि देश की क्षेत्रीय संप्रभुता के किसी भी उकसावे या उल्लंघन का करारा जवाब दिया जाएगा। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, मुनीर ने वास्तविक नियंत्रण रेखा का दौरा किया और ईद-उल-अजहा के अवसर पर अधिकारियों और सैनिकों के साथ ईद की नमाज अदा की।

उन्होंने सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा, "पाकिस्तान ने हमेशा क्षेत्र में शांति और स्थिरता का समर्थन किया है। हालांकि, पाकिस्तान की क्षेत्रीय संप्रभुता के किसी भी उकसावे या उल्लंघन का राष्ट्र के पूर्ण समर्थन के साथ करारा जवाब दिया जाएगा।"

उन्होंने कहा, "सैनिकों के रूप में, हम अपने देश और साथी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए, अपने घरों और प्रियजनों से दूर ऐसे उत्सव मनाने में गर्व महसूस करते हैं।" रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान मुनीर ने कश्मीर मुद्दे पर भी बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed