{"_id":"665c400cd7c4e022b803f75d","slug":"world-updates-us-uk-australia-russia-china-afghanistan-pakistan-middle-east-india-neighboring-countries-news-2024-06-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Updates: नेपाल के चितवन में जीप पलटने से छह भारतीय पर्यटक घायल, क्यूबा की मदद के लिए भारत ने बढ़ाया हाथ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Updates: नेपाल के चितवन में जीप पलटने से छह भारतीय पर्यटक घायल, क्यूबा की मदद के लिए भारत ने बढ़ाया हाथ
Sun, 02 Jun 2024 05:33 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्वेता महतो
Updated Sun, 02 Jun 2024 05:33 PM IST
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें
- फोटो : amar ujala graphics
भारत ने रविवार को मानवीय सहायता के तौर पर क्यूबा को 90 टन दवा निर्माण सामग्री भेजी। मौजूदा समय में क्यूबा खाद्य सामग्री, आवश्यक समान और दवाईयों की कमी से जूझ रहा है। भारत सरकार ने क्यूबा सरकार को मानवीय सहायता के तौर पर दवा सामग्री भेजने का निर्णय लिया। उन्होंने इसकी सूचना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी।
विज्ञापन
नेपाल में जीप पलटने से छह भारतीय पर्यटक घायल
रविवार को नेपाल के चितवन जिले में एक झील के पास जीप पलटने से छह भारतीय पर्यटक घायल हो गए। इनमें अधिकतर बुजुर्ग थे। हादसा खैरेनी में दराई झील के पास हुई। खैरेनी नगरपालिका के वार्ड नंबर 12 के अध्यक्ष केदारनाथ पंटा ने बताया कि पर्यटक जंगल सफारी के लिए चितवन राष्ट्रीय उद्यान जा रहे थे।
पुलिस ने बताया कि घायल हुए सभी लोग मुंबई के बेंदाली थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। उनमें अधिकतर 60 साल से अधिक हैं। उनकी पहचान- रामचंद्र यादव, सुदेश शंकर खड़िया, पंकज गुप्तेश्वर, वैशाली गुप्तेश्वर, सुष्मिता सुदेश खड़िया और विजया मोरे के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि घायल हुए सभी लोग मुंबई के बेंदाली थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। उनमें अधिकतर 60 साल से अधिक हैं। उनकी पहचान- रामचंद्र यादव, सुदेश शंकर खड़िया, पंकज गुप्तेश्वर, वैशाली गुप्तेश्वर, सुष्मिता सुदेश खड़िया और विजया मोरे के रूप में हुई है।