फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Updates Russia, Ukraine, US, Israel, Gaza, Hamas, Pakistan, China, Sri Lanka UN latest news in hindi

World Updates:नीदरलैंड के नए PM बने डिक शूफ; डोनाल्ड ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से राहत

Tue, 02 Jul 2024 06:44 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 02 Jul 2024 06:44 AM IST
विज्ञापन
World Updates Russia, Ukraine, US, Israel, Gaza, Hamas, Pakistan, China, Sri Lanka UN latest news in hindi
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

रूस ने सोमवार को क्रीमिया के ऊपर पांच हवाई लक्ष्यों को मार गिराया। सेवस्तोपोल के क्रीमिया बंदरगाह के रूस द्वारा स्थापित गवर्नर मिखाइल रज्वोझायेव ने कहा गिराए गए लक्ष्यों के टुकड़े तटीय क्षेत्र और बालाक्लावा के पास गिरे, जो सेवस्तोपोल समूह का एक हिस्सा है। रज्वोझायेव ने शुरू में चार लक्ष्यों को गिराए जाने की सूचना दी थी। उन्होंने बताया कि घटना के दौरान कोई हताहत नहीं हुआ है। जंगली और खउले इलाकों में आग लगने की कई घटनाएं सामने आई हैं। वहीं, एक इमारत की खिड़कियां टूट गई हैं। 

विज्ञापन

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बम विस्फोट में 2 बच्चों और महिला की मौत
पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में सोमवार को सड़क किनारे हुए बम विस्फोट में दो बच्चों और एक महिला की मौत हो गई। एक सेनाधिकारी ने कहा, तुरबत के गेबन इलाके में सड़क के किनारे लगाए गए बम को रिमोट कंट्रोल से विस्फोट कर दिया गया। जब बम फटा तो इलाके से गुजर रही महिला और दो बच्चों की विस्फोट में मौत हो गई। ऐसा प्रतीत होता है कि विस्फोट की टाइमिंग करने में आतंकी हैंडलर की ओर से गलती हो गई है क्योंकि वह सुरक्षा बलों के वाहन निशाना बनाना चाहता था।

इस बीच, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के डुक्की में तीन कुख्यात अपराधी सोमवार को शौचालय की एक संकरी खिड़की से चढ़कर पुलिस न्यायिक लॉकअप से फरार हो गए। पुलिस ने 13 कैदियों को हवालात में बंद कर रखा था और उनमें से तीन शौचालय जाने के बाद भाग निकले। अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में अलग-अलग घटनाओं में जेल से कम से कम 18 खतरनाक अपराधी भाग गए, जिनमें छह को मौत की सजा दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

डोनाल्ड ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से राहत
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से विशेष राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ मुकदमे से छूट से जुड़े मामले को सुनवाई के लिए वापस निचली अदालत में भेज दिया। इसके बाद नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले उन पर मुकदमा चलाने की सभी संभावनाएं समाप्त हो गई हैं। ट्रंप पर आरोप है कि उन्होंने 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में अपनी हार को पलटने की साजिश रची थी।

न्यायाधीशों ने ऐतिहासिक 6-3 फैसले में पहली बार कहा कि पूर्व राष्ट्रपतियों को उनके आधिकारिक कृत्यों के लिए अभियोजन से पूर्ण छूट है लेकिन अनधिकृत कृत्यों के लिए कोई छूट नहीं है। हालांकि, न्यायाधीशों ने निचली अदालतों को यह तय करने का आदेश दिया कि ट्रंप के मामले में निर्णय को कैसे लागू किया जाए। इस मामले को अदालत के समक्ष विशेष वकील जैक स्मिथ की ओर से लाया गया है। इस फैसले का मतलब है कि अब ट्रंप को मुकदमे का सामना करने में अतिरिक्त देरी होगी।

विज्ञापन

World Updates Russia, Ukraine, US, Israel, Gaza, Hamas, Pakistan, China, Sri Lanka UN latest news in hindi
सात महीने बाद नीदरलैंड के PM बने डिक शूफ - फोटो : ANI
चुनाव में जीत के सात महीने बाद नीदरलैंड के PM बने डिक शूफ
नीदरलैंड के पूर्व जासूस प्रमुख डिक शूफ ने मंगलवार को देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। जिसके बाद डिक शूफ के साथ डच राजा विलेम-अलेक्जेंडर ने हेग में शाही हुइस टेन बॉश पैलेस में नए मंत्रियों और राज्य सचिवों को शपथ दिलाई गई। बता दें कि डिक शूफ प्रधानमंत्री मार्क रूटे के बाद पदभार संभाल रहे हैं, जो इस साल के अंत में नाटो के अगले महासचिव बनने वाले हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिक शूफ को दी बधाई
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री बनने पर डिक शूफ को बधाई दी है। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पोस्ट में लिखा-  नीदरलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर डिक शूफ को बधाई। अक्षय ऊर्जा, जल प्रबंधन, कृषि, गतिशीलता, नई और उभरती हुई प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों सहित भारत-नीदरलैंड साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने की आशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed