{"_id":"6681caed203c17eeee02a768","slug":"world-updates-russia-ukraine-us-israel-gaza-hamas-pakistan-china-sri-lanka-un-latest-news-in-hindi-2024-07-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"World Updates: शी जिनपिंग दो से छह जुलाई तक एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
World Updates: शी जिनपिंग दो से छह जुलाई तक एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी
Mon, 01 Jul 2024 03:12 PM IST
विशांत श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशांत श्रीवास्तव
Updated Mon, 01 Jul 2024 03:12 PM IST
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें
- फोटो : amar ujala graphics
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 2 से 6 जुलाई तक कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में शंघाई सहयोग संगठन के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद के 24वें शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। चीनी विदेश मंत्रालय ने रविवार को इसकी जानकारी दी है। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता चुनयिंग ने कहा कि जिनपिंग कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायेव और ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति इमोमाली रहमोन के निमंत्रण पर कजाकिस्तान और ताजिकिस्तान की राजकीय यात्रा भी करेंगे।
विज्ञापन
2023 में भारत ने SCO की मेजबानी की थी
भारत ने जुलाई 2023 में एससीओ शिखर सम्मेलन की मेजबानी की थी। जिसके बाद काजाकिस्तान 2024 में इसकी अध्यक्षता कर रहा है। इस वर्ष के मेजबान कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायेव हैं। जिन्होंने एक संयुक्त निवेश कोष की स्थापना का प्रस्ताव रखा है।
विज्ञापन
ब्रिटेन में एक महिला जेल अधिकारी पर लगा दुराचार का आरोप
ब्रिटेन में एक वीडियो वायरल होने के बाद एक महिला जेल अधिकारी पर दुराचार का आरोप लगाया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में महिला जेल अधिकारी को एचएमपी वैंड्सवर्थ में एक कैदी के साथ यौन संबंध बनाते हुए देखा गया। महिला जेल अधिकारी की पहचान 30 वर्षीय लिंडा डी सूसा अब्रू के तौर पर की गई है। उसे आज उक्सब्रिज मजिस्ट्रेट कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। इस वीडियो में आरोपी को यौन संबंध बनाने से पहले पूरी वर्दी में देखा गया था।
विक्टोरियन युग की जेल एचएमपी वैंड्सवर्थ मौजूदा समय में भीड़भाड़ और बिगड़ती स्थितियों से जूझ रही है। हाल के निरीक्षणों में इस जेल में बड़े पैमाने पर हिंसा, कीड़े-मकौड़े और गंभीर स्टाफिंग चुनौतियों का मुद्दा सामने आया। इस जेल को काफी कम कैदियों के लिए डिजाइन किया गया था, लेकिन मौजूदा समय में यहां 1500 से अधिक कैदी रहते हैं।
विक्टोरियन युग की जेल एचएमपी वैंड्सवर्थ मौजूदा समय में भीड़भाड़ और बिगड़ती स्थितियों से जूझ रही है। हाल के निरीक्षणों में इस जेल में बड़े पैमाने पर हिंसा, कीड़े-मकौड़े और गंभीर स्टाफिंग चुनौतियों का मुद्दा सामने आया। इस जेल को काफी कम कैदियों के लिए डिजाइन किया गया था, लेकिन मौजूदा समय में यहां 1500 से अधिक कैदी रहते हैं।
श्रीलंकाई तमिल नेता संपंथन के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक
श्रीलंका के तमिल नेता संपंथन के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया। 91 वर्षीय श्रीलंकाई नेता का अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन पर पीएम मोदी के अलावा भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा ने भी शोक जताया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए पीएम मोदी ने कहा, मुलाकातों की सुखद यादें संभालकर रखूंगा।
जीआरएसई बांग्लादेश के लिए बनाएगा समुद्र तक जाने वाले टग
पीएसयू शिपयार्ड गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई) लिमिटेड ने सोमवार को बांग्लादेश के रक्षा मंत्रालय के साथ समुद्र तक जाने वाले टग के निर्माण के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। जीआरएसई के निदेशक (जहाज निर्माण) कमोडोर शांतनु बोस (सेवानिवृत्त) और बांग्लादेश के रक्षा मंत्रालय के रक्षा खरीद महानिदेशालय में खरीद निदेशक (नौसेना) कमोडोर ए के एम मारुफ हसन की उपस्थिति में समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।