फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Updates: Russia, Ukraine, US, Israel, Gaza, Hamas, Pakistan, China, Sri Lanka UN latest news in hindi

World Updates: नेतन्याहू सरकार के खिलाफ इस्राइलियों का प्रदर्शन, गाजा बंधकों की वापसी और युद्धविराम की मांग की

Tue, 18 Jun 2024 07:32 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 18 Jun 2024 07:32 AM IST
विज्ञापन
World Updates: Russia, Ukraine, US, Israel, Gaza, Hamas, Pakistan, China, Sri Lanka UN latest news in hindi
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

हजारों इस्राइलियों ने सोमवार को प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी इस बात से खफा थे कि गाजा युद्ध और फलस्तीनी क्षेत्र में अभी तक बंधक बनाए गए कई बंधकों की रिहाई के लिए बातचीत सफल नहीं हो सकी। इस दौरान बूढ़े और युवा प्रदर्शनकारियों ने गाजा युद्ध में बंधक बनाए शेष बंधकों की घर वापसी के लिए युद्धविराम का आह्वान किया। 

विज्ञापन


हमास आतंकवादियों के खिलाफ युद्ध से निपटने के पीएम नेतन्याहू के तरीके के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। हर सप्ताह के अंत में हजारों लोग इस्राइल के सबसे बड़े शहर तेल अवीव की सड़कों पर उतर रहे हैं। सोमवार को हजारों लोगों ने इस्राइली संसद और नेतन्याहू के आवास के बाहर रैली करने के लिए यरूशलेम की यात्रा की। इस दौरान लोग अपने हाथों में ढोल, भोंपू और नए चुनाव की मांग करने वाली तख्तियां लेकर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने बंधकों की रिहाई की मांग की। 
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने जताई उम्मीद, समानता को प्राथमिकता देंगे राजनेता
यरूशलेम में प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अब गाजा युद्ध को समाप्त करने का समय आ गया है। हमें उम्मीद है कि देश के राजनेता समानता को प्राथमिकता देंगे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने युद्ध बंद करो और हम सभी समान हैं जैसे नारे लिखी शर्ट पहनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


7 अक्टूबर को 251 इस्राइलियों को बना लिया था बंधक
बता दें कि हमास आतंकवादियों ने 7 अक्टूबर को 251 इस्राइलियों को बंधक बना लिया था। इस्राइल का मानना है कि इनमें से 116 बंधक बचे हैं। सेना के अनुसार, इनमें से 41 बंधक मर चुके हैं। आधिकारिक इस्राइली आंकड़ों के अनुसार, इस्राइल-हमास युद्ध के दौरान 1194 इस्राइली लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इस्राइल की जवाबी कार्रवाई में गाजा पर बमबारी और जमीनी हमलों में 37347 लोग मारे जा चुके हैं, इनमें ज्यादातर नागरिक शामिल हैं। 

यात्री विमान के इंजन में आग न्यूजीलैंड के पास सुरक्षित उतरा
न्यूजीलैंड में सोमवार को एक यात्री विमान के इंजन में आग लगने के बाद हवाई जहाज को एक हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतार लिया गया। ऑस्ट्रेलिया में मेलबर्न के लिए उड़ान भरने वाले वर्जिन ऑस्ट्रेलिया बोइंग 737-800 जेट विमान में 67 यात्री सवार थे जबकि 6 चालक दल के सदस्य भी मौजूद थे। आग लगने का कारण पक्षी हो सकता है। 

विमान दुर्घटना में दो की मौत
अमेरिका के एक हवाई संग्रहालय द्वारा बीते सप्ताहांत में ‘फादर्स डे’ पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान दक्षिण कैलिफोर्निया हवाई क्षेत्र के पास एक विमान हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।

पाकिस्तान सरकार की इमरान को चेतावनी, देशविरोधी गतिविधि रोकें
अदियाला जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की पार्टी से राष्ट्र विरोधी गतिविधियां एवं दुष्प्रचार को बंद करने की अपील करते हुए सरकार ने चेताया कि वह मित्र देशों के साथ संबंधों को नुकसान पहुंचाने के प्रयास में सोशल मीडिया पर राष्ट्र विरोधी अभियान चलाने में शामिल लोगों पर शिकंजा कसेगी। जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, कानूनी मामलों के प्रवक्ता अकील मलिक ने कहा कि पीटीआई पार्टी विदेशों में जिस तरह पाकिस्तान विरोधी गतिविधि चला रही है, पूर्व में वैसी कोई मिसाल नहीं मिलती। उन्होंने कहा, हम सभी देशों से मैत्रीपूर्ण संबंध चाहते हैं। हालांकि, 2022 के अविश्वास प्रस्ताव के बाद से विदेशों में पाकिस्तान के खिलाफ अभियान शुरू हो गया है, जिसने पाकिस्तान विरोधी दुष्प्रचार को बढ़ावा दिया है।

भूमध्यसागर में नाव डूबने से 10 लोगों की मौत
उत्तरी अफ्रीका के पास दक्षिणी इतालवी द्वीप पर भूमध्यसागर में सोमवार को एक लकड़ी की नाव डूब गई। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 51 को निकाला गया, जिसमें दो लोग बेहोश मिले। जर्मन सहायता समूह रेस्क्यूशिप, जो नादिर बचाव जहाज का संचालन करता है, ने कहा कि उसने डूबती हुई लकड़ी की नाव से 51 लोगों को निकाला, जिनमें से दो बेहोश थे और जहाज में 10 शव मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed