फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Updates Canada British Gurudwa Threat Pakistan Balochistan Protest know news updates

World Updates: कनाडा के गुरुद्वारे में खतरे की आशंका पर जांच शुरू; पाकिस्तान में बलूच लोगों का उग्र प्रदर्शन

Mon, 29 Jan 2024 10:26 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 29 Jan 2024 10:26 AM IST
सार

कनाडा में ब्रिटिश कोलंबिया गुरुद्वारे में खतरे की बात सामने आ रही है। कनाडाई अधिकारी कथित खतरे की जांच कर रहे हैं। इससे पहले पाकिस्तान में बलूच नागरिकों के उग्र प्रदर्शन की खबर सामने आई। रिपोर्ट के मुताबिक तलाशी अभियान चला रहे सुरक्षाबलों पर लोगों को अगवा करने के आरोप भी लग रहे हैं। जानिए आज की बड़ी अंतरराष्ट्रीय घटनाएं

विज्ञापन
World Updates Canada British Gurudwa Threat Pakistan Balochistan Protest know news updates
पाकिस्तानी सुरक्षा बल - फोटो : Social Media

विस्तार

पाकिस्तान में अत्याचार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के बीच बलूचिस्तान के डेरा बुगती क्षेत्र में 10 लोग लापता हो गए। स्थानीय मीडिया न बताया कि सुई शहर में गुप्त एजेंसियों के साथ मिलकर पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने घर-घर जाकर तलाशी अभियान चलाया और 10 लोगों को लापता कर दिया। 
विज्ञापन


पाकिस्तानी बल ने जाफर कॉलोनी में तलाशी अभियान चलाया, जिसके बाद जीटीए के अध्यक्ष और जमहूरी वतन पार्टी कार्यकर्ता मास्टर मौस बक्श और उनका बेटा लापता हो गए। इसी तरह गोबर खान बुगती के बेटे आतिफुल्लाह को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों ने हिरासत में लिया, जिसके बाद से ही वह लापता हो गया। 
विज्ञापन


शनिवार को पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने एक व्यक्ति के आवास पर छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद से ही वह लापता हो गया। इस घटना के बाद व्यक्ति के परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रिटिश कोलंबिया गुरुद्वारे में खतरे की घंटी, कनाडाई अधिकारी कर रहे जांच

World Updates Canada British Gurudwa Threat Pakistan Balochistan Protest know news updates
कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया
कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में एक गुरुद्वारे में खतरे की आशंका सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक पेंटिक्टन शहर में सोमवार शाम को गुरुद्वारे में सेवा के दौरान हिंसा की आशंका थी। खबरों के मुताबिक दो बड़े हथियारों से लैस 23 साल के शख्स ने हमले की कोशिश की। ब्लेड जैसे हथियारों से बड़े नुकसान की आशंका और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कनाडाई अधिकारी सिख श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सघन जांच में जुट गए हैं।  रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) के मुताबिक तलवार जैसे हथियार से लैस युवक ने हथियार लहराते हुए गुरुद्वारे में आने वाले लोगों को धमकाया। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हथियार से लैस युवक को हिरासत में लेने के बाद रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed