फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Updates neighboring countries of india us uk russia china pakistan australia middle east countries news

World Updates: शहबाज शरीफ के प्रधानमंत्री बनने पर पीटीआई नेता ने किया विरोध, अमेरिका के एक क्लब में गोलीबारी

Mon, 04 Mar 2024 11:39 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 04 Mar 2024 11:39 AM IST
सार

 शहबाज शरीब के प्रधानमंत्री बनते ही अयूब खान ने इस पर विरोध जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि देश के नेता का चयन करने के लिए चुनाव अवैध थे। उन्होंने आगे कहा कि जबतक इमरान खान को प्रधानमंत्री नहीं बनाया जाता तब वे इसका विरोध करेंगे।

विज्ञापन
World Updates neighboring countries of india us uk russia china pakistan australia middle east countries news
दुनिया की खबरें - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन ) के वरिष्ठ नेता शहबाज शरीफ दूसरी बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री चुन लिए गए हैं। शहबाज शरीफ ने शनिवार को प्रधानमंत्री पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था। उनके अलावा पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ(पीटीआई) पार्टी के नेता उमर अयूब खान ने भी अपना नामांकन दाखिल किया था, लेकिन रविवार को हुए चुनाव में उमर अयूब खान को पर्याप्त समर्थन नहीं मिल सका। शहबाज शरीब के प्रधानमंत्री बनते ही अयूब खान ने इस पर विरोध जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि देश के नेता का चयन करने के लिए चुनाव को अवैध बताया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "हमें जो सीटें मिलनी चाहिए थी, वह नहीं मिली, इसलिए स्पीकर, डिप्टी स्पीकर और प्रधानमंत्री का चुनाव अवैध है।" बता दें कि इससे पहले पीटीआई ने आठ फरवरी को हुए आम चुनाव मे भी धांधली का आरोप लगाया था। उन्होंने आगे कहा कि जबतक इमरान खान को प्रधानमंत्री नहीं बनाया जाता तब  वे इसका विरोध करेंगे। 
विज्ञापन

अमेरिका के एक क्लब में गोलीबारी, महिला की मौत

अमेरिका के मिसिसिप्पी में वेस्ट प्वाइंट के एक क्लब के बाहर गोलीबारी में एक महिला की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में 12 अन्य घायल भी हुए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी की यह घटना रविवार की है। पुलिस ने घटनास्थल पर एक 20 वर्षीय महिला को मृत पाया। 

अन्य पीड़ितों को मामूली से लेकर गंभीर चोटें आई है। उनमें से एक चहरे पर गोली लगी थी। अधिकारी ने बताया कि एक पार्टी का विज्ञापन किया गया था और विभिन्न काउंटियों से लोग इसमें शामिल होने आए थे। उन्होंने बताया कि करीबन 90 फीसदी लोग दूसरे काउंटी से थे। क्लब में सुरक्षा थी, लेकिन सुरक्षाकर्मियों को यह नहीं मालूम चला कि क्लब के भीतर हथियार कैसे गया। इस साल में अबतक अमेरिका में गोलीबारी के 66 मामले सामने आए हैं। 

पाकिस्तान: पोलियो टीकाकरण टीम पर हमला, दो घायल
पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सोमवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने एक पोलियो टीकाकरण करने वाले एक दल पर गोलियां चलाईं। जिसमें एक पोलियो कार्यकर्ता और एक पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, यह घटना अफगानिस्तान की सीमा से सटे कंबर खेल इलाके में हुई। 

पुलिस के मुताबिक, बाइक सवार बदमाशों ने पोलियो टीकाकरण टीम पर गोलियां चलाईं। घायल पोलियो कार्यकर्ता और पुलिसकर्मी को पेशावर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। फायरिंग के बाद हमलावर मौके से फरार होने में सफल रहे। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर ने घटना की निंदा की और पुलिस को दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। उन्होंने पोलियो टीकाकरण टीम के लिए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया।

विज्ञापन

पाकिस्तान ने भारतीय तीर्थयात्रियों के लिए जारी किए 112 वीजा
नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग ने सोमवार को भारतीय हिंदू श्रद्धालुओं के एक समूह को 6 से 12 मार्च तक श्री कटास राज मंदिर की यात्रा के लिए 112 वीजा जारी किए। पाकिस्तान के चकवाल जिले में स्थित इस मंदिर को किला कटास के नाम भी जाना जाता है। 

 लाहौर चौक का नाम भगत सिंह पर नहीं रखने के लिए पंजाब सरकार को नोटिस
 लाहौर में शादमान चौक का नाम स्वतंत्रता संग्राम के नायक भगत सिंह के नाम पर रखने के संबंध में अदालत के आदेश का पालन नहीं करने पर लाहौर हाईकोर्ट ने सोमवार को तीन शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ पंजाब प्रांतीय सरकार और जिला प्रशासन को नोटिस जारी किया। शादमान चौक, वह स्थान है जहां उपमहाद्वीप की आजादी के लिए लड़ने वाले भगत सिंह को 23 मार्च, 1931 को ब्रिटिश शासकों ने शिवराम राजगुरु और सुखदेव थापर के साथ फांसी दे दी थी। यह नोटिस भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन पाकिस्तान की ओर से अवमानना कार्यवाही की मांग करने वाली याचिका पर जारी किया गया।

लाहौर हाईकोर्ट के न्यायाधीश शम्स महमूद मिर्जा ने याचिका पर पंजाब के मुख्य सचिव जाहिद अख्तर जमान, उपायुक्त लाहौर राफिया हैदर और शहर प्रशासक को नोटिस जारी किए। भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन के अध्यक्ष इम्तियाज रशीद कुरेशी ने सुनवाई के बाद बताया कि हाईकोर्ट ने 2018 में सरकार को 26 मार्च तक शादमान चौक का नाम भगत सिंह के नाम पर रखने का आदेश दिया था, लेकिन प्रांतीय और जिला दोनों सरकारों ने जानबूझकर एलएचसी के आदेश का पालन नहीं किया।

अल्पसंख्यक अहमदी समुदाय के सदस्य की गोली मारकर हत्या
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सोमवार को अल्पसंख्यक अहमदी समुदाय के एक सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 53 वर्षीय ताहिर इकबाल की हत्या लाहौर से लगभग 400 किलोमीटर दूर बहावलपुर के चक-84 हासिलपुर में उनके आवास के पास सुबह की सैर के दौरान की गई। उन्होंने कहा कि जब वे टहलने निकले थे तभीदो अज्ञात लोगों ने उन्हें रोका और उन पर गोलियां चला दीं। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।  

पुलिस अधिकारी सैयद अब्बास ने कहा और इस बात की जांच शुरू कर दी गई है कि क्या इकबाल को उसकी आस्था के कारण या किसी अन्य कारण से गोली मारी गई थी। जमात-ए-अहमदिया पाकिस्तान के अधिकारी अमीर महमूद ने कहा कि उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। चरमपंथियों ने उसकी हत्या कर दी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed