{"_id":"695048b22aa16f93a60c6c22","slug":"world-updates-asia-news-pakistan-china-europe-us-uk-west-asia-politics-news-in-hindi-global-news-in-hindi-2025-12-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"World Updates: खैबर पख्तूनख्वा में क्वाडकॉप्टर हमले में 2 सैनिकों की मौत; खालिदा जिया की हालत बेहद गंभीर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
World Updates: खैबर पख्तूनख्वा में क्वाडकॉप्टर हमले में 2 सैनिकों की मौत; खालिदा जिया की हालत बेहद गंभीर
Sun, 28 Dec 2025 01:53 PM IST
लव गौर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: लव गौर
Updated Sun, 28 Dec 2025 01:53 PM IST
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में एक सुरक्षा चौकी पर क्वाडकॉप्टर से हुए हमले में कम से कम दो अर्धसैनिक बल के जवान मारे गए और दो अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने टैंक जिले के सदर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में स्थित टैंक जाम चेक पोस्ट को निशाना बनाने के लिए विस्फोटकों से भरे क्वाडकॉप्टर का इस्तेमाल किया।
सैनिकों की पहचान हवलदार आसिफ और सिपाही हाशिम के रूप में हुई है। इस घटना में एक सूबेदार समेत दो अन्य सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। पुलिस के अनुसार हमले के तुरंत बाद घायल कर्मियों को चिकित्सा उपचार के लिए डेरा इस्माइल खान ले जाया गया। सुरक्षा बलों और पुलिस की भारी टुकड़ियों ने इलाके को घेर लिया और अपराधियों को पकड़ने के लिए एक व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया।
दक्षिण अफ्रीका में भवन ढहने से तीन लोगों की मौत,
क्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग के पश्चिम में स्थित सॉवेटो शहर में रविवार की सुबह एक दो-मंजिला भवन ढहने से तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक साल का बच्चा भी शामिल है। घटना में तीन अन्य लोग घायल हुए और उनका इलाज क्रिस हानी बरागवनाथ अस्पताल में चल रहा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
अधिकारियों के अनुसार, भवन में कुल छह लोग मौजूद थे, जब यह ढहा। आपात कर्मचारियों ने मलबे के नीचे फंसे तीन घायल लोगों को बचाया।
चीन में भ्रष्टाचार के आरोप में तीन वरिष्ठ सैन्य अधिकारी बर्खास्त
भ्रष्टाचार के खिलाफ नवीनतम कार्रवाई के तहत चीन की संसद ने तीन वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया।
नेशनल पीपुल्स कांग्रेस की स्थायी समिति ने केंद्रीय सैन्य आयोग (सीएमसी) की राजनीतिक और कानूनी मामलों की समिति के प्रमुख वांग रेनहुआ, पीपुल्स आर्म्ड पुलिस (पीएपी) के राजनीतिक आयुक्त झांग होंगबिंग और सीएमसी के प्रशिक्षण विभाग के निदेशक वांग पेंग को शनिवार को बर्खास्त कर दिया। हांगकांग स्थित साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने रविवार को बताया कि ये तीनों सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था केंद्रीय समिति के पूर्ण सदस्य बने हुए हैं। इस घोषणा से जनरलों के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों की पुष्टि हो गई है।
रूस ने एक साथ 52 उपग्रहों का प्रक्षेपण किया
मॉस्को। रूस ने अपने सोयुज-2.1बी रॉकेट से एक साथ 52 उपग्रहों को अंतरिक्ष में भेजा है। रविवार को रूस के पूर्वी अंतरिक्ष लॉन्च पैड वोस्तोचनी से इन उपग्रहों का प्रक्षेपम किया गया।
रूस की राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस के अनुसार, इस प्रक्षेपण यान में पृथ्वी की सतह की त्रिविमीय फोटोग्राफी के लिए दो एआईएसटी-2टी उपग्रह और 50 छोटे उपग्रह शामिल हैं। एआईएसटी-2टी पृथ्वी रिमोट सेंसिंग अंतरिक्ष यान को ग्रह की सतह की तस्वीरें लेने और डिजिटल भू-भाग मॉडल बनाने के लिए स्टीरियोस्कोपिक छवियां प्राप्त करने के लिए डिजाइन किया गया है।
बांग्लादेश के मतदाता बने बीएनपी के तारीक रहमान
बांग्लादेश के चुनाव आयोग ने रविवार को बीएनपी के कार्यवाहक अध्यक्ष तारीक रहमान को 12 फरवरी को होने वाले आम चुनाव से पहले मतदाता सूची में जोड़ लिया। एक दिन पहले, बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के 60 वर्षीय नेता ने चुनाव आयोग के कार्यालय में जाकर बायोमेट्रिक एनरोलमेंट के लिए फिंगरप्रिंट और आइरिस स्कैन दिए। उन्होंने पहले ही अपना मतदाता पंजीकरण आवेदन ऑनलाइन जमा कर दिया था। पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे रहमान और उनकी बेटी जामिया ने शनिवार को चुनाव आयोग में मतदाता पंजीकरण व नेशनल आइडेंटिटी कार्ड (एनआईडी) जारी करवाने के लिए सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी की थीं। बांग्लादेश ने 2008 में फोटोयुक्त बायोमेट्रिक मतदाता सूची व्यवस्था लागू की थी। रहमान तब राजनीतिक बंदी थे। सितंबर 2028 में रिहा होने के बाद वह लंदन चले गए थे।
श्रीलंकाः भारत के राहत पैकेज को लागू करेगी संयुक्त समिति
श्रीलंका व भारत के अधिकारियों को मिलाकर बनाई गई संयुक्त समिति को चक्रवात दित्वा के बाद भारत की तरफ से श्रीलंका को दिए जाने वाले पुनर्निर्माण पैकेज की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। पैकेज की घोषणा विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने की थी जिन्होंने पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष दूत के रूप में कोलंबो का दौरा किया था। उन्होंने चक्रवात के बाद कोलंबो के पुनर्निर्माण के लिए भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता का आश्वासन दिया था। इस चक्रवात के कारण 600 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।
खालिदा जिया की हालत बेहद गंभीर
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बीएनपी प्रमुख खालिदा जिया की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। उनके निजी डॉक्टर ने बताया कि उनकी स्थिति में अभी कोई सुधार नहीं है। 80 वर्षीय खालिदा जिया ढाका के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। डॉक्टरों ने देशवासियों से उनके लिए दुआ करने की अपील की है। फिलहाल उन्हें विदेश ले जाना संभव नहीं है।

फिलीपीन सागर में भूकंप के तेज झटके, 6.6 रही तीव्रता
फिलीपीन के पूर्वोत्तर में स्थित फिलीपीन सागर में शनिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.6 मापी गई। भूकंप भारतीय समयानुसार रात 8:35 बजे आया और इसका केंद्र जमीन से 65 किलोमीटर की गहराई में था। भू-वैज्ञानिकों के अनुसार, फिलीपीन प्रशांत अग्नि वलय क्षेत्र में स्थित है। यह क्षेत्र ज्वालामुखियों और टेक्टोनिक प्लेटों की हलचल के लिए जाना जाता है।
वियतनाम: बस पलटने से चैरिटी समूह के सात लोगों की मौत
वियतनाम के उत्तरी प्रांत येन बाई में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। 19 यात्रियों को ले जा रही एक बस पहाड़ी रास्ते पर अनियंत्रित होकर पलट गई। सरकारी मीडिया के अनुसार, इस दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई है। 29 सीटों वाली यह बस एक चैरिटी समूह के लोगों को लेकर जा रही थी। ढलान से उतरते समय बस पलट गई और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बचाव दल ने मलबे से 10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। स्थानीय अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना का कारण ब्रेक फेल होना हो सकता है। एजेंसी
वरिष्ठ श्रीलंकाई तमिल नेता डगलस देवानंद हिरासत में
श्रीलंका के वरिष्ठ तमिल राजनेता और पूर्व मंत्री डगलस देवानंद को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट के आदेश के बाद यह कार्रवाई की। दरअसल, देवानंद को आधिकारिक रूप से जारी किया गया एक हथियार एक कुख्यात अपराधी के पास पाया गया था। उस अपराधी को 2020 में दुबई से प्रत्यर्पित किया गया था और बाद में पुलिस मुठभेड़ में वह मारा गया। देवानंद ईलम पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता हैं।

कनाडा : 2026 में और सख्ती होगी स्टडी व वर्क परमिट में बड़ी कटौती
कनाडा में वर्ष 2025 भारतीयों सहित वैश्विक छात्रों और आप्रवासियों के लिए उथल-पुथल भरा रहा। बड़े पैमाने पर आव्रजन को लेकर सियासी दबाव का असर अब नीतियों में साफ दिखाई दे रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन त्रूदो की लोकप्रियता में गिरावट के पीछे अंतरराष्ट्रीय छात्रों और आप्रवासियों की बढ़ती संख्या को भी अहम कारण माना गया। त्रूदो ने 9 मार्च को मार्क कार्नी के लिबरल पार्टी नेता चुने जाने के बाद प्रधानमंत्री पद छोड़ा और 2025 के संघीय चुनाव में भी हिस्सा नहीं लिया।
प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के नेतृत्व में नई सरकार ने आव्रजन नियमों में सख्ती बरकरार रखने का साफ संकेत दिया है। इसके चलते 2025 के अंत तक अंतरराष्ट्रीय छात्रों की संख्या में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। जनवरी 2024 में जहां स्टडी परमिट धारकों की संख्या 10 लाख से अधिक थी, वहीं दिसंबर 2025 तक यह घटकर करीब 7.25 लाख रह गई। कुल मिलाकर, 2026 में कनाडा में पढ़ाई और काम के रास्ते पहले से ज्यादा कठिन होंगे और भारतीय छात्रों-वर्कर्स को नए हालात के लिए खुद को तैयार करना होगा। उनकी कठिनाइयां बढ़ेंगी।

बांग्लादेश: महफुज आलम ने एनसीपी-जमात गठबंधन पर अपनी राजनीतिक स्थिति स्पष्ट की
जमात और एनसीपी के साथ गठबंधन को लेकर जनता में मिली-जुली प्रतिक्रियाओं के बीच जुलाई आंदोलन के प्रमुख नेता और हाल ही में अंतरिम सरकार के पूर्व सलाहकार महफुज आलम ने अपनी राजनीतिक स्थिति स्पष्ट की है। रविवार रात उन्होंने इस बारे में फेसबुक पोस्ट में जानकारी दी।
महफुज आलम ने कहा कि राष्ट्रीय नागरिक समिति (जातीया नागोरिक कमिटी) और एनसीपी जुलाई आंदोलन के नेतृत्व में बनी थीं। उनके जुलाई आंदोलन साथी इन दोनों संगठनों का हिस्सा हैं, इसलिए उन्होंने पिछले डेढ़ साल में जरूरत पड़ने पर सलाह, मार्गदर्शन और नीति संबंधी मदद दी है। उनका रुख साफ है। उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी राय दी है, जैसे नई राजनीतिक और आर्थिक व्यवस्था, फासीवादी संस्कृति के खिलाफ लड़ाई, सामाजिक फासीवाद से मुकाबला, मेल-मिलाप और जिम्मेदार व सहानुभूतिपूर्ण समाज बनाना। ये वही मुद्दे हैं जिन्हें उनके जुलाई साथी बार-बार इन दोनों संगठनों में उठाते रहे हैं।