फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Updates 77 Indian military personnel in Maldives, ongoing review of agreements with India

World Updates: मालदीव में 77 भारतीय सैन्यकर्मी, नेपाल में ठंड से पांच की मौत

Mon, 20 Nov 2023 08:14 AM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, माले
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, माले Published by: यशोधन शर्मा Updated Mon, 20 Nov 2023 08:14 AM IST
सार

राष्ट्रपति कार्यालय में सार्वजनिक नीति के अवर सचिव मोहम्मद फिरूजुल अब्दुल खलील ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि नए प्रशासन ने पाया है कि मालदीव में 77 भारतीय सैन्यकर्मी हैं। 

विज्ञापन
World Updates 77 Indian military personnel in Maldives, ongoing review of agreements with India
Indian military personnel in Maldives - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मालदीव में 77 भारतीय सैन्यकर्मी हैं और देश की नई सरकार भारत के साथ हस्ताक्षरित 100 से अधिक समझौतों की समीक्षा कर रही है। मालदीव के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह बात कही। एक दिन पहले ही मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू औपचारिक रूप से भारत से अपने सैनिकों को वापस बुलाने का आग्रह किया था। राष्ट्रपति कार्यालय में सार्वजनिक नीति के अवर सचिव मोहम्मद फिरूजुल अब्दुल खलील ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि नए प्रशासन ने पाया है कि मालदीव में 77 भारतीय सैन्यकर्मी हैं। 

विज्ञापन


पत्रकार अतुल को नास्ट का विज्ञान प्रौद्योगिकी पत्रकारिता पुरस्कार
नेपाल सरकार की नेपाल एकेडमी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (नास्ट) वरिष्ठ पत्रकार अतुल मिश्र को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पत्रकारिता पुरस्कार प्रदान करेगी। पुरस्कार के तहत 50,000 रुपये नकद व प्रमाण पत्र प्रदान किए जाते हैं। यह पुरस्कार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसी एक पत्रकार को दिया जाता है। अतुल मिश्र को पुरस्कार दिए जाने का फैसला 46वीं अकादमिक परिषद में लिया गया।  
विज्ञापन


कॉन्सर्ट के दौरान प्रशंसक की मौत के बाद टेलर ने स्थगित किया शो
रियो डी जनेरियो में टेलर स्विफ्ट ने शुक्रवार रात कॉन्सर्ट के दौरान एक 23 वर्षीय प्रशंसक की मौत के बाद शनिवार को रियो डी जनेरियो के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, मैं स्टेडियम में अपने ड्रेसिंग रूम से लिख रहा हूं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पृथ्वी की पैदल परिक्रमा कर विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे विनोद
पंजाब में जन्मे व लगभग 50 वर्षों से आयरलैंड में रह रहे 73 वर्षीय विनोद बजाज पृथ्वी की परिक्रमा के लिए दूसरी बार गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने वाले हैं। उन्होंने कुल 80,000 किलोमीटर की दूरी तय की है, जो पृथ्वी की परिधि के दोगुने के बराबर है। विनोद 1,114 दिनों में दूसरा अर्थ वॉक पूरा करके अपना ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।  

नेपाल में ठंड से जाजरकोट में पांच की मौत, क्षेत्र है भूकंप प्रभावित
नेपाल के भूकंप प्रभावित जाजरकोट जिले में तंबू में रह रहीं दो महिलाओं समेत पांच बुजुर्गों की कड़ाके की ठंड के कारण मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को बताया कि तीन बुजुर्गों (एक पुरुष और दो महिलाओं) की शनिवार को मौत हो गई। दो अन्य की मौत शुक्रवार को हुई। इन बुजुर्गों ने अलग-अलग तंबुओं में शरण ले रखी थी।  


जेल में बंद रूसी राष्ट्रवादी गिर्किन लड़ेंगे राष्ट्रपति पद का चुनाव
मॉस्को में युद्ध समर्थक रूसी राष्ट्रवादी इगोर गिर्किन ने मार्च 2024 में होने वाले चुनाव में राष्ट्रपति पद के लिए किस्मत आजमाने की इच्छा जताई है। गिर्किन फिलहाल चरमपंथ को बढ़ावा देने के आरोप में जेल में बंद हैं। हालांकि, उन पर मुकदमा चलाया जाना अभी बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed