फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World on the edge of devastation UN General Assembly President Abdullah Shahid expressed concern before COP26

तबाही के किनारे दुनिया: सीओपी-26 से पहले संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष अब्दुल्ला शाहिद ने जताई चिंता 

Fri, 29 Oct 2021 05:22 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र।
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 29 Oct 2021 05:22 AM IST
सार

संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष अब्दुल्ला शाहिद ने कहा कि मानवता को बचाने के लिए अंतिम, बड़े साहसिक फैसले लेने की जरूरत है। 31 अक्तूबर से शुरू होने वाले सीओपी-26 में पेरिस समझौते पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन के लक्ष्यों की दिशा में तेजी लाने के लिए सभी देशों को साथ लाने का प्रयास किया जाएगा।
 

विज्ञापन
World on the edge of devastation UN General Assembly President Abdullah Shahid expressed concern before COP26
अब्दुल्ला शाहिद (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

विस्तार

जलवायु परिवर्तन को लेकर ग्लासगो में आयोजित होने जा रही सीओपी (कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज) -26 से पहले संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष अब्दुल्ला शाहिद ने चेताया कि जलवायु मुद्दे पर दुनिया न सिर्फ गलत राह पर आगे बढ़ रही है, बल्कि तबाही के किनारे पर है।

विज्ञापन


मानवता को बचाने के लिए अंतिम, बड़े साहसिक फैसले लेने की जरूरत है। 31 अक्तूबर से शुरू होने वाले सीओपी-26 में पेरिस समझौते पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन के लक्ष्यों की दिशा में तेजी लाने के लिए सभी देशों को साथ लाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


अब्दुल्ला शाहिद ने उम्मीद जताई कि शिखर सम्मेलन के बाद, दुनिया 1.5 डिग्री सेल्सियस तापमान को लेकर पहले की तुलना में कहीं अधिक दृढ़ प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ेगी। सभी देशों के राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान पहले से अधिक दृढ़ और महत्वाकांक्षी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनियाभर में जलवायु परिवर्तन की भयानक स्थिति के बीच, शाहिद ने कहा कि वे युवाओं की निराशा को समझ सकते हैं, क्योंकि वे इस ग्रह के वारिस हैं और बहुत जल्द इसे लेकर वे खुद निर्णय लेने वाले होंगे। उन्होंने कहा, युवा मानवता पर भरोसा बनाए रखें। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरस ने भी कार्बन उत्सर्जन कम करना जरूरी बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed