फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Oldest Women Lucille Randon Died Breathed Her Last Age 118 News in Hindi

World Oldest Person: दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला का निधन, 118 की उम्र में फ्रांसीसी नन ने ली अंतिम सांस

Wed, 18 Jan 2023 09:44 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 18 Jan 2023 09:44 AM IST
सार

पिछले साल दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति जापान के केन तनाका की मृत्यु हुई थी। वह 119 साल के थे। तनाका की मृत्यु के बाद 118 वर्षीय सिस्टर ल्यूसिल रैंडन दुनिया की सबसे उम्रदराज व्यक्ति बन गईं थीं।

विज्ञापन
World Oldest Women Lucille Randon Died Breathed Her Last Age 118 News in Hindi
सबसे उम्रदराज महिला का निधन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला फ्रांसीसी नन ल्यूसिल रैंडन का मंगलवार को निधन हो गया। वह 118 साल की थीं और उन्होंने फ्रांस के टूलॉन शहर में अंतिम सांस ली। रैंडन के प्रवक्ता डेविड तावेल्ला ने बताया, मंगलवार रात दो बजे उनका निधन हो गया, जिससे उनके चाहने वालों को बहुत दुख पहुंचा। हालांकि, रैंडन की यही इच्छा थी कि वह अपने प्यारे भाई से मिलें। उनके लिए यह आजादी है। 

विज्ञापन


टूलॉन के मेयर ह्यूबर्ट फाल्को ने ट्विटर पर उनकी मृत्यु की पुष्टि की। उन्होंने लिखा, आज रात दुनिया की सबसे बुजुर्ग व्यक्ति का निधन हो गया। बहुत दुख और पीड़ा है। 
विज्ञापन


पिछले साल 119 साल के केन तनाका की हुई थी मृत्यु 
पिछले साल दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति जापान के केन तनाका की मृत्यु हुई थी। वह 119 साल के थे। तनाका की मृत्यु के बाद 118 वर्षीय सिस्टर ल्यूसिल रैंडन दुनिया की सबसे उम्रदराज व्यक्ति बन गईं थीं। उन्हें, सिस्टर आंद्रे के नाम से भी जाना जाता था। उनका जन्म 1904 में फ्रांसीसी शहर एल्स में हुआ था। रैंडन जब 19 साल की थी तब वह कैथोलिक बन गईं थीं। इसके आठ साल बाद वह नन बन गईं थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed