फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   world news updates many killed in building fire in China us donald trump

World News: संजीव जैन दक्षिण कोरिया में भारत के अगले राजदूत; थाईलैंड में मिली 2000 साल पुरानी सोने की अंगूठी

Mon, 06 Jul 2026 03:45 PM IST
नितिन गौतम वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 06 Jul 2026 03:45 PM IST
विज्ञापन
world news updates many killed in building fire in China us donald trump
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

संजीव जैन को दक्षिण कोरिया में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। जैन वर्तमान में काबो वर्डे गणराज्य में भारत के राजदूत हैं। वह जल्द ही अपना कार्यभार संभालेंगे। संजीव जैन काबो वर्डे में निवास के साथ भारत के पहले राजदूत थे। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि उनके पास संसदीय मामलों, प्रशासन, कांसुलर मामलों, प्रेस संबंधों, विज्ञान और प्रौद्योगिकी सहयोग, संस्कृति, सामुदायिक मामलों, व्यापार और वाणिज्य जैसे विभिन्न कार्यों का दशकों का अनुभव है। जैन ने दुबई, पेरिस, कैंडी, बर्लिन, टोक्यो और ओसाका में भारतीय दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में भी विभिन्न पदों पर कार्य किया है। वह गोवा में BRICS शिखर सम्मेलन सहित बहुपक्षीय सम्मेलनों के आयोजन दल का हिस्सा रहे हैं। जैन दक्षिण कोरिया में वर्तमान भारतीय राजदूत गौरंगलाल दास का स्थान लेंगे।भारत और दक्षिण कोरिया ने 10 दिसंबर 1973 को राजनयिक संबंध स्थापित किए थे। दोनों देशों ने 2010 में "रणनीतिक साझेदारी" बनाई, जिसे 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सियोल यात्रा के दौरान 'विशेष रणनीतिक साझेदारी' में बदल दिया गया। दोनों देशों ने 2023 में राजनयिक संबंधों के 50 वर्ष पूरे किए। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने इस वर्ष 19-21 अप्रैल को भारत का दौरा किया था।

विज्ञापन


थाईलैंड में मिली ब्राह्मी लिपि में उकेरी दो हजार साल पुरानी सोने की अंगूठी
थाईलैंड के पेटचाबुरी प्रांत में स्थित दोन याई थोंग पुरातात्विक स्थल पर खोदाई के दौरान एक मानव कंकाल के साथ 2000 साल पुरानी सोने की दो अंगूठियां मिली हैं। इनमें से एक पर प्राचीन भारतीय ब्राह्मी लिपि में पुसरखितासा उकेरा गया है। इसका अर्थ है- पुष्य द्वारा संरक्षित। ज्योतिष और खगोल विज्ञान में पुष्य को सबसे शुभ नक्षत्रों में से एक माना जाता है। वहीं, दूसरी अंगूठी सामान्य है। अधिकारियों का मानना है कि इन अंगूठियों का मालिक प्राचीन भारतीय वर्ण व्यवस्था के वैश्य (व्यापारी) वर्ग का कोई समृद्ध व्यक्ति रहा होगा।

विज्ञापन

चीन में रिहायशी इमारत में लगी भीषण आग
सेंट्रल चीन के हेनान प्रांत में सोमवार को एक रिहायशी इमारत में भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में पांच लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हुआ है। घटना झेंग्झोउ इलाके में घटी, जहां रिहायशी इमारत में आग लगने से पांच लोगों की जान चली गई। खबर लिखे जाने तक आग बुझा ली गई है। घटना में घायल व्यक्ति की हालत स्थिर है। चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि स्थानीय पुलिस आग लगने की इस घटना की जांच कर रही है। 

सूडान युद्ध में 6 महीने में 300 से ज्यादा बच्चे बने हिंसा का शिकार- यूनिसेफ
संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) ने सोमवार को कहा कि सूडान में पिछले छह महीनों के दौरान युद्ध में 300 से अधिक बच्चे मारे गए या घायल हुए हैं। इनमें सबसे ज्यादा हताहत ड्रोन हमलों में हुए हैं। अप्रैल 2023 से सूडानी सेना और रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (आरएसएफ) के बीच संघर्ष जारी है। युद्ध के कारण अब तक कम से कम 59 हजार लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 1.3 करोड़ लोग विस्थापित हुए हैं। यूनिसेफ ने चेतावनी दी कि स्कूल, बाजार और पानी जैसी नागरिक सुविधाओं पर हमले बच्चों के लिए बड़ा खतरा बन गए हैं।

चीन का द. प्रशांत के परमाणु-मुक्त क्षेत्र में बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण
चीन की सेना ने सोमवार को दक्षिण प्रशांत महासागर में अपनी परमाणु संचालित पनडुब्बी से लंबी दूरी तक प्रहार करने में सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया। कई देशों ने इसका विरोध करते हुए चिंता जताई है। मिसाइल का प्रक्षेपण दोपहर 12:01 बजे किया गया और यह एक डमी हथियार से लैस थी। चीन ने दो वर्ष पूर्व प्रशांत महासागर में मिसाइल परीक्षण किया था, तब एक डमी हथियार से लैस अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल दागी गई थी।

चीनी सरकारी समाचार एजेंसी (शिन्हुआ) के मुताबिक, यह प्रक्षेपण नियमित वार्षिक प्रशिक्षण का हिस्सा है जो अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप है और यह किसी देश के खिलाफ नहीं था। इस खबर को रक्षा मंत्रालय की ओर से सोशल मीडिया पर दोबारा साझा किया गया। चीन ने 1987 में इस संधि के प्रोटोकॉल का अनुमोदन करते हुए यह संकल्प जताया था कि वह इस क्षेत्र में परमाणु हथियारों का परीक्षण नहीं करेगा और न ही इस क्षेत्र में क्षेत्राधिकार रखने वाले संधि-हस्ताक्षरकर्ता देशों के खिलाफ परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की धमकी देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed