फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Updates Israel Hamas war Gaza US Egypt Qatar asia europe news in hindi

World News Updates: 'नए युद्ध विराम प्रस्ताव पर हमास ने नहीं दिया जवाब', कतर के विदेश मंत्रालय ने कही ये बात

Fri, 07 Jun 2024 05:12 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 07 Jun 2024 05:12 AM IST
सार

World Updates: इस्राइल और हमास के बीच भीषण जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच नए युद्ध विराम प्रस्ताव पर हमास की ओर से अभी तक कोई जवाब नहीं दिया गया है। आतंकी संगठन अभी इस प्रस्ताव का अध्ययन कर रहा है। कतर के विदेश मंत्रालय ने यह दावा किया। 

विज्ञापन
World News Updates Israel Hamas war Gaza US Egypt Qatar asia europe news in hindi
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

मध्यस्थों की ओर से युद्ध विराम के लिए नए प्रस्ताव पर हमास ने अभी तक अपनी प्रतिक्रिया नहीं सौंपी है और अभी इसका अध्ययन कर रहा है। कतर, मिस्र और अमेरिका के मध्यस्थ अभी प्रयास कर रहे हैं। कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद अल-अंसारी ने गुरुवार को यह बात कही। 

विज्ञापन


इससे पहले मिस्र के दो सुरक्षा सूत्रों ने कहा कि गाजा युद्ध में इस्राइल और हमास के बीच संघर्ष विराम तक पहुंचने के मकसद से बातचीत जारी रही। लेकिन इसमें सफलता का कोई संकेत नहीं दिखा। बातचीत बुधवार को शुरू हुई, जब सीआईए निदेशक विलियम बर्न्स ने दोहार में कतर और मिस्र के वरिष्ठ अधिकारियों से एक प्रस्ताव पर चर्चा करने के लिए मुलाकात की। इस प्रस्ताव को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने पिछले हफ्ते समर्थन दिया था। बाइडन ने तीन चरणों के इस प्रस्ताव को इस्राइल की पहल बताया था। 
विज्ञापन


बुधवार को हमास नेता इस्माइल हानिया ने कहा कि उनका समूह गाजा में युद्ध को स्थायी रूप से खत्म करने और संघर्ष विराम योजना के हिस्से के रूप में इस्राइल की वापसी की मांग करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

आईडीएफ ने गाजा में स्कूल पर किया हमला
इस बीच, संयुक्त राष्ट्र की फलस्तीनी शरणार्थी एजेंसी के प्रमुख फिलिप लाजारिनी ने गुरुवार को कहा कि इस्राइल ने बिना पूर्व चेतावनी के गाजा में एक स्कूल पर बमबारी की। वहीं, इस्राइली सेना ने कहा कि उसने नुसीरत इलाके के अंदर स्थित एक स्कूल में परिसर में हमला कर कई आतंकवादियों को मार गिराया है। जबकि गाजा के अल-अक्सा अस्पताल ने कहा कि हमले में कम से कम 37 लोग मारे गए। 

लाजारिनी ने एक्स पर लिखा, यूएनआरडब्ल्यूए के एक अन्य स्कूल पर हमला किया गया। सैन्य उद्देश्यों के लिए संयुक्त राष्ट्र की इमारतों पर हमला करना, निशाना बनाना या इस्तेमाल करना अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का घोर उल्लंघन है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed