फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Updates in Hindi Oman NRI Australia Asia Europe US UK UN Israel Pakistan Global News and events

World Updates: ओमान में NRI की 250 वर्षों की विरासत हुई डिजिटल; पाकिस्तान में सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत

Wed, 29 May 2024 12:44 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 29 May 2024 12:44 PM IST
सार

World Updates: पाकिस्तान में जहां सड़क हादसे में एक परिवार के आठ सदस्यों की मौत हो गई। वहीं, भारत के राष्ट्रीय अभिलेखागार की मदद से ओमान में प्रवासी भारतीयों की 250 वर्षों की विरासत को डिजिटल किया गया है। पढ़ें देश दुनिया की अहम खबरें-

विज्ञापन
World News Updates in Hindi Oman NRI Australia Asia Europe US UK UN Israel Pakistan Global News and events
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

भारत के राष्ट्रीय अभिलेखागार (एनएआई) की मदद से ओमान में प्रवासी भारतीयों की 250 वर्षों की विरासत को डिजिटल किया गया है। एनएआई की यह पहली विदेशी परियोजना है। 19-27 मई के दौरान मस्कट में भारतीय दूतावास में विशेष डिजिटलीकरण और मौखिक इतिहास परियोजना के तहत 7 हजार से अधिक दस्तावेज को स्कैन किया। परियोजना में गुजरात से ओमान गए 32 भारतीय परिवार शामिल हुए। ओमान में भारतीय मूल के व्यापारी परिवारों के निजी संग्रह से अंग्रेजी, अरबी, गुजराती व हिंदी में उपलब्ध इन दस्तावेज को ओमान कलेक्शन नाम दिया गया है। 

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया: यात्री ने निर्वस्त्र होकर विमान में लगाई दौड़, गिरफ्तार
वर्जिन ऑस्ट्रेलिया एयरलाइन की उड़ान में उस वक्त अफरा-तफरी का मच गई, जब एक सिरफिरा यात्री विमान के गलियारे में निर्वस्त्र होकर दौड़ने लगा। जब फ्लाइट अटेंडेंट ने ऐसा करने से रोका तो उसने उसे फर्श पर गिरा दिया। इसके बाद मजबूरन विमान को लौटना पड़ा। एयरलाइन के मुताबिक, पर्थ हवाईअड्डे पर लौटने के बाद उस यात्री को ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की अस्पताल में जांच कराई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान: जीप के खड्ड में गिरने से एक परिवार के 8 लोगों की मौत
पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक जीप के खड्ड में गिरने से एक ही परिवार के आठ सदस्यों की मौत हो गई। क्षेत्र के जिला पुलिस अधिकारी इमरान खान ने कहा कि यह घटना सोमवार देर रात प्रांत के शांगला जिले में हुई, जहां एक जीप के चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। मृतकों में तीन बच्चे और चार महिलाएं भी शामिल हैं। ये सभी एक रिश्तेदार को देखकर घर लौट रहे थे। बचाव दल और स्थानीय स्वयंसेवकों ने सभी शवों को खड्ड से निकाला और उन्हें नजदीकी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया। 

विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों के अंतरराष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी शुभकामनाएं

संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों के अंतरराष्ट्रीय दिवस पर केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि वह संघर्ष क्षेत्रों में सेवा देने वाले बहादुर पुरुष और महिलाओं को वह सलाम करते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए जयशंकर ने उन लोगों को भी याद किया, जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र शांति सेना के हिस्से के रूप में मिशनों को अंजाम देते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed