{"_id":"677197cf6246fa6026013683","slug":"world-news-updates-in-hindi-asia-europe-us-uk-un-west-asia-pakistan-china-politics-crime-and-global-events-2024-12-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"World: अमेरिकी अदालत में डोनाल्ड ट्रंप की अपील खारिज; बांग्लादेश में गिरफ्तार हिंदू भिक्षु की रिहाई की मांग","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
World: अमेरिकी अदालत में डोनाल्ड ट्रंप की अपील खारिज; बांग्लादेश में गिरफ्तार हिंदू भिक्षु की रिहाई की मांग
Mon, 30 Dec 2024 10:23 AM IST
शुभम कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभम कुमार
Updated Mon, 30 Dec 2024 10:23 AM IST
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें
- फोटो : amar ujala graphics
अमेरिका में जो बाइडन के बाद डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति बनने की तैयारी कर रहे हैं। 20 जनवरी, 2024 को उन्हें शपथ लेनी है। इससे पहले उन्होंने संघीय अपील अदालत से झटका लगा है। कोर्ट ने उनकी उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने खुद को दोषमुक्त करार देने की अपील की थी। अपील खारिज होने के बाद ट्रंप पर 5 मिलियन अमेरिकी डॉलर (USD) का जुर्माना बरकरार रहेगा। इसके अलावा अपीलीय अदालत ने उन्हें यौन शोषण मामले में भी दोषमुक्त करार देने से इनकार कर दिया।
पड़ोसी देश में गिरफ्तार हिंदू भिक्षु की रिहाई की मांग
बांग्लादेश में एक अल्पसंख्यक समूह ने रविवार को चिन्मय कृष्ण दास की तत्काल रिहाई की मांग उठाई है। इसमें कहा गया कि गिरफ्तार हिंदू भिक्षु के खिलाफ मामला झूठा और उत्पीड़नकारी है। बता दें कि इस्कॉन के पूर्व नेता दास को 25 नवंबर को ढाका के हजरत शाहजलाल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया था। जहां चटगांव की एक अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज करते हुए उन्हें जेल भेज दिया, क्योंकि उन पर देश के झंडे का कथित रूप से अपमान करने के लिए देशद्रोह का आरोप लगाया गया था। मामले की सुनवाई 2 जनवरी, 2025 को होगी। बीएचबीसीओपी ने जारी किया बयान: बांग्लादेश हिंदू बौद्ध ईसाई एकता परिषद (बीएचबीसीओपी) ने एक बयान जारी कर उनकी तत्काल रिहाई की मांग की। बीएचबीसीओपी के कार्यवाहक महासचिव मनिंद्र कुमार नाथ द्वारा हस्ताक्षरित बयान में कहा गया है कि दास सहित 19 लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया देशद्रोह का मामला झूठा और उत्पीड़नकारी है।

पाकिस्तान ने तीसरी बार टाला ग्वादर एयरपोर्ट का उद्घाटन
पाकिस्तान ने न्यू ग्वादर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के उद्घाटन को तीसरी बार टाल दिया है। सरकार ने क्षेत्र में चल रहीं सुरक्षा चिंताओं के कारण इसे टालने का फैसला किया है। बलूचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) के महत्वपूर्ण हिस्से के रूप में शामिल ग्वादर हवाईअड्डे का संचालन 1 जनवरी, 2025 से शुरू किया जाना था। हालांकि, अब इसे अनिश्चित काल के लिए बंद रखने का फैसला किया गया है।

इस्राइली प्रधानमंत्री की सर्जरी, कार्यवाहक पीएम काे कार्यभार
इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू प्रोस्टेट हटाने की सर्जरी कराने जा रहे हैं। यह प्रक्रिया कम जटिल एंडोस्कोपिक सर्जरी से की जाएगी। हालांकि, उन्हें कुछ दिन अस्पताल में ही रहना पड़ेगा। इस दौरान, एक कार्यवाहक प्रधानमंत्री अस्थायी रूप से उनकी जिम्मेदारियां संभालेंगे। नेतन्याहू की यह सर्जरी ऐसे वक्त में हो रही है जब वह कई चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, जिनमें गाजा में जारी युद्ध व भ्रष्टाचार के मामले में उनका मुकदमा शामिल है।

एचबीओ व केबलविजन के संस्थापक चार्ल्स डोलन का निधन
एचबीओ और केबलविजन सिस्टम्स कॉर्प सहित कुछ सबसे प्रमुख अमेरिकी मीडिया कंपनियों की स्थापना करने वाले चार्ल्स डोलन (98) का निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, डोलन के परिवार ने शनिवार देर रात एक बयान जारी करते हुए कहा, बेहद दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि हमने अपने प्यारे पिता चार्ल्स डोलन को खो दिया। अमेरिकी समाचार पत्र न्यूजडे को अब डोलन के बेटे पैट्रिक डोलन चला रहे हैं।

चीनी नौसेना और वायु सेना ने स्कारबोरो शोल के पास की गश्त
चीनी नौसेना और वायु सेना ने रविवार को दक्षिण चीन सागर में स्कारबोरो शोल के पास गश्त की। चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने एक बयान में कहा कि इसका उद्देश्य दक्षिण चीन सागर में हवाई क्षेत्र के नियंत्रण को और मजबूत करना तथा राष्ट्रीय संप्रभुता और सुरक्षा की रक्षा करना है।

पुतिन की माफी ने घटाया तनाव इल्हाम ने बयानबाजी पर घेरा
अजरबैजान विमान हादसे पर रूसी राष्ट्रपति की ओर से अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव से माफी मांगे जाने के बाद तनाव में कमी आई है। हालांकि, हादसे के बाद रूस की ओर से कुछ लोगों की बयानबाजी को बेतुका बताते हुए इल्हाम अलीयेव ने निशाना भी साधा है। उन्होंने अजरबैजान के सरकारी टेलीविजन को बताया, हमारा विमान दुर्घटनावश मार गिराया गया था।
विमान किसी तरह के इलेक्ट्रॉनिक जैमिंग की चपेट में आ गया था और फिर दक्षिणी रूसी शहर ग्रोज्नी के पास उस पर गोली चलाई गई थी। हालांकि, उन्होंने हालांकि रूस पर कई दिनों तक इस मामले को दबाए रखने का प्रयास करने का आरोप लगाया। अजरबैजान एयरलाइन्स का विमान बुधवार को कजाकिस्तान में अकताऊ शहर के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिससे 38 लोगों की मौत हो गई थी।

सिलिकॉन वैली में मनाया गया वीर साहिबजादे बलिदानी दिवस
सिलिकॉन वैली में सिख और हिंदू समुदाय के लोग गुरु गोबिंद सिंह के चार बेटों, साहिबजादों की शहादत का सम्मान करने के लिए एकत्र हुए और वीर साहिबजादे बलिदान दिवस मनाया। यह कार्यक्रम 26 दिसंबर को कैलिफोर्निया के ग्रेटर सैक्रामेंटो के जैन सेंटर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अरदास (सिख प्रार्थना) से हुई, उसके बाद बच्चों ने सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का जश्न मनाते हुए मंचीय प्रदर्शन और प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया।

एल्क ग्रोव के मेयर बॉबी सिंह-एलन ने कहा कि यह हमारे समुदायों के लिए एक-दूसरे से सीखने का अच्छा अवसर है। मैं एकता, विश्वास और भाईचारे को बढ़ावा देने वाले सहयोग की उम्मीद करता हूं। एल्क ग्रोव के विविधता एवं समावेश आयुक्त डॉ. भाविन पारिख ने कहा कि यह आयोजन हिंदुओं और सिखों के बीच एकता का प्रतीक है, जो न्याय, लचीलापन और अटूट विश्वास के साझा मूल्यों से जुड़ा है।