फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Updates in Hindi Asia Europe US UK UN West Asia Pakistan China Politics Crime and Global events

Updates: दो महिलाओं ने फतह की 14 ऊंची चोटियां, जापानी संसद का निचला सदन भंग; पाकिस्तान में आतंकी हमला, दो मरे

Thu, 10 Oct 2024 11:35 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 10 Oct 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
World News Updates in Hindi Asia Europe US UK UN West Asia Pakistan China Politics Crime and Global events
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
दुनिया की 14 ऊंची चोटियां फतह कर दो महिलाओं ने इतिहास रच दिया है। इनमें नेपाल की 33 वर्षीय दावा यांगजुम और अमेरिका की 50 वर्षीय ट्रेसी मेटकाफ शामिल हैं। वहीं, सबसे कम उम्र में 8 हजार मीटर से अधिक की सभी ऊंची चोटियां फतह करने का खिताब 18 वर्षीय नीमा रिनजी शेरपा ने जीता। नेपाल के रिंजी शेरपा 9 अक्तूबर, 2024 को माउंट शिशापांगमा की चोटी पर पहुंचे थे। उन्होंने यात्रा सितंबर 2022 में माउंट मनास्लु की चढ़ाई से शुरू की। दो वर्षों में माउंट एवरेस्ट, के2 व कई पर्वतों पर चढ़ाई की। नेपाल के दोलखा जिले के रॉल्वलिंग घाटी में जन्मीं पर्वतारोही दावा यांगजुम (33) बुधवार की सुबह तिब्बत में माउंट शिशापांगमा (8.027 मीटर) पर पहुंचीं। वह माउंट चो ओयू, ल्होत्से, कंचनजंगा, अन्नपूर्णा, नागापर्वत, ब्रॉड पीक पर भी चढ़ चुकी हैं।
विज्ञापन


फिर हुआ पाकिस्तान में आतंकी हमला, दो पुलिसकर्मी मारे गए
पाकिस्तान में लगातार आंतकी हमले हो रहे हैं। अशांत पश्चिमोत्तर खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में गुरुवार को संदिग्ध आतंकवादियों ने गश्त पर निकले एक पुलिस वैन पर हमला कर दिया, जिसमें कम से कम दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने टैंक जिले में पठान कोट के पास पुलिस वैन पर घात लगाकर हमला किया। मृतकों और घायलों को जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल किसी समूह ने हमले की कोई जिम्मेदारी नहीं ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन खान गंडापुर ने पुलिस वैन पर गोलीबारी की कड़ी निंदा की और दो पुलिस अधिकारियों की मौत पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों के लिए वित्तीय सहायता की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने लोगों के जान-माल की रक्षा के लिए बलिदान दिया है। इस तरह की कायराना हरकतों से पुलिस का मनोबल कमजोर नहीं होगा। 

पुलिस ने बताया कि बुधवार को प्रांत में अज्ञात बंदूकधारियों ने शिया समुदाय के एक स्थानीय नेता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उन्होंने आगे बताया ओरकजई कबायली जिले के हामिद अस्करी की कोहाट जिले के ओल्ड जेल रोड पर दो अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी। इस बीच, फ्रंटियर कोर (एफसी) के एक सैनिक, जो छुट्टी पर थे और अपने परिवार से मिलने गए थे, का बुधवार को टैंक जिले से अपहरण कर लिया गया। बता दें, पाकिस्तानी तालिबान से जुड़े चैनलों ने अपहरण की जिम्मेदारी ली है।

गूगल को भरना होगा 2.4 अरब यूरो का जुर्माना

एंटी ट्रस्ट मामले में गूगल को यूरोपियन यूनियन की अदालत से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने मंगलवार को कंपनी पर 7 साल पहले लगाए लगभग 2.4 अरब यूरो (220 अरब रुपये) का जुर्माने के निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखा है। कंपनी पर यह जुर्माना खरीददारी सेवाओं को लेकर लगाया गया था। गूगल के पास खुद को जुर्माने से बचाने के लिए यह आखिरी मौका था। अदालत अपने फैसले में कहा कि आपने खरीद प्रतिस्पर्धा नियमों में धोखा किया है।

50 वर्षीय ट्रेसी मेटकाफ बनीं पहली अमेरिकी महिला

पर्वतारोही ट्रेसी मेटकाफ दुनिया की सभी 14 ऊंची चोटियों पर चढ़ने वाली पहिला अमेरिकी महिला बनीं हैं। कोलोराडो के वेल की रहने वाली 50 वर्षीय मेटकाफ ने शुक्रवार को तिब्बत में 26,335 फीट / 8,027 मीटर लंबे शीशा पंगमा की चढ़ाई सफलतापूर्वक पूरी की।

प्रधानमंत्री इशिबा ने भंग किया संसद का  निचला सदन

जापान के पीएम शिगेरु इशिबा ने 27 अक्तूबर को होने वाले संसदीय चुनाव के मद्देनजर बुधवार को संसद का निचला सदन भंग कर दिया। उन्होंने मतदाताओं से अपनी नौ दिन की सरकार के पक्ष में मतदान की अपील भी की। भ्रष्टाचार का आरोप लगने पर फुमियो किशिदा ने लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी की सरकार का तीन साल तक नेतृत्व करने के बाद पीएम पद से छोड़ दिया था।  किशिदा के बाद इशिबा ने पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री का पदभार ग्रहण किया था।

अमेरिकी और नेपाली युवक ने किया समलैंगिक विवाह 
नेपाली और अमेरिकी युवक ने काठमांडू में गुरुवार को शादी की। समलैंगिक विवाह की अनुमति दिए जाने के बाद हिमालयी राष्ट्र में किसी विदेशी से समलैंगिक विवाह का यह पहला मामला है। नेपाल की शीर्ष अदालत ने जून 2023 में नेपाल में समलैंगिक विवाह को वैध बनाने के लिए अंतरिम आदेश जारी किया। गुरुवार को नेपाल के 27 वर्षीय प्रजीत बुधाथोकी और 30 वर्षीय अमेरिकी नागरिक जोसेफ फोस्टर एलिस ने एक होटल में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शादी की। बाद में जोड़े ने एक ईसाई पादरी की उपस्थिति में एक-दूसरे को अंगूठियां पहनाईं।

पाकिस्तान में सबसे ज्यादा दी जाती है मौत की सजा: रिपोर्ट
पाकिस्तान में सबसे ज्यादा कैदियों को मौत की सजा दी जाती है। बताया जाता है कि यह आंकड़ा वैश्विक मौत की सजा पाने वाली आबादी का 26 प्रतिशत है। जस्टिस प्रोजेक्ट पाकिस्तान (जेपीपी) ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा कि 2024 में कुल 6161 कैदियों को मौत की सजा सुनाई गई। जबकि 2023 में 6,039 कैदियों को मौत की सजा का एलान किया गया था। लाहौर स्थित एनजीओ ने डेथ पेनल्टी इन पाकिस्तान: डेटा मैपिंग कैपिटल पनिशमेंट नामक अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा कि मौत की सजा पाने वाले कैदियों की सबसे अधिक संख्या पंजाब प्रांत में 2,505 थी, उसके बाद खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में 2,311 थी। रिपोर्ट के अनुसार वैश्विक स्तर पर मौत की सजा पाने वाला हर सातवां व्यक्ति और दुनिया में फांसी की सजा पाने वाला हर आठवां व्यक्ति पाकिस्तानी है। 

अपने देश के लोगों की सुरक्षा के लिए तकनीक का उपयोग कर रहे भारत-अमेरिका: गार्सेटी
भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने गुरुवार को कहा कि दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्र भारत-अमेरिका अपने लोगों को जोड़ने, उनकी सुरक्षा के लिए और एक ताकत के रूप में प्रौद्योगिकी का उपयोग करने का दृष्टिकोण साझा करते हैं। यूएस-इंडिया साइंस एंड टेक्नोलॉजी एंडोमेंट फंड 2024 अवार्ड्स में उन्होंने कहा कि दोनों देश जादूगरों की अगली पीढ़ी में निवेश कर रहे हैं। जो ऐसे समाधान पेश करेंगे जिनकी इस दुनिया को सख्त जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed