Updates: पाकिस्तान में इमरान की पार्टी के 350 नेताओं पर केस दर्ज; दुर्गा पूजा से पहले बांग्लादेश में अलर्ट
इस्राइली हमले में हिजबुल्लाह के शीर्ष कमांडर की मौत
पश्चिम एशिया में बढ़ते टकराव के बीच हिजबुल्लाह ने शीर्ष कमांडर की मौत की पुष्टि की है। समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के अनुसार, बेरूत में इस्राइली सैनिकों के ताबड़तोड़ हमले में एक उसके एक कमांडर इब्राहिम कोबेसी की मौत हुई है। बता दें कि बीते एक हफ्ते में इस्राइल की आक्रामक कार्रवाई में 358 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। लेबनान की राजधानी बेरूत में हिजबुल्ला के ठिकानों पर इस्राइल के हमले में भारी नुकसान हुआ है।
यूक्रेन की सैन्य सहायता के लिए आगे आया अमेरिका
अमेरिका ने यूक्रेन को 375 मिलियन डॉलर का नया सैन्य सहायता पैकेज भेजा है। एपी की रिपोर्ट के मुताबिक इस पैकेज में क्लस्टर बम, रॉकेट और अन्य हथियार भेजे गए हैं। बता दें कि बीते 29 महीने से जारी रूस-यूक्रेन संघर्ष में अब तक 1.20 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। 1.75 लाख से अधिक लोग घायल हुए हैं।
शख्स पर ट्रंप की हत्या के प्रयास का आरोप
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। रिपब्लिकन नेता के तौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में शामिल ट्रंप पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट आ चुकी है। ताजा घटनाक्रम में समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के अनुसार, एक व्यक्ति पर ट्रंप की हत्या के प्रयास का आरोप लगाया गया है। यह वही शख्स है जिस पर फ्लोरिडा के गोल्फ कोर्स में डोनाल्ड ट्रंप पर नजर रखने का आरोप लगा है।
पाकिस्तानी भिखारियों से सऊदी अरब परेशान
सऊदी अरब अपने देश में पाकिस्तानी भिखारियों की बढ़ती संख्या से त्रस्त है। अब उसने पीएम शहबाज शरीफ से कहा है कि वह हज-उमरा के लिए पाकिस्तानी भिखारियों को भेजना बंद करें। मंगलवार को एक मीडिया रिपोर्ट में सऊदी ने इस्लामाबाद से ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाने को कहा। एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार ने पाकिस्तान के धार्मिक मामलों के मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से कहा, सऊदी ने चेताया कि यदि स्थिति पर नियंत्रण नहीं किया गया तो इसका पाकिस्तानी उमरा व हज यात्रियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। फटकार के बाद अब पाकिस्तान ने उमरा विधेयक पेश करने का फैसला किया है।
दुर्गा पूजा से पहले बांग्लादेश में हाई अलर्ट
आगामी दुर्गा पूजा उत्सव से पहले, बांग्लादेश के अधिकारियों ने अल्पसंख्यक हिंदू समुदायों को निशाना बनाने वाली हिंसा की आशंकाओं के बीच सुरक्षा उपायों को बढ़ाने का आश्वासन दिया है। दुर्गा पूजा 9 से 13 अक्तूबर तक मनाई जाएगी। पुलिस ने कहा कि इस मौके पर कई समारोह बांग्लादेश के 32,666 मंडपों में आयोजित होंगे। सोशल मीडिया पर अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए पुलिस की साइबर निगरानी मजबूत की गई है। बांग्लादेश के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) मोहम्मद मोइनुल इस्लाम ने कहा, पुलिस पूजा मंडपों की सुरक्षा में अत्यधिक सतर्कता बरतेगी। पूजा से पहले और बाद में मूर्ति विसर्जन के दौरान त्रिस्तरीय सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए हैं। पुलिस का प्रयास है कि त्योहार में कोई अप्रिय घटना न हो। आईजीपी ने हिंदू नेताओं से आपात स्थिति में राष्ट्रीय आपातकालीन सेवा या निकटतम थाने से संपर्क करने का अनुरोध किया।
बांग्लादेश के साथ मजबूती से खड़ा है अमेरिकाNew York | Bangladesh Chief Adviser Professor Muhammad Yunus met Canadian Prime Minister Justin Trudeau on the sidelines of the UN General Assembly meeting on September 24.
— ANI (@ANI) September 25, 2024
Source: Ministry of Foreign Affairs, Bangladesh pic.twitter.com/wQJJtCK2P2
मोहम्मद युनूस ने अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन से भी मुलाकात की। रिपोर्ट्स के मुताबिक बाइडन ने यूनुस और उनकी सरकार के प्रति अमेरिकी सरकार के पूर्ण समर्थन की बात कही।
President Joe Biden expressed the US government's full support for Bangladesh's Chief Adviser Dr Muhammad Yunus and his government as they met on the margin of the UNGA.
— ANI (@ANI) September 24, 2024
Source: Chief Adviser of the Government of Bangladesh 'X' handle pic.twitter.com/F8TE6LNK0H
चीन ने यूक्रेन और रूस के बीच युद्धविराम और शांति का समर्थन किया
EAM Dr S Jaishankar tweets, "Pleased to join US President Joe Biden, US Secretary of State Antony Blinken, and other leaders today at the Summit for the Global Coalition to Address Synthetic Drug Threats.
— ANI (@ANI) September 24, 2024
Highlighted that:
India’s role as co-chair of Working Group 1, focused… pic.twitter.com/vwlthSCEQt
#WATCH | New York, USA | World Bank President Ajay Banga says, "The Prime Minister has been building a very strong relationship with the US, both, bilaterally and through the QUAD. That has been his strategy since the day he became Prime Minister. Continuing with that, he is… pic.twitter.com/gqgdKqbNJW
— ANI (@ANI) September 24, 2024