{"_id":"66ce7f4af5c7489f580f97d9","slug":"world-news-updates-in-hindi-asia-europe-us-uk-un-west-asia-pakistan-china-politics-crime-and-global-events-2024-08-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"World News: वेस्ट बैंक में इस्राइली हमले में नौ की मौत; चीन के लड़ाकू विमानों, जहाजों ने ताइवान को घेरा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
World News: वेस्ट बैंक में इस्राइली हमले में नौ की मौत; चीन के लड़ाकू विमानों, जहाजों ने ताइवान को घेरा
Wed, 28 Aug 2024 12:32 PM IST
ज्योति भास्कर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Wed, 28 Aug 2024 12:32 PM IST
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें
- फोटो : amar ujala graphics
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि वह रूस के साथ युद्ध समाप्त करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और उनके दो संभावित उत्तराधिकारियों कमला हैरिस व टिम वॉल्ज के सामने एक शांति योजना पेश करेंगे। मंगलवार को एक कार्यक्रम में जेलेंस्की ने कहा कि वह सितंबर में न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाग लेने के लिए अमेरिका जाएंगे। इस दौरान वह बाइडन से मिलेंगे। उन्होंने रूस के कुर्स्क क्षेत्र में उनके सैनिकों की घुसपैठ को शांति योजना का हिस्सा बताया। कहा कि शांति योजना में आर्थिक और कूटनीतिक मोर्चों पर अन्य कदम भी शामिल हैं। इसका मुख्य उद्देश्य रूस को युद्ध समाप्त करने के लिए विवश करना है। जेलेंस्की ने कहा कि योजना की सफलता राष्ट्रपति बाइडन पर बहुत हद तक निर्भर करेगी। वह यूक्रेन को अपना (अमेरिका) का साथ देंगे या नहीं। बता दें कि यूक्रेनी सेना प्रमुख ने दावा किया है कि यूक्रेन ने रूस के कुर्स्क क्षेत्र के करीब 1,300 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है।
हैरिस के समर्थन में आए 200 से अधिक लोग
अमेरिका में इस साल के अंत में होने वाला राष्ट्रपति चुनाव काफी दिलचस्प होता जा रहा है। पूर्व रिपब्लिकन राष्ट्रपति के 200 से अधिक कर्मचारियों ने आगामी चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की तुलना में भारतवंशी प्रत्याशी और डेमोक्रैट नेता कमला हैरिस का समर्थन करने का एलान किया है। इन लोगों ने एक खुले पत्र पर हस्ताक्षर कर समर्थन जताया है।
अमेरिका ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान में धमाकों की निंदा की
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हुए कई हमलों के बाद अमेरिकी विदेश विभाग के दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के ब्यूरो ने कड़ी निंदा की। विभाग के आधिकारिक एक्स हैंडल पर जारी बयान में विदेश विभाग ने कहा, अमेरिका हमलों की कड़ी निंदा करता है। हमलों में कई लोगों की जान चली गई। शांति भंग करने वाली कोई भी हिंसा अक्षम्य है। हम आतंकवाद के खिलाफ़ पाकिस्तान की लड़ाई में उसके साथ खड़े हैं। हम उन लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है।

जेलेंस्की का दावा- यूक्रेन में बनी बैलिस्टिक मिसाइल का पहला सफल परीक्षण
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की
- फोटो : ANI
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने दावा किया है कि उनकी सेना ने हाल ही में घरेलू स्तर पर निर्मित बैलिस्टिक मिसाइल का पहला सफल परीक्षण किया है। बता दें कि यूक्रेन और रूस के बीच बीते 28 महीने से अधिक समय से युद्ध चल रहा है। ऐसे में जेलेंस्की का बयान चौंकाने वाला है।
ताइवान की सीमा पर देखे गए चीनी लड़ाकू विमान
ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि बुधवार की सुबह करीब छह बजे चीन के करीब 30 लड़ाकू विमान, सात युद्धक जहाज और एक आधिकारिक जहाज ताइवान की सीमा के आसपास मंडराते देखे गए। बयान के अनुसार, 30 लड़ाकू विमानों में से 27 ने ताइवान की हवाई सीमा का भी उल्लंघन किया और वे ताइवान जलडमरूमध्य को पार कर मीडियन लाइन तक पहुंच गए थे। ताइवान ने कहा है कि वह स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं।
मंगलवार को भी चीन के 15 सैन्य विमानों और सात युद्धक जहाजों को ताइवान की सीमा के पास देखा गया था। हाल के समय में चीन द्वारा लगातार ताइवान के खिलाफ उकसावे की कार्रवाई की जा रही है। ताजा घटना भी उसी की कड़ी है।

वेस्ट बैंक में इस्राइल के हमले में 9 की मौत
गाजा में जारी युद्ध के बीच इस्राइली सेना ने वेस्ट बैंक के इलाके में भी सैन्य अभियान शुरू कर दिया है। इस अभियान के तहत सैंकड़ों इस्राइली सैनिकों ने वेस्ट बैंक के इलाके में छापेमारी अभियान चलाया। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस अभियान में नौ फलस्तीनियों की मौत हुई है। इस्राइली सेना ने वेस्ट बैंक के शहरों जेनिन और टुल्केरेम में हवाई हमले किए हैं। इस्राइली सेना का मानना है कि 18 अगस्त को तेल अवीव में हुए हमले की साजिश टुल्केरेम में ही रची गई थी। यही वजह है कि इस्राइली सेना ने वेस्ट बैंक के कई इलाकों में आतंकियों की तलाश में छापेमारी अभियान चलाया है। यह अभियान कई दिनों तक जारी रह सकता है।
विदेश मंत्रालय ने बताया कि करत की सरकार ने आज भारतीय दूतावास को गुरु ग्रंथ साहिब के दो सरूप को सौंपा है, जिन्हें जब्त किया गया था। मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इसके लिए कतर की सरकार को धन्यवाद दिया और खाड़ी देशों में रह रहे भारतीयों से देश के कानूनों का पालन करने की अपील की। जायसवाल ने कहा कि कतर के अधिकारियों ने भारतीय नागरिक से जब्त किए गए गुरु ग्रंह साहिब के दो सरूप भारतीय दूतावास को सौंप दिए हैं।