फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Updates in Hindi Asia Europe US UK UN West Asia Pakistan China Politics Crime and Global events

World Update: जापान में 5.1 तीव्रता का भूकंप; पाकिस्तान में आतंकवादी हमले में दो पुलिस कर्मियों की मौत

Mon, 19 Aug 2024 03:34 AM IST
विशांत श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Mon, 19 Aug 2024 03:34 AM IST
सार

जापान उत्तर-पूर्व हिस्से में 5.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। पाकिस्तान में आतंकवादी हमले में दो पुलिस कर्मियों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
World News Updates in Hindi Asia Europe US UK UN West Asia Pakistan China Politics Crime and Global events
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

जापान में 5.1 तीव्रता का भूकंप, मध्य टोक्यो में झटके महसूस किए गए 

विज्ञापन

जापान के उत्तर-पूर्व हिस्से में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए)  ने जानकारी देते हुए बताया कि टोक्यो के ठीक उत्तर-पूर्व में जापानी प्रान्त इबाराकी में 5.1 की प्रारंभिक तीव्रता वाला भूकंप आया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप का केंद्र 36.7 डिग्री उत्तर अक्षांश और 140.6 डिग्री पूर्व देशांतर पर 10 किमी की गहराई पर स्थित था।

विज्ञापन


 

Pakistan: पाकिस्तान में आतंकवादी हमलों में दो पुलिसकर्मियों की मौत, तीन घायल  
पाकिस्तान में आतंकवादी हमले में दो पुलिस कर्मियों की मौत हो गई। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा (केपी) प्रांत में रविवर को आतंकवादियों के दो अलग-अलग हमलों में दो पुलिसकर्मी मारे गए और तीन अन्य घायल हो गए।

उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तानी प्रांत, जो अफगानिस्तान की सीमा से लगता है, हाल के हफ्तों में पुलिस, सुरक्षा बलों और पोलियो विरोधी टीकाकरण टीमों पर कई हमलों का स्थल रहा है।

 

विज्ञापन

इस्राइल ने गाजा पर रातभर दागीं मिसाइलें, 28 की मौत
युद्धविराम समझौते के उद्देश्य से अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के प्रस्तावित दौरे के बीच इस्राइल ने गाजा पर रातभर मिसाइलें दागीं। इन हमलों में 19 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही युद्ध में अब तक मारे जाने वाले फलस्तीनियों की संख्या 40,099 हो चुकी है। युद्ध की शुरुआत के बाद से अमेरिकी विदेश मंत्री इस क्षेत्र की 10वीं बार यात्रा करने वाले है। 

विज्ञापन

रूस ने कीव पर दागीं उत्तर कोरिया में बनीं मिसाइलें
यूक्रेन की राजधानी के सैन्य प्रशासन ने दावा किया कि रूस ने मौजूदा महीने में तीसरी बार कीव पर मिसाइलें दागी हैं। हालांकि, सभी मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया गया। सैन्य प्रशासन ने कहा, अगस्त के दौरान छह दिनों के अंतराल पर रूस ने कीव पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। प्रारंभिक रिपोर्ट में पता चला है कि रूस की तरफ से दागी गईं मिसाइलें उत्तर कोरिया में बनीं थीं। 

उत्तरी आयरलैंड : विश्व युद्ध के बम हटाने को खाली कराए 400 घर
 उत्तरी आयरलैंड में पुलिस ने दूसरे विश्व युद्ध के समय के बम को हटाने के लिए 400 से अधिक घरों को खाली करने का आदेश दिया। पुलिस ने रविवार को कहा कि इसमें पांच दिन से अधिक समय लग सकता है। दरअसल, बेलफास्ट से लगभग 9 मील (15 किलोमीटर) पूर्व में शुक्रवार को काउंटी डाउन के एक क्षेत्र न्यूटाउनार्ड्स में बम पाया गया था। इसे दूसरे विश्व युद्ध के दौर का बम बताया गया है। 

बांग्लादेशी में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ अमेरिका में  प्रदर्शन
बांग्लादेश में हिंदुओं को लक्ष्य बनाकर उनके साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ अमेरिका में प्रदर्शन हो रहा है। अमेरिका में दुनिया के तमाम देशों के हिंदुओं ने बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए आवाज उठाई। पाकिस्तान के हिंदू समुदाय के एक व्यक्ति नरेश कहते हैं, "आज मैं यहां बांग्लादेश में हिंदू समुदाय का समर्थन करने आया हूं। बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों को रोका जाना चाहिए।"

वहीं हिंदू-अमेरिकी समुदाय के एक व्यक्ति का कहना है, "हम यहां चल रहे बांग्लादेशी हिंदू नरसंहार पर ध्यान आकर्षित करने के लिए आए हैं। हम बहुत चिंतित हैं कि 1971 में जो हुआ वह खुद को दोहरा सकता है।’’

बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ बांग्लादेशी प्रवासियों ने न्यूयॉर्क में रैली निकाली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed