फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Updates in Hindi Asia Europe US UK UN West Asia Pakistan China Politics Crime and Global events

World: नासा समर्थित संगठन पहला ‘मीथेन’ उपग्रह लॉन्च करेगा; जापानी क्षेत्र में लगातार प्रवेश कर रहे चीनी जहाज

Sat, 17 Aug 2024 02:31 AM IST
विशांत श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Sat, 17 Aug 2024 02:31 AM IST
सार

नासा समर्थित संगठन मीथेन गैस के रिसाव का पता लगाने के लिए अपना पहला उपग्रह लॉन्च करेगा। चीनी जहाज लगातार जापानी समुद्री क्षेत्र में अवैध तरीके से प्रवेश करते रहते हैं।

विज्ञापन
World News Updates in Hindi Asia Europe US UK UN West Asia Pakistan China Politics Crime and Global events
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

नासा समर्थित उपग्रह मीथेन गैस के रिसाव का पता लगाएगा

विज्ञापन

नासा और ब्लूबर्ग समर्थिक एक संगठन अंतरिक्ष में ग्रहों को गर्म करने वाली मीथेन गैस के रिसवा का पता लगाने के लिए अपना पहला उपग्रह लॉन्च करेगा। 

स्पेसएक्स ट्रांसपोर्टर-11 राइडशेयर मिशन पर लॉन्च, कार्बन मैपर एक मील का पत्थर हो रहा है, जिसे 2021 में बनाया गया था। नासा की जेट प्रोपल्शन प्रयोगशाला, उपग्रह फर्म प्लैनेट लैब्स, आरएमआई और एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी इसके साझेदारों में शामिल हैं। जबकि हाई टाइड फाउंडेशन, ब्लूमबर्ग फिलैंथ्रोपीज, पर्यावरण संरक्षण के लिए ग्रांथम फाउंडेशन, जेगर फैमिली फाउंडेशन और चिल्ड्रेन्स इन्वेस्टमेंट फंड फाउंडेशन के द्वारा वित्तीय सहायता प्राप्त है। 

टैनेजर-1 नामक उपग्रह, तेल रिफाइनरियों और लैंडफिल से मीथेन रिसाव का पता लगाने में सक्षम होगा। यह तकनीक प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों की लीक ढूंढने और प्लग करने में मदद करने के लिए है। साथ ही इसका डेटा एक सार्वजनिक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध होगा।
विज्ञापन


कार्बन मैपर ने अतिरिक्त उपग्रह लॉन्च करने की योजना बनाई है, जो संयुक्त रूप से प्रतिदिन दुनिया के 90% बड़े मीथेन प्लम को ट्रैक करने में सक्षम होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

चीनी जहाज जापान के जलक्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश कर रहे
जापान के माडिया संस्थान निक्केई एशिया का दावा है कि चीन की मछली पकड़ने वाली नाव जापान के समद्री तट पर अवैध तरीके से प्रवेश करते रहते हैं। जबकि जापानी सी फूड चीन में प्रतिबंधित है इसके बावजूद चीनी नाव जापान के अधिकार क्षेत्र वाले हिस्से में प्रवेश करती हैं। 

जापान के एक 31 वर्षीय मछुआरे ने जून में निक्केई एशिया को बताया, "पिछले कुछ वर्षों में, सैनरिकु के पानी में सबसे अधिक चीनी मछली पकड़ने वाले जहाज आए हैं।" 

सैनरिकु और होक्काइडो के तटों के पास का समुद्री जल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मछली पकड़ने के सबसे अच्छे स्थानों में से एक माना जाता है। यहां कुरोशियो की गर्म समुद्री धारा और ओयाशियो की ठंडी समुद्री धारा मिलती है और 2010 से चीनी जहाज इस क्षेत्र में आ रहे हैं।

पाकिस्तान: फैज हमीद के साथ संबंधों पर पंजाब का पूर्व जेल अधिकारी गिरफ्तार
पूर्व आईएसआई प्रमुख सेवानिवृत्त जनरल फैज हमीद के साथ संबंधों के लिए पंजाब प्रांत के पूर्व जेल महानिरीक्षक शाहिद सलीम बेग को गिरफ्तार किया गया। फैज हमीद आवास घोटाले में कोर्ट-मार्शल कार्यवाही का सामना कर रहे हैं।

कानून प्रवर्तन एजेंसी के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि बेग ने पांच साल तक आईजी जेल, पंजाब के रूप में कार्य किया। वे एक साल पहले पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक इमरान खान के जेल जाने से पहले सेवानिवृत्त हुए थे। खुफिया एजेंसी के अधिकारियों ने बेग के आवास पर छापा मारकर बेग को उनके लाहौर के शादमान आवास से गिरफ्तार किया। खुफिया एजेंसियों ने पहले ही अदियाला जेल के पूर्व उपाधीक्षक मुहम्मद अकरम और रावलपिंडी डीआइजी जेल कार्यालय के अधीक्षक नाजिम अली शाह को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर पूर्व प्रधानमंत्री खान को जेल में मदद करने के आरोप में पकड़ा गया है। इस्लामाबाद में एक हाउसिंग सोसाइटी के मालिक की शिकायत पर कई सेवानिवृत्त अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को नवनियुक्त भारतीय दूत रविशंकर से विश्वास पत्र मिला
यूक्रेन में भारत के नवनियुक्त राजदूत रविशंकर ने कीव में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को अपना श्रेय पत्र सौंप दिया है।

अन्य देश मैक्सिको, इटली, स्लोवाकिया, नीदरलैंड और बेल्जियम के राजदूतों ने भी जेलेंस्की को अपना परिचय पत्र प्रस्तुत किया। ये सभी शंकर के साथ यूक्रेन में अपने राजनयिक मिशन शुरू करेंगे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed