फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Updates in Hindi Asia Europe US UK UN West Asia Pakistan China Politics Crime and Global events

World Updates: श्रीलंका से 21 भारतीय मछुआरों की हुई स्वदेश वापसी, लाहौर में पीटीआई नेता की गोली मारकर हत्या

Fri, 02 Aug 2024 01:57 PM IST
विशांत श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Fri, 02 Aug 2024 01:57 PM IST
सार

श्रीलंका से 21 भारतीय मछुआरों की स्वदेश वापसी हो गई है। वहीं, लाहौर में पीटीआई नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पढ़ें विश्व की अहम खबरें...

विज्ञापन
World News Updates in Hindi Asia Europe US UK UN West Asia Pakistan China Politics Crime and Global events
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

इटली में 5.0 तीव्रता का भूकंप आया, अधिकारी बोले- किसी भी नुकसान की सूचना नहीं

विज्ञापन

इटली के दक्षिणी क्षेत्र कैलाब्रिया में शुक्रवार देर रात 5.0 तीव्रता का भूकंप आया है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि किसी भी नुकसान की सूचना नहीं आई है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ जियोफिजिक्स एंड वोल्केनोलॉजी (आईएनजीवी) के अनुसार, भूकंप का केंद्र आयोनियन सागर पर कोसेन्जा प्रांत में पिएट्रापोला से तीन किलोमीटर पश्चिम में था।

अग्निशमन अधिकारियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि क्षति की कोई रिपोर्ट या मदद के लिए कॉल नहीं आई है। लेकिन हम पता लगा रहे हैं। 



 

Gaza:  गाजा पर इस्राइली हमले में 15 की मौत
इस्राइली सेना ने बृहस्पतिवार को गाजा शहर के शेजिया में एक स्कूल पर हमला किया, जिसमें 15 लोगों की मारे जाने की खबर है। हमास के अल अक्सा टेलीविजन ने कहा कि हमले में 15 लोग मारे गए हैं। यह हमला ऐसे समय में हुआ जब इस्राइली सेना गाजा पट्टी के विभिन्न हिस्सों में फलस्तीनी लड़ाकों से जूझ रही है। इस्राइली सेना ने कहा कि उसने स्कूल के अंदर एक परिसर में सक्रिय लड़ाकों को निशाना बनाया हैं क्योंकि हमास कमांडर और लड़ाके स्कूल को छिपने के ठिकाने के रूप में इस्तेमाल कर रहे थे। इस्राइली सेना ने कहा कि हमले से पहले नागरिकों को बचाने के लिए कई कदम उठाए गए थे।

इस्राइल का कहना है कि हलमें में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है। हमास जानबूझकर नागरिकों की मारे जाने की खबर फैला रहा है। वहीं, हमास ने सैन्य उद्देश्यों के लिए अस्पतालों और स्कूलों के इस्तेमाल से इन्कार किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

यूएई के अब्दुल्ला बिन जायद और अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने टेलीफन पर की चर्चा
संयुक्त अरब अमीरात के उप प्रधानमंत्री और विदेश मामलों के मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान ने संयुक्त राज्य अमेरिका के सचिव एंटनी ब्लिंकन के साथ फोन पर बातचीत की इस दौरान दोनों ने गाजा पट्टी में सभी प्रकार के तनाव को समाप्त करके स्थायी युद्धविराम तक पहुंचने के प्रयासों पर चर्चा की। साथ ही मध्य पूर्व क्षेत्र में विकास को लेकर भी बात हुई। 

शेख अब्दुल्ला बिन जायद ने बढ़ते संकट के प्रति मानवीय प्रतिक्रिया में सुधार लाने और गाजा पट्टी में सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के प्रयासों को बढ़ावा देने के महत्व की बात कही।
उन्होंने गाजा पट्टी में सभी प्रकार के तनाव को समाप्त करने और एक व्यापक और स्थायी युद्धविराम तक पहुंचने के प्रयासों पर चर्चा की।

 

 

 

 

विज्ञापन

फैमिली वीजा की न्यूनतम आय सीमा को नहीं बढ़ाएगा ब्रिटेन
ब्रिटेन में अपने साथ परिवार के सदस्यों को लाने के लिए आवेदन करने वाले भारतीय परिवारों के लिए राहत की खबर है।
नई लेबर पार्टी सरकार ने फैमिली वीजा की न्यूनतम आय सीमा में और वृद्धि करने के फैसले को फिलहाल टाल दिया है। ब्रिटेन की गृह मंत्री यवेट कूपर ने इस सप्ताह हाउस ऑफ कॉमन्स को एक लिखित बयान में यह जानकारी दी। कूपर ने बताया कि वर्तमान फैमिली वीजा के लिए सालाना आय की सीमा 29,000 पौंड है। इससे बड़ी संख्या में अन्य प्रवासियों को भी फायदा होगा।

समीक्षा पूरी होने तक जारी रहेगी आय सीमा वृद्धि पर रोक
कूपर ने कहा कि आय सीमा में तब तक और वृद्धि नहीं की जाएगी, जब तक कि स्वतंत्र प्रवासन सलाहकार समिति वृद्धि के प्रभाव की समीक्षा पूरी नहीं कर लेती। कूपर ने कहा, समिति को कुछ प्रमुख क्षेत्रों की अंतरराष्ट्रीय भर्ती पर निर्भरता की समीक्षा करने का भी काम सौंपा गया है। विशेष रूप से आईटी और इंजीनियरिंग क्षेत्र में। कूपर ने कहा, इन दोनों क्षेत्र में भारत से व्यापक स्तर पर भर्तियां होती हैं, इसलिए पारिवारिक आव्रजन नियमों को संतुलित करने की आवश्यकता है।

America: ड्रग्स वितरण के आरोप में 2 भारतीय नागरिक गिरफ्तार
अमेरिका में दवाओं में मादक पदार्थ मिलाने के आरोप में दो भारतीयों को गिरफ्तार किया गया है। न्याय विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि अधिकारियों ने 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर की दवाओं के साथ दो भारतीयों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में 28 वर्षीय सिमरनजीत सिंह और 19 वर्षीय गुसिमरत सिंह शामिल हैं। 

 

नाइजीरिया में भूख प्रदर्शन में 13 की मौत

नाइजीरिया से एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों और परिवारों के बयानों का हवाला देते हुए मानवाधिकार समूह का कहना है कि नाइजीरिया में भूख प्रदर्शन में 13 लोगों की मौत हो गई है। वहीं सैकड़ों को गिरफ्तार गया है। 

सिंगापुर में भारतीय मूल के मानवाधिकार वकील को कई अपराधों के लिए जेल
सिंगापुर में भारतीय मूल के एक पूर्व वकील एम रवि को उनके ताजा अपराधों के लिए शुक्रवार को 14 सप्ताह जेल की सजा सुनाई गई और 5,500 डॉलर का जुर्माना लगाया गया। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बर्खास्त किए गए 55 वर्षीय वकील को पीड़ितों में से एक को मुआवजे के तौर पर 30 सिंगापुरी डॉलर का भुगतान करने का भी आदेश दिया गया है।

रवि ने नवंबर 2021 से सितंबर 2023 के बीच अपराध किए। उन्होंने नौ जुलाई, 2023 को श्री मरिअम्मन मंदिर में कतार में खड़े भक्तों के सामने पहुंचकर, प्रसाद की थाली पलटकर और अपने ऊपर पवित्र भस्म लगाकर हंगामा खड़ा कर दिया था।

उसने एक पुजारी को भी धक्का दिया, जो हस्तक्षेप करने की कोशिश कर रहा था और जोर से पूछ रहा था कि इतने सारे विदेशी क्यों हैं और कतार में लगने की जरूरत क्यों है। सदियों पुराना मंदिर पर्यटकों के बीच पसंदीदा स्थानों में से एक है।

अभियोजन पक्ष ने रवि के लिए 18 से 24 सप्ताह की जेल और जुर्माने की मांग की, जबकि बचाव पक्ष के वकीलों ने सात सप्ताह से अधिक की जेल और जुर्माना नहीं मांगा। रवि पर इससे पहले 2004 में अव्यवस्थित व्यवहार के लिए जुर्माना लगाया गया था और 2018 में अन्य आरोपों के अलावा, जल्दबाजी में किसी कार्य से चोट पहुंचाने और घर में अवैध रूप से घुसने के लिए एमटीओ दिया गया था।

लाहौर में PTI के वरिष्ठ नेता की गोली मारकर हत्या

रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के एक वरिष्ठ नेता की लाहौर में उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई, जब वह जुमे की नमाज अदा करने के बाद मस्जिद से बाहर आ रहे थे। लाहौर पुलिस के अनुसार डॉ. शाहिद सद्दीक खान जुमे की नमाज अदा करने के बाद लाहौर के वालेंसिया टाउन की एक मस्जिद से बाहर आ रहे थे, तभी चार अज्ञात लोगों ने उन पर गोलियां चलाईं और दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर भाग गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। इस पूरे वारदात की जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है। वहीं पंजाब के आईजीपी डॉ. उस्मान अनवर ने लाहौर पुलिस को अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है। जानकारी के मुताबिक शाहिद सद्दीक खान एक निजी अस्पताल के मालिक और पीटीआई के पंजाब चैप्टर के पूर्व सूचना सचिव थे।

श्रीलंका से 21 भारतीय मछुआरे लौट रहे स्वदेश

श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग ने शुक्रवार को बताया कि 21 भारतीय मछुआरे, जो श्रीलंकाई नौसेना की तरफ से गिरफ्तार किए गए थे, वापस अपने देश भेजे जा रहे है। जानकारी के मुताबिक सभी मछुआरे कोलंबो से चेन्नई के लिए रवाना हो चुके हैं। कोलंबो में भारतीय उच्चायोग और जाफना में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने श्रीलंका सरकार के अधिकारियों के सहयोग से इन सभी भारतीय मछुआरों की रिहाई सुनिश्चित की है। वहीं इसे लेकर सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी देते हुए भारतीय उच्चायोग ने एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, घर वापसी! 21 भारतीय मछुआरों को सफलतापूर्वक वापस भेज दिया गया है और वे कोलंबो से चेन्नई जा रहे हैं।
 

म्यांमार के म्यावाड्डी में फंसे तीन और भारतीय नागरिकों को बचाया गया
म्यांमार के म्यावाड्डी में एक साइबर क्राइम सेंटर से तीन और भारतीय नागरिकों को मुक्त कराया गया है। केंद्र सरकार के साथ ही स्थानीय प्रशासन की मदद से इनको मुक्त कराया जा सका है। यांगून में भारतीय दूतावास शेष भारतीयों को मुक्त कराने की दिशा में भी सक्रिय रूप से काम कर रहा है।

म्यांमार में भारतीय दूतावास के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से किए गए पोस्ट में कहा गया है कि केंद्रीय स्तर और स्थानीय सहायता से तीन और भारतीय नागरिकों को म्यावाड्डी में क्योक खेत (हपा लू) के घोटाला केंद्र से बचाया गया है। इस साल 6 जुलाई के बाद से अब तक 23 भारतीयों को मुक्त कराया गया है। इनमें दो उत्तराखंड के निवासी भी हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 1 अगस्त को विदेश मंत्री एस जयशंकर से अपने राज्य के नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए अनुरोध किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed