फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Updates in Hindi Asia Europe US UK UN West Asia Pakistan China Politics Crime and Global events

World News: भारतीय मूल के कनाडाई सांसद को खालिस्तानी धमकी; भारत यात्रा के लिए US ने संशोधित परामर्श जारी किया

Thu, 25 Jul 2024 03:18 AM IST
विशांत श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Thu, 25 Jul 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
World News Updates in Hindi Asia Europe US UK UN West Asia Pakistan China Politics Crime and Global events
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

भारतीय मूल के प्रमुख कनाडाई सांसद को खालिस्तानी चरमपंथियों से धमकी मिलने का मामला सामने आया है। कनाडा के अल्बर्टा राज्य के एडमोंटन में सोमवार सुबह एक मंदिर में तोड़फोड़ की घटना सामने आई थी। इसके बाद नेपियन से निर्वाचित संसद सदस्य चंद्र आर्य ने एक्स हैंडल पर वीडियो जारी कर धमकी दिए जाने की बात कही। आर्य के मुताबिक उन्होंने बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़ और कथित रूप से घृणित कृत्यों का विरोध किया। सिख फॉर जस्टिस के अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो जारी कर कहा कि आर्य और उनके हिंदू-कनाडाई दोस्त भारत वापस चले जाएं। बता दें कि आर्य देश के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के राजनीतिक दल के ही सदस्य हैं। आर्य ने कहा कि खालिस्तानी चरमपंथी कनाडा को प्रदूषित कर रहे हैं। इससे कनाडाई चार्टर ऑफ राइट्स द्वारा गारंटीकृत स्वतंत्रता का भी दुरुपयोग साबित होता है।

विज्ञापन


भारत यात्रा के लिए अमेरिका ने संशोधित परामर्श जारी किया
अमेरिका ने भारत आने वाले अपने नागरिकों के लिए संशोधित यात्रा परामर्श जारी किया है। विदेश विभाग ने कहा कि अपराध और आतंकवाद के कारण भारत में अधिक सतर्कता बरती जानी चाहिए। कुछ क्षेत्रों में जोखिम बढ़ गया है। अमेरिका ने नागरिकों से मणिपुर, जम्मू-कश्मीर, भारत-पाकिस्तान सीमा और देश के मध्य एवं पूर्वी हिस्सों की यात्रा न करने को कहा है। इन इलाकों में नक्सली खतरा है। यात्रा परामर्श में कहा गया, भारतीय अधिकारियों की रिपोर्ट के अनुसार बलात्कार भारत में सबसे तेजी से बढ़ते अपराधों में से एक है। यौन उत्पीड़न जैसे हिंसक अपराध पर्यटक स्थलों और अन्य स्थानों पर हुए हैं। ऐसे में लोगों को ऐसी जगहों से बचने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई मंच के साथ भारतीय अंतरिक्ष स्टार्टअप का समझौता, उपग्रहों में ईंधन भरने का प्रदर्शन होगा
भारतीय अंतरिक्ष क्षेत्र के स्टार्टअप ने एक ऑस्ट्रेलियाई मंच के साथ समझौता किया है। इसका मकसद  एआई प्लेटफार्मों का उपयोग करने की अनुमति हासिल करना है। इसकी मदद से कक्षा में उपग्रहों को ईंधन भरने का प्रदर्शन किया जा सकेगा। बुधवार को एडिलेड में 17वें ऑस्ट्रेलियाई अंतरिक्ष फोरम के अवसर पर ऑस्ट्रेलियाई उपग्रह प्लेटफॉर्म HEX20 और भारतीय स्टार्टअप ऑर्बिटएड और टेकमी2स्पेस के बीच दो ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुश्दी पर हमला करने वाले व्यक्ति का आतंकी लिंक
एपी की एक रिपोर्ट के अनुसार, न्यूयॉर्क में मंच पर लेखक सलमान रुश्दी पर हमला करने वाले व्यक्ति के बारे में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। देश की जांच एजेंसियों के मुताबिक रुश्दी पर हमला करने वाला शख्स आतंकवादी समूह से जुड़ा है। जांच एजेंसी ने हमलावर किसी आतंकी समूह का समर्थन करने का आरोप भी लगाया है।

नाइजीरिया ने न्यूनतम वेतन विधेयक पारित किया
नाइजीरिया में संघीय कर्मचारियों के लिए न्यूनमत वेतन को दोगुना करने के लिए विधेयक पारित हो गया है। राष्ट्रपति बोला अहमद टीनुबू द्वारा विधेयक पर अपनी सहमति देने के बाद मासिक न्यूनतम वेतन 30,000 से बढ़कर 70,000 नायरा कर दिया गया है।  इसके साथ ही अधिकारियों ने जीवनयापन पर बढ़ती लागत को लेकर भी चेतावनी दी है। अफ्रीका के सबसे ज्यादा आबादी वाले देश नाइजीरिया में हाल के महीनों में श्रमिकों ने कई हड़तालें की हैं। अधिकतर यूनियन लगातार वेतन वृद्धि का दबाव बना रहे थे। 

कोलंबिया : सांडों के संघर्ष पर रोक, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने इस दक्षिण अमेरिकी देश में सांडों की लड़ाई पर प्रतिबंध लगाने के प्रावधान वाले विधेयक पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। यानी इस देश में भी सांडों की लड़ाई अब गैर-कानूनी अपराध में शुमार हो जाएगी। इसी के साथ दुनियाभर में उन देशों की संख्या और कम हो गई, जहां सदियों पुरानी यह परंपरा अब भी वैध है। बोगोटा में सांडों के अखाड़े दुनिया में सबसे ज्यादा चर्चित हैं। पेट्रो ने बिल पर हस्ताक्षर करने के बाद कहा, हम मनोरंजन के लिए प्राणियों को मारना अब बंद होगा। 

इथियोपिया : भूस्खलन में बच्चों समेत 157 लोगों की दबकर मौत
इथियोपिया में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में 157 लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय प्रशासक दागमावी आयेले ने कहा, दक्षिणी इथियोपिया के केंचो शाचा गोजदी जिले में मिट्टी धंसने की घटना में मारे गए लोगों में बच्चे और गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं।  

भूस्खलन में कई लोग अब भी लापता हैं, जिनके जीवित होने की संभावना बहुत कम है। मलबे से पांच लोगों को जीवित निकाला गया। कई बच्चे हादसे में अपनी मां, पिता, भाई और बहन समेत पूरे परिवार को खो चुके हैं तथा लाशों से लिपट रहे हैं। मृतक संख्या और बढ़ सकती है।

हमास और फतह में मतभेद खत्म करने को बीजिंग में घोषणापत्र
फलस्तीन के प्रतिद्वंद्वी समूहों हमास और फतह ने वर्षों से जारी आपसी मतभेदों को खत्म करने के लिए बीजिंग में एक घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए। चीन के सरकारी मीडिया ने मंगलवार को यह जानकारी दी। हालांकि, उसने दोनों पक्षों में हुए समझौते के संबंध में कोई और जानकारी नहीं दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed